Page Loader
देश में दिख रहे मौसम के अलग-अलग रंग, जानिए आज कैसा रहेगा हाल 
देश में कहीं बर्फबारी तो कहीं कोहरा और बारिश देखने को मिल रही है

देश में दिख रहे मौसम के अलग-अलग रंग, जानिए आज कैसा रहेगा हाल 

Nov 25, 2024
11:06 am

क्या है खबर?

कश्मीर के गुलमर्ग समेत कई इलाकों में हो रही बर्फबारी के चलते उत्तरी भारत में ठंड में सर्द हवाओं ने कंपकंपाने वाली सर्दी का अहसास करा दिया है। आज से इसका असर दिल्ली NCR में भी दिखाई देने लगेगा। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान के कुछ इलाकों में आज सुबह कोहरा छाया नजर आया। दूसरी तरफ दक्षिण भारत के तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटीय इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली 

दिल्ली में आज कितना है AQI?

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में इस सप्ताह के अंत तक तापमान में 4-5 डिग्री की गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड का असर तेज होगा। आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। ठंड के बढ़ने से प्रदूषण के स्तर में थोड़ी कमी आई है। आज दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 278 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। इसके अलावा आज पूरे दिन धुंध छाई रह सकती है।

पूर्वानुमान 

राजस्थान-बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान में तापमान तेजी से गिर रहा है, जिससे ठिठुराने वाली सर्दी पड़ रही है। माउंट आबू में तापमान 5 डिग्री तक गिर गया है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में और तेज ठंड पड़ने का अलर्ट जारी किया है। नवंबर के आखिरी सप्ताह में ठंडी हवाएं चलने की संभावना है। बिहार में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के साथ हल्के बादल छाए रह सकते हैं।