
चक्रवात 'फेंगल' से तमिलनाडु और पुदुचेरी में बाढ़ के हालत, जानिए क्या हुआ नुकसान
क्या है खबर?
चक्रवाती तूफान 'फेंगल' तमिलनाडु और पुदुचेरी के तटों से करीब 90 किमी/घंटा की रफ्तार से टकराने के बाद आज (1 दिसंबर) कमजोर पड़ सकता है।
इस दौरान चेन्नई में बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा, कोई बड़ा नुकसान नहीं होने से सरकार ने राहत की सांस ली है।
इसकी वजह से तमिलनाडु के साथ पुदुचेरी, कर्नाटक और दक्षिणी आंध्र प्रदेश में भारी बारिश हुई और 3 दिसंबर तक बारिश होने की संभावना है।
कब
कब टकराया चक्रवात?
मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात शनिवार रात 10:30 बजे से 11:30 बजे के बीच 70-80 से लेकर 90 किमी/घंटा की रफ्तार से उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों को पार कर गया।
यह 11:30 बजे उत्तरी तटीय तमिलनाडु और पुदुचेरी के ऊपर केंद्रित था, जिससे भारी बारिश हुई और शहर के कई हिस्सों में बाढ़ आ गई।
इसके बाद धीरे-धीरे पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ना जारी रखेगा। अगले कुछ घंटों के दौरान यह धीरे-धीरे कमजोर होकर गहरे दबाव में बदल जाएगा।
असर
चक्रवात से उड़ानें हुईं प्रभावित
चेन्नई और इसके आस-पास के जिलों और पुदुचेरी में चक्रवात के कारण लगातार बारिश के चलते शनिवार को बस, ट्रेन और उड़ान सेवाओं सहित सार्वजनिक परिवहन प्रभावित हुआ।
चक्रवात के कारण 16 घंटे तक बंद रहा चेन्नई हवाई अड्डा रविवार सुबह 4 बजे फिर से खुल गया।
PTI के अनुसार, इस दौरान 55 उड़ानें रद्द करने के अलावा 19 अन्य उड़ानें डायवर्ट की गईं। सेवाओं में घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें शामिल हैं। इससे पहले 12 उड़ानों में देरी हुई थी।
परेशानी
घर और अस्पतालों में भरा पानी
फेंगल के कारण हुई भारी बारिश के चलते चेन्नई और उसके आस-पास के अस्पतालों और घरों में पानी भर गया। लोगाें को फ्लाईओवर के नीचे शरण लेनी पड़ी।
दूसरी ओर, ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन ने लगभग 2.32 लाख लोगों को भोजन वितरित किया और 8 राहत शिविरों में निचले इलाकों के लगभग 200 लोगों को रखा गया।
पुडुचेरी में सरकार ने पहले ही 12 लाख लोगों को फेंगल के भूस्खलन का मैसेज भेजकर अलर्ट रहने को कहा था।
ट्विटर पोस्ट
पुदुचेरी में बारिश से ऐसे हुए हालात
#WATCH | Puducherry: Severe waterlogging can be seen in several areas as #FengalCyclone made landfall on the Puducherry coast at 7 pm on Saturday.
— ANI (@ANI) December 1, 2024
Rescue teams are using boats to evacuate people stranded in the floodwaters. pic.twitter.com/IOphagukhU
पूर्वानुमान
चक्रवात का आज कैसा रहेगा असर?
अब यह चक्रवात पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ेगा, जिसकी चेन्नई और कराईकल में डॉपलर मौसम रडार से लगातार निगरानी की जा रही है।
फेंगल तूफान का असर आज भी देखने को मिलेगा, जिससे तमिलनाडु के 7 जिलों में आज सुबह चेन्नई, तिरुवल्लूर, विल्लुपुरम, कुड्डालोर, कांचीपुरम, चेंगलपट्टु और कल्लकुरीची में भारी बारिश की संभावना है।
साथ ही कर्नाटक के उडुपी, चिक्कमगलुरु, चित्रदुर्ग समेत 16 जिलों में बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा 3 दिनों तक भारी बारिश की संभावना है।
ट्विटर पोस्ट
बंगाल की खाड़ी में सुबह भी दिखा चक्रवात का असर
#WATCH | Morning visuals from Kovalam Beach, in Tamil Nadu#FengalCyclone made landfall on the Puducherry coast at 7 pm on Saturday. Storm to move south-west of Tamil Nadu, weaken into deep depression, says IMD pic.twitter.com/wtI1qMTQK1
— ANI (@ANI) December 1, 2024