NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश तक बारिश का अलर्ट, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम 
    अगली खबर
    दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश तक बारिश का अलर्ट, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम 
    देश के कई राज्यों में आज भी बारिश होने की संभावना है (तस्वीर: एक्स/@feedmileapp)

    दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश तक बारिश का अलर्ट, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम 

    लेखन दिनेश चंद शर्मा
    Dec 24, 2024
    09:21 am

    क्या है खबर?

    पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है। साेमवार को दिल्ली से लेकर राजस्थान तक हुई हल्की बूंदाबादी और बादल छाए रहने से सर्दी का असर तेज हो गया है।

    दिनभर सूरज बादलों की ओट में छिपा रहा, जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट आई है, जबकि न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है।

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने क्रिसमस (25 दिसंबर) के बाद कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है।

    दिल्ली 

    राजधानी में आज कैसा रहेगा मौसम? 

    IMD के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। साथ ही, शाम और रात के समय कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

    25 दिसंबर को मौसम साफ रहेगा और 26 दिसंबर फिर से बूंदाबांदी शुरू होगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री रहने का अनुमान है।

    बारिश के बावजूद राजधानी की हवा खराब बनी हुई है। यहां आज औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 401 दर्ज किया गया।

    बर्फबारी 

    पहाड़ी राज्यों में ऐसा रहेगा आज मौसम 

    जम्मू-कश्मीर में आज कई इलाकों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है और 6 दिसंबर तक मौसम ऐसा ही रहेगा। इसके अलावा गुलमर्ग, सोनमर्ग, श्रीनगर, कुपवाड़ा में बर्फबारी के साथ तापमान जमाव बिंदु के नीचे रहेगा।

    उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। IMD ने आज यहां कई जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

    हिमाचल प्रदेश में शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 25-27 दिसंबर तक ऐसा ही मौसम रहेगा।

    मावठ

    राजस्थान में शुरू होगी मावठ  

    राजस्थान में 23 दिसंबर से सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में जबरदस्त बदलाव देखने को मिला है। प्रदेश के तापमान में 5-6 डिग्री की गिरावट दर्ज की है।

    सोमवार को हुई हल्की बारिश से कई इलाकों में घना कोहरा देखने को मिला। आज भी पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में बादल और घना कोहरा छाया रहेगा।

    26 दिसंबर को दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश होगी। इसे मावठ कहा जाता है, जो खेती के लिए फायदेमंद है।

    उत्तर प्रदेश 

    उत्तर प्रदेश में कोहरा कर रहा परेशान 

    उत्तर प्रदेश में आज पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे कई जगहों पर घना कोहरा छा सकता है, जिससे यातायात बाधित होगा।

    इसी प्रकार बिहार में भी आज बारिश होने की संभावना है, लेकिन इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

    पंजाब और हरियाणा में शीतलहर के साथ कोहरा लोगों को परेशान कर रहा है। यहां 27 दिसंबर को बारिश हो सकती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बारिश
    दिल्ली
    राजस्थान
    उत्तर प्रदेश

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    बारिश

    बदलने लगा मौसम का मिजाज, कहीं हल्की सर्दी तो कहीं तेज बारिश के आसार मानसून
    दक्षिण भारतीय राज्यों में बारिश नहीं छोड़ रही पीछा, जमकर बरस रहे बादल  मानसून
    दिल्ली में फिर से बढ़ने लगा तापमान, जानिए देश में आज कैसा रहेगा मौसम  मानसून
    क्या राजस्थान में फिर होगी बारिश? जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम  मानसून

    दिल्ली

    मशहूर गायक एड शीरन इन भारतीय शहरो में मचाएंगे धमाल, कब और कैसे बुक करें टिकट? एड शीरन
    दिल्ली में बर्फीली हवाओं से ठिठुरे लोग, 5 डिग्री से नीचे रहा तापमान भारतीय मौसम विभाग
    नए साल पर घूमने की योजना बना रहे हैं? दिल्ली के पास मौजूद हैं ये जगहें  पर्यटन
    दिल्ली में बर्फीली हवाओं से टूटा 14 साल का रिकॉर्ड, 4.5 डिग्री दर्ज किया गया पारा शिमला

    राजस्थान

    शादी से पहले करवाना है प्री-वेडिंग फोटोशूट? कर सकते हैं इन 5 जगहों का चुनाव गुजरात
    राजस्थान: मतदान केंद्र पर मौजूद SDM को निर्दलीय उम्मीदवार ने थप्पड़ मारा, सामने आया वीडियो उपचुनाव
    राजस्थान: SDM को थप्पड़ मारने वाला नरेश मीणा गिरफ्तार; समर्थकों ने किया उपद्रव, 60 हिरासत में क्राइम समाचार
    कई राज्यों में शुरू हुआ कोहरे का प्रकोप, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम  बारिश

    उत्तर प्रदेश

    संभल हिंसा: पुलिस ने जारी किए पत्थरबाजों के पोस्टर, 27 गिरफ्तार; अब कैसे हैं हालात? उत्तर प्रदेश पुलिस
    उत्तर प्रदेश: संभल हिंसा के बाद जुमे की नमाज और सुनवाई को लेकर अलर्ट, सुरक्षा कड़ी सांप्रदायिक हिंसा
    संभल हिंसा: सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगाई, सीलबंद रहेगी सर्वे रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट
    संभल में 10 दिसंबर तक बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक, SP प्रतिनिधिमंडल भी रोका गया समाजवादी पार्टी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025