Page Loader
पश्चिमी विक्षोभ ने बिगाड़ा मौसम का मिजाज, आज भी बारिश के आसार 
उत्तर भारत में आज कई जगह बारिश हो सकती है (तस्वीर: एक्स/@AapkaHrudananda)

पश्चिमी विक्षोभ ने बिगाड़ा मौसम का मिजाज, आज भी बारिश के आसार 

Jan 16, 2025
10:33 am

क्या है खबर?

पश्चमी विक्षोप के चलते उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश के कारण मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। आज सुबह भी कई जगह बूंदाबांदी हुई है। दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के चलते न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। इससे मैदानी इलाकों में शीतलहर और कोहरे की स्थिति बनी हुई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

बर्फबारी 

पहाड़ी राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम?

जम्मू-कश्मीर में आज मौसम साफ रहेगा और कल बर्फबारी होने के आसा बने हुए हैं, जबकि कई इलाकों में तापमान जमाव बिंदु के नीचे जाने से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। उत्तराखंड में आज सुबह मैदानी इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिली है, जबकि अधिकांश हिस्सों में बादल छाए हुए हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में आज कोल्ड वेव का अलर्ट है। अगले 3 दिन घना कोहरा परेशान करेगा।

ट्विटर पोस्ट

उत्तराखंड़ में आज सुबह हुई बारिश 

दिल्ली 

दिल्ली में आज सुबह हुई बारिश 

दिल्ली और नोएडा में आज हल्की बारिश हुई, जिससे ठंड में इजाफा हो गया है। IMD ने राजधानी में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए बताया कि इसकी विजिबिलिटी घटकर 200 मीटर रह गई। यहां कल न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम है। खराब मौसम के चलते इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से विमानों की उड़ान में देरी और ट्रेनों का संचालन बाधित हुआ। गुरुग्राम, फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा में घना कोहरा देखा गया।

पूर्वानुमान 

इन राज्यों में भी बारिश के आसार 

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भीषण ठंड और कोहरे का असर जारी है। कानपुर, लखनऊ और प्रयागराज सुबह और शाम के वक्त आज कोहरा छाया रहेगा। इसके साथ ही पश्चिमी इलाकों में बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है। राजस्थान में बुधवार को कई जिलों में झमाझम बारिश देखने को मिली। राज्य में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री तक दर्ज किया गया है। आज कई जगह बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।