Page Loader
राजस्थान: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के काफिले का पुलिस वाहन पलटा, 4 पुलिसकर्मी घायल
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के काफिले का पुलिस वाहन पलटा

राजस्थान: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के काफिले का पुलिस वाहन पलटा, 4 पुलिसकर्मी घायल

Dec 22, 2024
06:10 pm

क्या है खबर?

राजस्थान के पाली जिले में रविवार दोपहर पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे के काफिले में शामिल एक पुलिस वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे वाहन में सवार 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस दौरान काफिले में शामिल सभी गाड़ियां मौके पर ही रुक गई और अन्य पुलिसकर्मियों ने घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में सभी घायल पुलिसकर्मियों की हालत स्थित बताई जा रही है। आस-पास के थानों के पुलिसकर्मी भी अस्पताल पहुंचे हैं।

शोक

कैबिनेट मंत्री की मां के निधन पर शोक जताने गईं थी राजे

पुलिस ने बताया कि राजे दिन में कैबिनेट मंत्री ओटाराम देवासी की मां के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए जिले के बाली गांव जा रही थीं। उसी दौरान महादेव होटल के पास उनके काफिले में शामिल एक पुलिस वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। दरअसल, पुलिस वाहन के चालक ने एक बाइक सवार को बचाने का प्रयास किया था। इस दौरान उसने जीप से नियंत्रण खो दिया और वह पलट गई। इसमें 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

संवेदना

राजे ने घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल पहुंचवाया

इस हादसे के बाद काफिले की सभी गाड़ियां मौके ही रुक गई। इसके बाद राजे ने कार से उतरकर घायल पुलिसकर्मियों की स्थिति देखी और उन्हें तत्काल दूसरे पुलिस वाहन से अस्पताल पहुंचवाया। इसके बाद राजे कैबिनेट मंत्री के आवास के लिए रवाना हुई। बता दें कि राजे से पहले इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मुंडारा गांव में मंत्री के घर पहुंचे थे और उनकी मां के निधन पर शोक जताया था।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें वीडियो