NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / सोनिया गांधी के नेतृत्व वाले दो NGO के खिलाफ सरकार ने की कार्रवाई, लाइसेंस किए रद्द
    देश

    सोनिया गांधी के नेतृत्व वाले दो NGO के खिलाफ सरकार ने की कार्रवाई, लाइसेंस किए रद्द

    सोनिया गांधी के नेतृत्व वाले दो NGO के खिलाफ सरकार ने की कार्रवाई, लाइसेंस किए रद्द
    लेखन प्रमोद कुमार
    Oct 23, 2022, 12:49 pm 1 मिनट में पढ़ें
    सोनिया गांधी के नेतृत्व वाले दो NGO के खिलाफ सरकार ने की कार्रवाई, लाइसेंस किए रद्द
    राजीव गांधी के नाम पर बने दो NGO के खिलाफ गृह मंत्रालय की कार्रवाई

    केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राजीव गांधी फाउंडेशन (RGF) और राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट (RGCT) के फॉरेन कंट्रिब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। इन दोनों गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) की प्रमुख कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी हैं। अधिकारियों ने बताया कि कानून के उल्लंघन के चलते ये लाइसेंस रद्द किए गए हैं। गृह मंत्रालय द्वारा 2020 में गठित एक अंतर-मंत्रालयी समिति की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है। आइये इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

    क्या जांच की गई?

    जांचकर्ताओं ने आयकर जमा करते हुए दस्तावेजों की हेराफेरी, पैसों का दुरुपयोग, चीन समेत विदेशों से पैसे लेते समय मनी लॉन्ड्रिंग जैसे आरोपों की जांच की थी। जुलाई, 2020 में केंद्र सरकार ने प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), आयकर कानून और FCRA के कथित उल्लंघन की जांच के लिए समिति बनाई थी। इन दो संगठनों के अलावा इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट के खिलाफ भी जांच शुरू हुई थी, लेकिन अभी तक उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

    भाजपा ने NGOs पर लगाए थे ये आरोप

    2020 में लद्दाख में भारतीय और चीनी सेना के बीच तनाव के बीच भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने आरोप लगाया था कि चीन ने 2005-2009 के बीच RGF को पैसे भेजे थे। ये पैसे कुछ स्टडीज करने के लिए भेजे गए थे, जो राष्ट्रहित में नहीं थीं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री राहत कोष (PMRF) से भी पैसा राजीव गांधी फाउंडेशन में ट्रांसफर किया गया था। इसके अलावा भगौड़े कारोबारी मेहुल चोकसी ने भी इसमें चंदा दिया था।

    भाजपा ने पूछा था यह सवाल

    भाजपा ने सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या RGF को यह पैसा भारत और चीन के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) की पैरवी करने की 'रिश्वत' के तौर पर भेजा गया था। बता दें कि RGF की 2005-06 की सालाना रिपोर्ट में चीनी दूतावास को 'सहयोगी संगठन और दानकर्ता' के तौर पर दर्शाया गया है। इन आरोपों के बाद गृह मंत्रालय ने CBI, ED और वित्त मंत्रालय के अधिकारियों की एक जांच समिति का गठन किया था।

    सोनिया गांधी हैं दोनों NGOs की प्रमुख

    इन दोनों NGOs की प्रमुख सोनिया गांधी हैं। RGF के ट्रस्टीज में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, मोंटेक सिंह आहलूवालिया, सुमन दुबे और अशोक गांगुली का नाम शामिल है। इसकी स्थापना 1991 में हुई थी और यह फाउंडेशन स्वास्थ्य, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, महिलाओं, बच्चों और दिव्यांगों के लिए काम करता है। संगठन की वेबसाइट बताती है कि इसने शिक्षा के क्षेत्र में भी काम किया है।

    हरियाणा और उत्तर प्रदेश में काम करता है RGCT

    राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना 2002 में वंचित और खासकर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के विकास की जरूरतों को पूरा करने के लिए हुई थी। यह फिलहाल उत्तर प्रदेश और हरियाणा में काम कर रहा है। इसके लिए इसने राजीव गांधी महिला विकास परियोजना और इंदिरा गांधी आई हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर चला रहा है। राहुल गांधी, अशोक गांगुली, बंसी मेहता और दीप जोशी इसके ट्रस्टीज में शामिल हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    गृह मंत्रालय
    सोनिया गांधी
    राहुल गांधी
    कांग्रेस समाचार

    ताज़ा खबरें

    तुनिषा आत्महत्या मामला: आरोपी शीजान खान को नहीं मिली राहत, टली जमानत याचिका की सुनवाई तुनिषा शर्मा
    ऋषभ पंत के घुटने के लिगामेंट की सफलतापूर्वक सर्जरी हुई, डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे ऋषभ पंत
    बिग बॉस 16: सलमान ने लगाई अर्चना की क्लास, आपस में भिड़े घरवालों के परिजन बिग बॉस 16
    फरवरी में होगी WIPL के लिए नीलामी, रजिस्ट्रेशन के लिए 26 जनवरी है आखिरी तारीख- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग

    गृह मंत्रालय

    द रजिस्टेंस फोर्स आतंकी संगठन घोषित, गृह मंत्रालय ने UAPA के तहत की कार्रवाई जम्मू-कश्मीर
    कश्मीर में पैदा हुआ अहमद अहंगर आतंकवादी घोषित, युवाओं को करता था इस्लामिक स्टेट में भर्ती कश्मीर में आतंकवाद
    जम्मू-कश्मीर में अप्रैल या सितंबर-अक्टूबर में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव- रिपोर्ट जम्मू-कश्मीर
    बीते 3 सालों में जब्त हुए 137 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के नकली नोट नोटबंदी

    सोनिया गांधी

    गुलाम नबी आजाद की पार्टी के कई वरिष्ठ नेता वापस कांग्रेस में हुए शामिल जम्मू-कश्मीर
    दिल्ली: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कांग्रेस समाचार
    राजीव गांधी हत्याकांड: दोषियों की रिहाई के फैसले के खिलाफ केंद्र ने दायर की पुनर्विचार याचिका राजीव गांधी
    लोकसभा चुनाव के लिए बनी कांग्रेस टास्क फोर्स की सोमवार को पहली बैठक, खड़गे करेंगे अध्यक्षता कांग्रेस समाचार

    राहुल गांधी

    राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं काम्या पंजाबी काम्या पंजाबी
    कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में अखिलेश यादव के शामिल नहीं होने के क्या मायने हैं? अखिलेश यादव
    भारत जोड़ो यात्रा: RAW के पूर्व प्रमुख दुलत और शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी हुए शामिल भारत जोड़ो यात्रा
    राम मंदिर के मुख्य पुजारी ने राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा के लिए दी शुभकामनाएं अयोध्या

    कांग्रेस समाचार

    बिहार में निकाली जा रहीं 3 राजनीतिक यात्राएं, जानें क्या है इनकी अहमियत बिहार की राजनीति
    योगी आदित्यनाथ के पहनावे पर पूर्व कांग्रेस सांसद की टिप्पणी, कहा- भगवा मत पहनो, आधुनिक बनो योगी आदित्यनाथ
    कर्नाटक: कार्यकर्ता सड़क और सीवर पर नहीं 'लव जिहाद' पर ध्यान दें- भाजपा सांसद कर्नाटक
    भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण शुरू, राहुल गांधी ने किए हनुमान मंदिर के दर्शन भारत जोड़ो यात्रा

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023