NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना: पंजाब से तमिलनाडु तक, इन राज्यों में तेजी से बढ़ रहे मामले
    अगली खबर
    कोरोना: पंजाब से तमिलनाडु तक, इन राज्यों में तेजी से बढ़ रहे मामले

    कोरोना: पंजाब से तमिलनाडु तक, इन राज्यों में तेजी से बढ़ रहे मामले

    लेखन प्रमोद कुमार
    Mar 24, 2021
    05:31 pm

    क्या है खबर?

    देश में एक बार काबू आती दिख रही कोरोना संक्रमण की रफ्तार फिर से बढ़ने लगी है।

    देश में बीते दिन कोरोना के 47,262 नए मामले सामने आए और 275 मरीजों की मौत हुई है। ये बीते पांच महीने में सामने आए सबसे अधिक नए मामले हैं। इनमें से अकेले महाराष्ट्र में 30,000 के करीब मरीज मिले हैं।

    महाराष्ट्र के अलावा पंजाब, मध्य प्रदेश, गुजरात और तमिलनाडु जैसे कई राज्य हैं, जहां संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

    कोरोना वायरस

    महाराष्ट्र में मिले अब तक के सर्वाधिक मामले

    महामारी से देश के सर्वाधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में हालात फिर से बिगड़ने लगे हैं। यहां बीते दिन 28,699 लोगों को संक्रमित पाया गया, जो अब तक एक दिन में मिले सबसे ज्यादा मरीज हैं।

    संक्रमण की गति को देखते हुए राज्य सरकार ने कई जिलों में पाबंदियां लागू कर दी हैं।

    नागपुर में जहां एक हफ्ते का लॉकडाउन समाप्त हुआ है, वहीं 24 मार्च से नांदेड़ और परभणी में लॉकडाउन लागू किया जा रहा है।

    जानकारी

    पंजाब में लगातार ऊपर जा रहा ग्राफ

    महाराष्ट्र की तरह पंजाब में भी लगातार मामले बढ़ रहे हैं। साल की शुरुआत में एक बार नीचे की तरफ आ रहा ग्राफ जनवरी के बाद से लगातर ऊपर जा रहा है। इसके चलते 11 जिलों में भीड़ इकट्ठा होने पर पाबंदी लग चुकी है।

    कोरोना का कहर

    मध्य प्रदेश में लॉकडाउन पर हो रहा विचार

    मध्य प्रदेश में भी महामारी का प्रकोप जोरों पर हैं। राज्य के भोपाल और इंदौर जैसे शहरों में रोजाना 300-400 मरीज मिल रहे हैं।

    इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, स्थिति पर काबू पाने के लिए राज्य सरकार इन शहरों में लॉकडाउन लागू करने पर विचार कर रही है।

    21 मार्च को भोपाल, इंदौर और जबलपुर में एक दिन के लिए पाबंदियां लागू की गई थी और इन तीनों शहरों में 31 मार्च तक स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।

    कोरोना संक्रमण

    राजस्थान और गुजरात में दैनिक मामलों में कई गुना वृद्धि

    राजस्थान में इस महीने की शुरुआत में रोजाना 100 के करीब लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो रही थी, लेकिन बीते तीन हफ्तों में यह संख्या छह गुणा तक बढ़ गई है।

    इसके चलते राज्य सरकार ने अजमेर, भीलवाड़ा, जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर, सागवाड़ा और बांसवाड़ा में 22 मार्च से नाइट कर्फ्यू लगा दिया है।

    इसी तरह गुजरात में दैनिक मामलों में बीते एक महीने में पांच गुणा वृद्धि हुई है। इस कारण स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।

    कोरोना वायरस

    कर्नाटक में दूसरी लहर तो दिल्ली में फिर बढ़े मामले

    कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ के सुधाकर ने माना कि राज्य में कोरोना की दूसरी लहर शुरू हो गई है और उन्होंने लोगों से ऐहतियात बरतने की अपील की है। कर्नाटक देश का तीसरा सर्वाधिक प्रभावित राज्य है और यहां 12,000 से अधिक मौतें हो चुकी हैं।

    राजधानी दिल्ली भी संक्रमण की तेज रफ्तार से अछूती नहीं रही है। बीते दिन यहां तीन महीनों बाद पहली बार 1,000 से अधिक लोग संक्रमित पाए गए।

    कोरोना वायरस

    उत्तर प्रदेश में 10 दिनों से बढ़ रहे मामले

    बीते 10 दिनों से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में भी दैनिक मामलों में इजाफा हो रहा है।

    12 मार्च को राज्य में 167 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी, वहीं 22 मार्च को यह संख्या बढ़कर 542 हो गई। इन 10 दिनों के भीतर राज्य की पॉजीटिविटी रेट 0.18 प्रतिशत से बढ़कर 0.40 हो गई है।

    इसका मतलब है कि ज्यादा लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजीटिव आ रही है।

    कोरोना वायरस

    तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ में भी बढ़ रहे मामले

    पिछले कुछ दिनों से तमिलनाडु में भी लगातार मामले बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को यहां 80 दिन बाद पहली बार 1,000 से अधिक मरीज मिले। उसके बाद से रोजाना 1,200 से अधिक लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं। इसके चलते सरकार ने स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए हैं।

    ऐसा ही हाल छत्तीसगढ़ का है। यहां भी संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए शैक्षणिक संस्थान बंद किए गए हैं और बच्चों को ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाया जा रहा है।

    कोरोना महामारी

    पूरे देश में महामारी और वैक्सीनेशन की क्या स्थिति?

    भारत में बीते कोरोना के 47,262 नए मामले सामने आए और 275 मरीजों की मौत हुई है। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,17,34,058 हो गई है। इनमें से 1,60,441 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    वहीं वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 5,08,41,286 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन 23,46,692 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। अभी वैक्सीनेशन अभियान का दूसरा चरण चल रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    पंजाब
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले

    ताज़ा खबरें

    दिल्ली कोर्ट के जज ने जमानत के बदले मांगी रिश्वत, हाई कोर्ट ने कर दिया ट्रांसफर भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी)
    'हेरा फेरी 3': बाबू भैया को देखने की बची-खुची उम्मीद भी खत्म, उठाया ये बड़ा कदम हेरा फेरी 3 फिल्म
    राहुल गांधी के खिलाफ झारखंड की कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट, क्या है मामला? झारखंड
    मानूसन से पहले कई राज्यों में होगी झमाझम बारिश, जानिए कहां-कहां जारी हुआ अलर्ट  गर्मी की लहर

    महाराष्ट्र

    सिर्फ महाराष्ट्र और पंजाब ही नहीं, इन राज्यों में भी बढ़ रहे कोरोना के मरीज हरियाणा
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 18,599 नए मरीज, महाराष्ट्र में 11,000 से अधिक मामले भारत की खबरें
    मुंबई: बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच मंत्री ने दिए नाइट क्लब और बीच बंद करने संकेत मुंबई
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए लगभग 18,000 मामले, 133 मरीजों की मौत भारत की खबरें

    पंजाब

    प्रयोग के तौर पर लागू होने दें कृषि कानून, फायदा न हुआ तो बदलाव करेंगे- राजनाथ हरियाणा
    कृषि कानून: सरकार के बातचीत के न्योते पर आज फैसला ले सकते हैं प्रदर्शनकारी किसान दिल्ली
    उत्तर भारत में आने वाले दिनों बिगड़ेगी हवा की गुणवत्ता, तापमान में आएगी गिरावट भारत की खबरें
    किसान आंदोलन में शामिल वकील ने की आत्महत्या, प्रधानमंत्री मोदी के नाम लिखा सुसाइड नोट नरेंद्र मोदी

    कोरोना वायरस

    'बिग बॉस 14' की प्रतिभागी निक्की तंबोली हुईं कोरोना वायरस से संक्रमित, खुद को किया क्वारंटाइन इंस्टाग्राम
    पंजाब: 31 मार्च तक बंद किए गए स्कूल-कॉलेज, 11 जिलों में लगाया गया नाइट कर्फ्यू पंजाब
    महाराष्ट्र: बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण के बीच मुख्यमंत्री ठाकरे ने दिए लॉकडाउन के संकेत महाराष्ट्र
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 40,953 मरीज, महाराष्ट्र में फिर 25,000 से अधिक मामले कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना: बीते दिन देशभर में मिले 24,882 मरीज, महाराष्ट्र में 15,000 से ज्यादा मामले कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस: देश में नहीं थम रही नए मामलों में वृद्धि, बीते दिन मिले 25,317 संक्रमित कोरोना वायरस
    तमिलनाडु: स्कूल में कोरोना का कहर, 55 छात्राएं और एक अध्यापक संक्रमित भारत की खबरें
    चमगादड़ों में मामूली बदलाव के बाद इंसानों में आया था कोरोना वायरस- अध्ययन अमेरिका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025