NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए लगभग 18,000 मामले, 133 मरीजों की मौत
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए लगभग 18,000 मामले, 133 मरीजों की मौत

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए लगभग 18,000 मामले, 133 मरीजों की मौत

    लेखन प्रमोद कुमार
    Mar 10, 2021
    09:16 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 17,921 नए मामले सामने आए और 133 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,12,62,707 हो गई है। इनमें से 1,58,063 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1,84,598 हो गई है। सक्रिय मामलों में आज फिर गिरावट देखी गई है।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    बीते दिन ठीक हुए 20,000 से ज्यादा मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 20,652 मरीज ठीक हुए।

    इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 1,09,20,046 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 96.93 प्रतिशत है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 7,63,081 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में लगभग 22.34 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    कोरोना वायरस

    ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    अगर सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 22,38,398 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 52,556 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 10,81,404 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 4,328 मौतें हुई हैं।

    9,56,041 मामलों और 12,373 मौतों के साथ कर्नाटक और 8,90,884 मामलों और 7,176 मौतों के साथ आंध्र प्रदेश अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले और मौतें

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 9,927 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 56 मरीजों की मौत हुई। संक्रमण की तेज रफ्तार के कारण राज्य में स्थिति खराब हो रही है।

    इसी तरह केरल में बीते दिन 2,316 लोगों को संक्रमित पाया गया और 16 मरीजों की मौत हुई।

    आंध्र प्रदेश में 118 नए मामले सामने आए और कोई मौत नहीं हुई, वहीं कर्नाटक में 590 मामले सामने आए और छह लोगों की मौत हुई।

    डाटा

    क्या है वैक्सीनेशन अभियान की स्थिति?

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 2,43,67,906 खुराकें दी जा चुकी हैं। बीते दिन 13,59,173 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। आगामी दिनों में यह आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद है।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में 26 लाख से अधिक मौतें

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 11.75 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 26.09 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 2.91 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 5.27 लाख लोगों की मौत हुई है। संक्रमितों की संख्या के मामले में केवल अमेरिका भारत से आगे है।

    तीसरे नंबर पर काबिज ब्राजील में 1.11 करोड़ संक्रमितों में से लगभग 2.68 लाख से अधिक मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    महाराष्ट्र
    केरल
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: SRH बनाम KKR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए अरुण जेटली स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: शोएब बशीर ने टेस्ट क्रिकेट में किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    प्रधानमंत्री मोदी 26-27 मई को गुजरात में करेंगे 24,000 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन गुजरात
    राजकुमार राव की पहले दिन छप्परफाड़ कमाई करने वाली फिल्में, एक ने आते ही रचा इतिहास राजकुमार राव

    भारत की खबरें

    पिछले महीने बजाज ऑटो ने बेचे 3.32 लाख दोपहिया वाहन, बिक्री में हुआ इजाफा ऑटोमोबाइल
    प्रधानमंत्री मोदी ने जो 'कोवैक्सिन' वैक्सीन लगवाई, जानिए उसके बारे में महत्वपूर्ण बातें वैक्सीन समाचार
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 12,286 मरीज, कई दिन बाद घटे सक्रिय मामले महाराष्ट्र
    हिमाचल प्रदेश: धर्मशाला के ग्युतो मठ में 154 बौद्ध भिक्षु मिले कोरोना वायरस संक्रमित हिमाचल प्रदेश

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र: कोरोना के मामलों में उछाल के बीच संक्रमित पाए गए कई मंत्री और नेता मुंबई
    कोरोना: बढ़ते मामलों के बीच वैक्सीनेशन का तीसरा चरण जल्द शुरू करना चाहता है महाराष्ट्र केंद्र सरकार
    कोरोना वायरस: महाराष्ट्र और केरल के अलावा इन तीन राज्यों में भी बढ़ रहे दैनिक मामले पंजाब
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 14,264 नए मरीज, सक्रिय मामलों में लगातार चौथे दिन इजाफा भारत की खबरें

    केरल

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 13,203 नए मामले, तीसरा सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना केरल भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 9,102 नए मामले, 117 मरीजों की मौत भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 11,666 नए मामले, 123 मरीजों की मौत भारत की खबरें
    कोरोना: देश के 42% सक्रिय मामले केरल में, राष्ट्रीय औसत से पांच गुना अधिक संक्रमण दर केरल सरकार

    कोरोना वायरस

    मुंबई: कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक लेने के बाद भी संक्रमित हुआ छात्र मुंबई
    बिहार के निजी अस्पतालों में भी मुफ्त लगेगी कोरोना वैक्सीन, मुख्यमंत्री ने की घोषणा बिहार
    वैक्सीनेशन का दूसरा चरण: पहले दिन 25 लाख रजिस्ट्रेशन, कई अति महत्वपूर्ण लोगों ने लगवाई वैक्सीन वैक्सीन समाचार
    हरियाणा: करनाल में सैनिक स्कूल के 54 छात्र निकले कोरोना वायरस संक्रमित हरियाणा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025