NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना संक्रमण को काबू में करने के लिए किन-कन राज्यों में बढ़ाया गया लॉकडाउन?
    अगली खबर
    कोरोना संक्रमण को काबू में करने के लिए किन-कन राज्यों में बढ़ाया गया लॉकडाउन?

    कोरोना संक्रमण को काबू में करने के लिए किन-कन राज्यों में बढ़ाया गया लॉकडाउन?

    लेखन मुकुल तोमर
    May 23, 2021
    08:56 pm

    क्या है खबर?

    कोरोना वायरस महामारी की दूसरी और बेहद भीषण लहर को काबू में करने के लिए देश के ज्यादातर राज्यों ने लॉकडाउन का रास्ता अपनाया है। इसका असर भी देखने को मिला है और ज्यादातर राज्यों में मामले कम होने लगे हैं।

    हालांकि इसके बावजूद कई राज्यों ने लॉकडाउन नहीं हटाया है और इसे आगे बढ़ाने की घोषणा कर दी है। आइए जानते हैं कि हालिया समय में किन-किन राज्यों ने लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान किया है।

    दिल्ली

    दिल्ली में 31 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

    सबसे पहले बात देश की राजधानी दिल्ली की। यहां लॉकडाउन को एक और हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है और अब शहर में 31 मई सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन लागू रहेगा।

    मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज इसका ऐलान करते हुए कहा कि अगर मामले घटने का सिलसिला जारी रहा तो 31 मई के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की जाएगी और चरणबद्ध तरीके से पाबंदियां हटाई जाएंगी।

    शहर में 19 अप्रैल से लॉकडाउन लागू है।

    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश में भी 31 मई तक बढ़ाया गया कर्फ्यू

    दिल्ली की तरह उत्तर प्रदेश में भी पूरे राज्य में लगे कोरोना कर्फ्यू को 31 मई सुबह 7 बजे तक बढ़ा दिया गया है। यह कर्फ्यू कल सुबह खत्म होने वाला था।

    इस कर्फ्यू में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लागू हैं और कुछ घंटों के लिए इनसे सीमित राहत दी जाती है। पहले की तरह इस बार भी कोरोना वायरस वैक्सीनेशन, औद्योगिक गतिविधियों और आवश्यक सेवाओं को कर्फ्यू से छूट दी गई है। बाकी गतिविधियों पर पाबंदियां लागू रहेंगी।

    अन्य राज्य

    इन राज्यों में भी 31 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

    इसी तरह दिल्ली से सटे हरियाणा में भी लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ा दिया गया है। हालांकि पाबंदियों में कुछ राहत दी गई है और दुकानों को सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक ऑड-ईवन व्यवस्था के तहत खुलने की इजाजत दी गई है।

    छत्तीसगढ़ में भी लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा गोवा और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर ने भी अपने-अपने यहां लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ाने का ऐलान किया है।

    केरल और तमिलनाडु

    केरल और तमिलनाडु में 30 मई तक बढ़ा लॉकडाउन

    केरल सरकार ने पूरे राज्य में लगे लॉकडाउन को 30 मई तक बढ़ा दिया है। शुक्रवार को इसका ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने कहा कि मलप्पुरम जिले में ट्रिपल लॉकडाउन जारी रहेगा, तिरुवनंतपुरम, एर्नाकुलम और त्रिशूर में कुछ ढील दी गई है।

    तमिलनाड सरकार ने भी लॉकडाउन को 30 मई तक बढ़ा दिया है और इस बार पाबंदियों को और कड़ा किया गया है। सब्जियों और फलों को सरकार के वाहनों से वितरण किया जाएगा।

    महाराष्ट्र औऱ कर्नाटक

    महाराष्ट्र में 1 जून और कर्नाटक में 7 जून तक लॉकडाउन

    सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में भी लॉकडाउन जैसी पाबंदियों को 1 जून सुबह 7 बजे तक बढ़ा दिया गया है। नई गाइडलाइंस में राज्य में प्रवेश करने वाले लोगों के लिए RT-PCR रिपोर्ट अनिवार्य की गई है। इसके अलावा आवश्यक गतिविधियों के अलावा अन्य सभी गतविधियों पर कड़ी पाबंदियां लगाई गई हैं।

    इसी तरह दूसरे सबसे अधिक प्रभावित राज्य कर्नाटक में लॉकडाउन को 7 जून सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया गया है।

    आंशिक पाबंदियां

    झारखंड में आंशिक लॉकडाउन तो गुजरात में बढ़ा नाइट कर्फ्यू

    झारखंड सरकार ने भी राज्य में लगे आंशिक लॉकडाउन को 27 मई तक बढ़ा दिया है और कुछ पाबंदियां बढ़ा दी गई हैं। अंतर-राज्यीय बसों के आवागमन पर पाबंदी लगी दी गई है, वहीं निजी वाहन ई-पास के साथ ही यातायात कर सकेंगे।

    इसी तरह गुजरात के 36 शहरों में भी 28 मई तक रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक का नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा।

    राजस्थान में भी लॉकडाउन का लगभग 15 दिन बढ़ना तय है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    उत्तर प्रदेश
    केरल
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    बॉलीवुड को थिएटर ने दिए ये शानदार कलाकार, एक ने 2 बार दी 1,000 करोड़ी फिल्में शाहरुख खान
    केएल राहुल ने पूरे किए अपने 8,000 टी-20 रन, जानिए उनके आंकड़े केएल राहुल
    महाराष्ट्र: सोलापुर में कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मालिक समेत 8 लोगों की मौत महाराष्ट्र
    IPL 2025: ध्रुव जुरेल ने PBKS के खिलाफ लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े ध्रुव जुरेल

    दिल्ली

    दिल्ली: मुख्यमंत्री केजरीवाल ने लोगों से की वैक्सीनेशन केंद्रों के बाहर कतार न लगाने की अपील अरविंद केजरीवाल
    कोरोना संक्रमित पाए गए दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल, खुद को आइसोलेट किया अनिल बैजल
    बेशर्म सत्ता: चारों तरफ बेबसी और चीखें, लेकिन नई संसद का निर्माण कार्य फिर भी जारी संसद
    कोरोना वायरस: पूरी तरह विफल रही सरकार, यह लड़ाई नहीं युद्ध है- दिल्ली हाई कोर्ट दिल्ली हाई कोर्ट

    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश: कई जिलों में लगाया गया नाइट कर्फ्यू, 30 अप्रैल तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज योगी आदित्यनाथ
    उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव: भाजपा ने रद्द की कुलदीप सेंगर की पत्नी की उम्मीदवारी भाजपा समाचार
    भारतीय वायु सेना समेत यहां हो रही भर्तियां, जल्द करें आवेदन बिहार
    योगी आदित्यनाथ में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, खुद को आइसोलेट किया योगी आदित्यनाथ

    केरल

    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 18,327 नए मरीज, अकेले महाराष्ट्र में 10,000 से ज्यादा मामले भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 18,711 नए मामले, 100 मरीजों की मौत भारत की खबरें
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 18,599 नए मरीज, महाराष्ट्र में 11,000 से अधिक मामले भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए लगभग 18,000 मामले, 133 मरीजों की मौत भारत की खबरें

    कोरोना वायरस

    बैठक में बोलने का मौका न देने पर प्रधानमंत्री पर बरसीं ममता, पूछा- डर क्यों रहे नरेंद्र मोदी
    एक और आफत, ब्लैक फंगस के बाद अब सामने आए व्हाइट फंगस के मामले बिहार
    कोरोना संक्रमित पाए गए 91 वर्षीय मिल्खा सिंह, घर पर ही हैं क्वारंटाइन एथलेटिक्स
    कोरोना काल में बजाज ने दी राहत, 31 जुलाई तक बढ़ी फ्री सर्विस भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025