NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 18,711 नए मामले, 100 मरीजों की मौत
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 18,711 नए मामले, 100 मरीजों की मौत

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 18,711 नए मामले, 100 मरीजों की मौत

    लेखन प्रमोद कुमार
    Mar 07, 2021
    09:26 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 18,711 नए मामले सामने आए और 100 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,12,10,799 हो गई है। इनमें से 1,57,756 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1,84,523 हो गई है। सक्रिय मामलों में आज फिर इजाफा देखने को मिला है।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    बीते दिन ठीक हुए 14,000 से ज्यादा मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 14,392 मरीज ठीक हुए।

    इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 1,08,68,520 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 96.98 प्रतिशत है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 7,37,830 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में लगभग 22.14 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    कोरोना वायरस

    ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    अगर सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 22,08,586 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 52,440 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 10,75,227 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 4,287 मौतें हुई हैं।

    9,54,393 मामलों और 12,359 मौतों के साथ कर्नाटक और 8,90,556 मामलों और 7,173 मौतों के साथ आंध्र प्रदेश अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले और मौतें

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 10,187 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 47 मरीजों की मौत हुई। संक्रमण की तेज रफ्तार के कारण राज्य में स्थिति खराब हो रही है।

    इसी तरह केरल में बीते दिन 2,791 लोगों को संक्रमित पाया गया और 16 मरीजों की मौत हुई।

    आंध्र प्रदेश में 115 नए मामले सामने आए और एक मरीज की मौत हुई, वहीं कर्नाटक में 580 मामले सामने आए और पांच लोगों की मौत हुई।

    जानकारी

    क्या है वैक्सीनेशन अभियान की स्थिति?

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 2,09,22,344 खुराकें दी जा चुकी हैं। बीते दिन 14,24,693 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। आगामी दिनों में यह आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद है।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में 11.64 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 11.64 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 25.86 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 2.89 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 5.24 लाख लोगों की मौत हुई है। संक्रमितों की संख्या के मामले में केवल अमेरिका भारत से आगे है।

    तीसरे नंबर पर काबिज ब्राजील में 1.09 करोड़ संक्रमितों में से लगभग 2.64 लाख से अधिक मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    महाराष्ट्र
    केरल
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    कोलकाता इस्कॉन ने भगवान जगन्नाथ के रथ में लगाए सुखोई लड़ाकू विमान के टायर कोलकाता
    अडाणी एनर्जी बोर्ड ने 4,300 करोड़ रुपये जुटाने को दी मंजूरी, जानिए क्या है योजना  अडाणी समूह
    गाजा में राहत सामग्री लेने जा रहे फिलिस्तीनियों पर हमला, 40 लोगों की मौत इजरायल
    रोहित शेट्टी एक्शन के बाद हॉरर से मचाएंगे धमाल, पहली बार नुसरत भरूचा पर लगाएंगे दांव रोहित शेट्टी

    भारत की खबरें

    पाकिस्तान को आतंकियों पर कार्रवाई नहीं करना पड़ा महंगा, FATF की ग्रे सूची में रहेगा बरकरार पाकिस्तान समाचार
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 16,577 नए मरीज, महाराष्ट्र में 8,500 से ज्यादा मामले महाराष्ट्र
    भगोड़े नीरव मोदी के लिए तैयार है मुंबई की आर्थर रोड जेल की स्पेशल सेल मुंबई
    वैक्सीनेशन अभियान: देशभर में अगले दो दिन नहीं लगेगी कोरोना वैक्सीन, जानिए क्या है कारण वैक्सीन समाचार

    महाराष्ट्र

    कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में नए मामलों में ताजा उछाल के क्या कारण हैं? कोरोना वायरस
    महाराष्ट्र: कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच अमरावती में फिर से लागू किया लॉकडाउन अमरावती
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 13,193 नए मरीज, सक्रिय मामलों में फिर इजाफा भारत की खबरें
    महाराष्ट्र: कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण मुंबई समेत कई जिलों में लगाई गईं पाबंदियां मुंबई

    केरल

    केरल: तेंदुए का शिकार कर खाया उसका मांस, पांच आरोपी गिरफ्तार मध्य प्रदेश
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 14,849 नए मरीज, 155 मौतें भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 13,203 नए मामले, तीसरा सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना केरल भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 9,102 नए मामले, 117 मरीजों की मौत भारत की खबरें

    कोरोना वायरस

    कोरोना: महाराष्ट्र के 28 जिलों में तेजी से फैल रहा संक्रमण, कई जिले बने हॉटस्पॉट पुणे
    भारत में सोमवार से शुरू होगा वैक्सीनेशन का दूसरा चरण, जानिए पंजीयन प्रक्रिया और कीमत वैक्सीन समाचार
    बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण के कारण महाराष्ट्र में कैसे हैं हालात? मुंबई
    कोरोना: कुछ हफ्तों में उपलब्ध होंगी 3-4 वैक्सीन्स, लोगों को मिलेगा चुनने का विकल्प- AIIMS निदेशक अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS)
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025