NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / योगी आदित्यनाथ में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, खुद को आइसोलेट किया
    अगली खबर
    योगी आदित्यनाथ में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, खुद को आइसोलेट किया

    योगी आदित्यनाथ में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, खुद को आइसोलेट किया

    लेखन प्रमोद कुमार
    Apr 14, 2021
    01:45 pm

    क्या है खबर?

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

    उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि महामारी के शुरुआती लक्षण दिखने पर उन्होंने टेस्ट करवाया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

    इससे पहले मंगलवार को उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय के कुछ अधिकारियों में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद खुद को आइसोलेट कर लिया था। योगी ने कहा था कि वो आइसोलेशन में हैं और वर्चुअल तरीके से काम संभाल रहे हैं।

    ट्वीट

    डॉक्टरों की सलाह का पालन कर रहा हूं- योगी

    योगी ने बुधवार दोपहर ट्वीट किया, 'शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने कोविड की जांच कराई और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं सेल्फ आइसोलेशन में हूं और चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णतः पालन कर रहा हूं। सभी कार्य वर्चुअली संपादित कर रहा हूं।'

    अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'प्रदेश सरकार की सभी गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। इस बीच जो लोग भी मेरे संपर्क में आएं हैं वह अपनी जांच अवश्य करा लें और एहतियात बरतें।'

    कोरोना का कहर

    कई मुख्यमंत्री और बड़े नेता हो चुके संक्रमित

    योगी आदित्यनाथ से पहले कई मुख्यमंत्री और बड़े नेता भी कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं।

    इनमें उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आदि के नाम प्रमुख हैं।

    पिछले महीने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को भी संक्रमित पाया गया था।

    जानकारी

    आज सुबह ही संक्रमित पाए गए अखिलेश यादव

    बुधवार सुबह ही उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि उनके टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और उन्होंने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है।

    कोरोना का कहर

    कोरोना के कारण कई नेताओं की गई है जान

    कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण कुछ नेताओं की मौत भी हुई है। इनमें सबसे प्रमुख नाम कांग्रेस के दिग्गज नेता अहमद पटेल का है।

    कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के लगभग एक महीने बाद नवंबर में उनका निधन हो गया था।

    रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी को भी कोरोना वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी। अब तक कम से कम पांच सांसद और छह विधायक कोरोना के शिकार हो चुके हैं।

    जानकारी

    उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की क्या स्थिति?

    स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, उत्तर प्रदेश में अभी तक 7,05,619 लोगों को कोरोना संक्रमित पाया गया है। इनमें से 81,576 सक्रिय मामले हैं, 6,14,819 लोग महामारी को हराकर ठीक हो चुके हैं और 9,224 लोगों की मौत हुई है।

    कोरोना वायरस

    भारत में बीते दिन मिले रिकॉर्ड मामले

    भारत में बीते दिन कोरोना के रिकॉर्ड 1,84,372 नए मामले सामने आए और 1,027 मरीजों की मौत हुई है। महामारी की शुरुआत के बाद ये एक दिन में मिले सबसे ज्यादा मामले हैं।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,38,73,825 हो गई है। इनमें से 1,72,085 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है और सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 13,65,704 हो गई है।

    अमेरिका के बाद भारत महामारी से दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश बना हुआ है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    योगी आदित्यनाथ
    उत्तर प्रदेश
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    योगी आदित्यनाथ

    हाथरस मामला: प्रियंका गांधी ने उठाए पीड़ित परिवार के पांच सवाल, जिलाधिकारी की बर्खास्तगी की मांग राहुल गांधी
    हाथरस मामला: सरकार के खिलाफ बड़ी साजिश का आरोप, 19 FIR दर्ज उत्तर प्रदेश
    मथुरा: हाथरस जा रहे कथित तौर पर PFI से जुड़े चार लोग हिरासत में लिए गए उत्तर प्रदेश
    हाथरस मामला: आज रिपोर्ट नहीं सौपेंगी SIT, जांच के लिए 10 दिन का अतिरिक्त समय उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश: 13 वर्षीय रेप पीड़िता ने दिया बच्ची को जन्म, नवजात की हुई मौत रेप
    मेरठ: शादी में थूक लगाकर तंदूरी रोटी बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार मेरठ
    उन्नाव पीड़िता ने की जहर देने की पुष्टि, बयान में यौन उत्पीड़न से इनकार किया- पुलिस हत्या
    उत्तर प्रदेश: विधानसभा में ध्वनि मत से पारित हुआ धर्म परिवर्तन पर विवादित विधेयक हरियाणा

    कोरोना वायरस

    भोपाल: कांग्रेस नेताओं की बदसलूकी से नाराज डॉक्टर ने दिया इस्तीफा मध्य प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: कई जिलों में लगाया गया नाइट कर्फ्यू, 30 अप्रैल तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज योगी आदित्यनाथ
    दीपिका अगले हफ्ते से करेंगी 'पठान' की शूटिंग, यशराज फिल्म्स स्टूडियो में शिफ्ट हुई शूटिंग दीपिका पादुकोण
    तमिलनाडु: कांग्रेस उम्मीदवार का कोरोना वायरस के संक्रमण से निधन, जीते तो होगा उपचुनाव तमिलनाडु
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025