NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वैक्सीनेशन: छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पूरी वयस्क आबादी को लगी पहली खुराक
    देश

    कोरोना वैक्सीनेशन: छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पूरी वयस्क आबादी को लगी पहली खुराक

    कोरोना वैक्सीनेशन: छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पूरी वयस्क आबादी को लगी पहली खुराक
    लेखन मुकुल तोमर
    Sep 13, 2021, 12:37 pm 1 मिनट में पढ़ें
    कोरोना वैक्सीनेशन: छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पूरी वयस्क आबादी को लगी पहली खुराक
    छह राज्यों में सभी वयस्कों को लगी वैक्सीन की पहली खुराक

    कई महीनों तक हिचकोले खाने के बाद भारत का कोरोना वायरस वैक्सीनेशन अभियान अब पटरी पर आ गया है और रोजाना औसतन 60-70 लाख खुराकें लगाई जा रही हैं। इसमें भी कुछ राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं जो अन्य राज्यों से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। छह राज्य और केंद्र शासित प्रदेश तो ऐसे हैं जो अपनी पूरी वयस्क आबादी को कम से कम एक खुराक लगा चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को ये जानकारी दी।

    इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सभी को लगी पहली खुराक

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने रविवार को बताया कि हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, सिक्किम, लक्षद्वीप, गोवा और दादर एवं नागर हवेली और दमन और दीव में 100 प्रतिशत वयस्क आबादी को कोरोना वैक्सीन की कम से कम एक खुराक लग चुकी है। दादर-नागर और दमन-दीव में 6.26 लाख खुराकें, गोवा में 11.83 लाख खुराकें, हिमाचल प्रदेश में 55.74 खुराकें, लद्दाख में 1.97 खुराकें, लक्षद्वीप में 53,499 खुराकें और सिक्किम में 5.10 लाख खुराकें लगाई जा चुकी हैं।

    बड़े राज्यों की ये स्थिति

    अन्य राज्यों की बात करें तो उत्तर प्रदेश में अब तक सबसे अधिक 8.69 करोड़ खुराकें लगाई जा चुकी हैं। 6.79 करोड़ खुराकों के साथ महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर है। इसी तरह गुजरात में 5.24 करोड़, मध्य प्रदेश में 5.17 करोड़, राजस्थान में 4.98 करोड़, कर्नाटक में 4.75 करोड़, पश्चिम बंगाल में 4.73 करोड़ और बिहार में 4.48 करोड़ खुराकें लग चुकी हैं। तमिलनाडु में 3.91 करोड़, आंध्र प्रदेश में 3.47 करोड़ और केरल में 3.17 करोड़ खुराकें लगी हैं।

    देशभर में अब तक लगीं 74.38 करोड़ खुराकें

    पूरे देश की बात करें तो आज सुबह 8 बजे तक देशभर में कोरोना वैक्सीन की 74,38,37,643 खुराकें लग चुकी हैं। 56.48 करोड़ लोगों को कम से कम एक खुराक लग चुकी है, वहीं 17.90 करोड़ लोग ऐसे हैं जिन्हें वैक्सीन की दोनों खुराकें लग चुकी हैैं। पिछले कुछ हफ्तों में वैक्सीनेशन की रफ्तार में तेजी आई है और कल रविवार होने के बावजूद देशभर में 53,38,945 करोड़ खुराकें लगाई गईं।

    भारत में 16 जनवरी को शुरू हुआ था वैक्सीनेशन अभियान

    बता दें कि भारत में 16 जनवरी से कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान शुरू हुआ था। इसके पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे फ्रंटलाइन कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई गई। 1 मार्च को वैक्सीनेशन अभियान का दूसरा चरण शुरू हुआ और इसमें 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई गई। 1 अप्रैल को 45 साल से अधिक उम्र के और 1 मई से सभी वयस्कों के लिए वैक्सीनेशन अभियान खोल दिया गया।

    छह वैक्सीनों को मिल चुकी है आपातकालीन मंजूरी, तीन का हो रहा इस्तेमाल

    भारत में अब तक कुछ छह कोरोना वैक्सीनों को इस्तेमाल की मंजूरी मिल चुकी हैं, लेकिन तीन का ही इस्तेमाल हो रहा है। वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत से सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) की कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सिन का इस्तेमाल किया जा रहा है। अप्रैल में हरी झंडी मिलने के बाद स्पूतनिक-V का इस्तेमाल शुरू हुआ था। मॉडर्ना, जॉनसन एंड जॉनसन और जायडस कैडिला की वैक्सीनों को भी मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन उनका इस्तेमाल नहीं हो रहा।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    वैक्सीनेशन अभियान
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    भारत में कोरोना वायरस

    वैक्सीनेशन अभियान

    लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए क्या-क्या नियम लागू कर रहे दुनियाभर के देश? चीन समाचार
    कोरोना: देश में बीते दिन संक्रमित पाए गए 33,376 लोग, 308 मरीजों की मौत महाराष्ट्र
    पंजाब: वैक्सीन नहीं लगवाने वाले कर्मचारियों को 15 सितंबर के बाद अनिवार्य छुट्टी पर भेजेगी सरकार पंजाब
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 34,973 नए मामले, 260 मरीजों की मौत महाराष्ट्र

    कोरोना वायरस वैक्सीन

    वैक्सीन वितरण में असमानता: अमीर देशों के पास होंगी 120 करोड़ सरप्लस खुराकें, गरीब देश तरसे चीन समाचार
    कोरोना: बायोलॉजिकल ई को मिली बच्चों और किशोरों पर वैक्सीन के ट्रायल की मंजूरी वैक्सीन समाचार
    गूगल मैप्स, सर्च और असिस्टेंट पर दिखेगी कोविड-19 वैक्सीन की जानकारी गूगल मैप
    कोरोना से ठीक होने के बाद कोवैक्सिन की एक खुराक लेना दो के बराबर- अध्ययन वैक्सीन समाचार

    भारत में कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस: देश में लगातार दूसरे दिन 30,000 से कम नए मामले, 219 मौतें कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 28,591 नए मामले, 338 की मौत कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 43,263 नए संक्रमित, सक्रिय मामलों में वृद्धि कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 25,467 नए मामले, 354 की मौत कोरोना वायरस

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023