NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / वैक्सीनेशन अभियान: शनिवार को देश में लगाई गईं रिकॉर्ड 87.8 लाख खुराकें, जुलाई का लक्ष्य पूरा
    अगली खबर
    वैक्सीनेशन अभियान: शनिवार को देश में लगाई गईं रिकॉर्ड 87.8 लाख खुराकें, जुलाई का लक्ष्य पूरा
    रविवार को देश में लगाई गईं रिकॉर्ड 87.8 लाख खुराकें

    वैक्सीनेशन अभियान: शनिवार को देश में लगाई गईं रिकॉर्ड 87.8 लाख खुराकें, जुलाई का लक्ष्य पूरा

    लेखन प्रमोद कुमार
    Aug 02, 2021
    08:25 am

    क्या है खबर?

    शनिवार को देशभर में कोरोना वायरस वैक्सीन की रिकॉर्ड 87.8 लाख खुराकें लगाई गई थीं। इसी के साथ भारत ने जुलाई में 13.5 करोड़ खुराकें लगाने का लक्ष्य हासिल कर लिया।

    भारत में अब तक कुल 47 करोड़ से अधिक खुराकें लगाई जा चुकी हैं, जो चीन के बाद सबसे ज्यादा हैं। हालांकि, कुल आबादी को वैक्सीनेट करने के मामले में भारत कई देशों से पीछे है।

    देश में 10.2 करोड़ लोग ही पूरी तरह वैक्सीनेट हो पाए हैं।

    वैक्सीनेशन अभियान

    21 जून से लागू हुई है नई वैक्सीन नीति

    केंद्र सरकार ने 21 जून से वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने के लिए नई नीति का ऐलान किया था। सरकार ने इस साल के अंत तक देश के सभी व्यस्कों का वैक्सीनेशऩ करने का लक्ष्य रखा है।

    21 जून को नई नीति लागू होने के दिन देशभर में 87.2 लाख खुराकें लगाई गई थीं, लेकिन उसके बाद इनमें तेजी से गिरावट आती गई। एक समय ऐसा लग रहा था कि जुलाई का लक्ष्य हासिल नहीं हो पाएगा।

    वैक्सीनेशन अभियान

    जुलाई में रोजाना लगाई गईं औसतन 43 लाख खुराकें

    जुलाई के अंतिम छह दिनों में वैक्सीनेशन अभियान ने रफ्तार पकड़ी और रोजाना औसतन 58 लाख खुराकें लगाई गईं, जिससे इस महीने का कुल आंकड़ा 13.45 करोड़ पहुंच गया। यह सरकार द्वारा तय किए गए लक्ष्य से पांच लाख कम है। जुलाई में औसतन रोजाना 43 लाख खुराकें लगाई गई थीं।

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह भी जानकारी दी है कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास तीन करोड़ से अधिक खुराकें बची हुई हैं।

    कोरोना वैक्सीनेशन

    किस राज्य में सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन?

    लंबे समय तक महाराष्ट्र सबसे तेज वैक्सीनेशन के साथ पहले नंबर पर था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से यह स्थान उत्तर प्रदेश ने ले लिया है।

    उत्तर प्रदेश 4.84 करोड़ खुराकें लगाकर सबसे आगे हैं। वहीं 4.45 करोड़ खुराकों के साथ महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर है।

    हालांकि, दोनों खुराकें लगवा चुके लोगों की संख्या महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा है। यहां 1.1 करोड़ से अधिक लोग पूरी तरह वैक्सीनेट हो चुके हैं, जबकि उत्तर प्रदेश में यह संख्या 78 लाख है।

    उम्मीद

    बच्चों के लिए इसी महीने आ सकती है वैक्सीन

    देश में इसी महीने बच्चों के लिए कोरोना वायरस वैक्सीन आ सकती है।

    स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बीते महीने भाजपा संसदीय दल की बैठक में ये जानकरी देते हुए कहा कि बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन आने में कुछ ही दिन बाकी हैं और सरकार अगस्त से बच्चों को वैक्सीन लगाना शुरू करने की योजना बना रही हैै।

    इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम शीर्ष मंत्री शामिल हुए थे।

    कोरोना वैक्सीनेशन

    दुनियाभर में वैक्सीनेशन की क्या स्थिति?

    ब्लूमबर्ग वैक्सीन ट्रैकर के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक 413 करोड़ खुराकें लगाई जा चुकी हैं। 160 करोड़ खुराकों के साथ चीन सबसे आगे है। यहां की करीब 60 प्रतिशत आबादी कवर हो चुकी है।

    यूरोपीय संघ भी लगभग 47 करोड़ खुराकों के साथ भारत से थोड़ा आगे है। अमेरिका की बात करें तो यहां अब तक 34 करोड़ खुराकें और ब्राजील में 14 करोड़ खुराकें लगाई गई हैं।

    यूनाइटेड किंगडम अगले महीने से तीसरी खुराक लगानी शुरू करेगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    वैक्सीन समाचार
    केंद्र सरकार
    वैक्सीनेशन अभियान

    ताज़ा खबरें

    LPG सिलेंडर के दाम घटे, आधार और UPI के नियम बदले; आज से हुए ये बदलाव LPG की कीमतें
    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड

    अमेरिका

    कोरोना वैक्सीन: अपनी आबादी के लिए कैसे पर्याप्त खुराकें सुनिश्चित कर पाए अमेरिका और ब्रिटेन वैक्सीन समाचार
    दशक के उच्चतम स्तर पर पहुंची खाद्य तेलों की कीमत; आखिर क्या है कारण? चीन समाचार
    कोविड-19 कहां से आया पता करो, नहीं तो कोविड-26 और कोविड-32 भी आएंगे- अमेरिकी विशेषज्ञ चीन समाचार
    कौनसे देश दे रहे एक व्यक्ति को दो अलग-अलग वैक्सीनों की खुराकें लगाने की अनुमति? भारत की खबरें

    वैक्सीन समाचार

    12-18 आयुवर्ग के लिए जल्द आएगी वैक्सीन, दिसंबर तक सभी व्यस्कों के वैक्सीनेशन की योजना- केंद्र केंद्र सरकार
    भारत ने वैक्सीनेशन के मामले में अमेरिका को पछाड़ा, अब तक लगाई 32.36 करोड़ खुराकें भारत की खबरें
    मॉडर्ना की कोरोना वैक्सीन को भारत में इस्तेमाल की मंजूरी मिली, सिप्ला करेगी आयात भारत की खबरें
    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गर्भवती महिलाओं के लिए जारी की वैक्सीनेशन की गाइडलाइंस गर्भवती महिलाओं के टिप्स

    केंद्र सरकार

    कोरोना वायरस: अधिक पॉजिटिविटी रेट वाले 61 प्रतिशत जिले उत्तर-पूर्वी राज्यों में, सरकार ने जताई चिंता कोरोना वायरस
    कैबिनेट विस्तार: 15 कैबिनेट मंत्रियों समेत 43 ने ली शपथ, कई बड़े चेहरों की छुट्टी नरेंद्र मोदी
    कौन हैं कोरोना महामारी के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालने जा रहे मनसुख मांडविया? मनसुख मांडविया
    मोदी सरकार ने बनाया नया मंत्रालय, जानें ये कैसे बनते हैं और कौन बनाता है अमित शाह

    वैक्सीनेशन अभियान

    भारत में स्थानीय महामारी के रूप में बदलेगा कारोना वायरस- ICMR विशेषज्ञ वैक्सीन समाचार
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 42,766 नए मरीज, 1,200 से अधिक मौतें महाराष्ट्र
    धीमी नहीं हो रही महामारी की रफ्तार, WHO की प्रमुख वैज्ञानिक ने बताए इसके चार कारण चीन समाचार
    कोरोना: देश में बीते दिन संक्रमित मिले 41,506 लोग, 895 मरीजों की मौत महाराष्ट्र
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025