NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 62,224 नए मामले, 2,500 से अधिक लोगों की मौत
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 62,224 नए मामले, 2,500 से अधिक लोगों की मौत
    देश

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 62,224 नए मामले, 2,500 से अधिक लोगों की मौत

    लेखन मुकुल तोमर
    June 16, 2021 | 09:12 am 1 मिनट में पढ़ें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 62,224 नए मामले, 2,500 से अधिक लोगों की मौत
    भारत में कोरोना वायरस

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 62,224 नए मामले सामने आए और 2,542 मरीजों की मौत हुई। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 2,96,33,105 हो गई है। इनमें से 3,79,573 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर 8,65,432 रह गई है। देश में कोरोना मामलों में गिरावट देखी जा रही है और एक हफ्ते से ज्यादा समय से दैनिक मामले एक लाख से कम रहे हैं।

    बीते दिन ठीक हुए 1.07 लाख मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 1,07,628 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 2,83,88,100 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 95.64 प्रतिशत है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 19,30,987 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में 38.33 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    ये हैं सबसे अधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 59,24,773 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,14,154 लोगों की मौत हुई है। दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य कर्नाटक में अब तक 27,77,010 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 33,148 मौतें हुई हैं। इसी तरह 27,48,204 मामलों और 11,508 मौतों के साथ केरल और 23,78,298 मामलों और 30,068 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 9,350 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 388 मरीजों की मौत हुई। राज्य में संक्रमण की रफ्तार घटने से हालात काबू में नजर आ रहे हैं। इसी तरह कर्नाटक में 5,041 लोगों को संक्रमित पाया गया और 115 मरीजों की मौत हुई, वहीं केरल में 12,246 मामले सामने आए और 166 मौतें हुईं। तमिलनाडु में 11,805 नए मामले सामने आए और 267 मरीजों की मौत हुई।

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 25,90,44,072 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन 39,27,154 खुराकें लगाई गईं। वैक्सीनेशन की रफ्तार धीरे-धीरे बढ़ रही है।

    दुनियाभर में 17.66 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 17.66 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 38.19 लाख लोगों की मौत हुई है। सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 3.35 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और छह लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है। वहीं तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 1.75 करोड़ संक्रमितों में से लगभग 4.91 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले
    भारत में कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस

    कोरोना: तीसरी लहर के मुकाबले के लिए देश में क्या-क्या तैयारियां की जा रही हैं? केंद्र सरकार
    क्या कोरोना वैक्सीन लगने के बाद शरीर में आ सकते हैं चुंबकीय गुण? महाराष्ट्र
    लॉकडाउन हटने के बाद दिल्ली के बाजारों में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञों ने चेताया दिल्ली
    केंद्र को लंबे समय तक 150 रुपये खुराक में 'कोवैक्सिन' की आपूर्ति संभव नहीं- भारत बायोटेक वैक्सीन समाचार

    कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 60,471 नए मामले, 2,726 मरीजों की मौत कर्नाटक
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 70,000 संक्रमित, 10 लाख से कम हुए सक्रिय मामले कोरोना वायरस
    कोरोना: दैनिक मामलों में गिरावट जारी, बीते दिन देश में मिले 80,834 नए मरीज कर्नाटक
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 84,332 नए मरीज, 4,000 से अधिक मौतें हुईं दर्ज कर्नाटक

    भारत में कोरोना वायरस

    क्या बच्चों को भी हो सकता है ब्लैक फंगस? कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस: देश में 2 अप्रैल के बाद पहली बार 1 लाख से कम नए मामले कोरोना वायरस
    आज शाम 5 बजे देश को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी नरेंद्र मोदी
    कोरोना वायरस: उत्तरी राज्यों में दक्षिणी राज्यों से दोगुना तेजी से घट रहे नए मामले महाराष्ट्र
    अगली खबर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023