NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / अब तक 123 देशों में फैला कोरोना वायरस, भारत में दो मौतें
    अगली खबर
    अब तक 123 देशों में फैला कोरोना वायरस, भारत में दो मौतें

    अब तक 123 देशों में फैला कोरोना वायरस, भारत में दो मौतें

    लेखन प्रमोद कुमार
    Mar 14, 2020
    11:02 am

    क्या है खबर?

    भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के कारण शुक्रवार को दूसरी मौत हुई और सात नए मामले सामने आए। शुक्रवार को जान गंवाने वाली 68 वर्षीय महिला अपने संक्रमित बेटे के संपर्क में आई थी, जो पिछले महीने विदेश यात्रा से भारत लौटा था।

    इसके बाद दोनों को 7 मार्च को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    दूसरी तरफ 118 देशों में कोरोना वायरस के कारण 5,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

    कोरोना वायरस

    भारत में अब तक 82 मामले

    स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 'मृत महिला को डायबिटीज और हायपरटेंशन की समस्या भी थी। 9 मार्च को उसकी हालत खराब होना शुरू हुई, जिसकी बाद ICU में शिफ्ट किया गया। लगातार बिगड़ती सेहत के कारण 13 मार्च को उसने दम तोड़ दिया।'

    भारत में शनिवार तक कोरोना वायरस के कुल 82 मामले सामने आ चुके हैं। शुक्रवार को महाराष्ट्र में तीन, केरल में दो, कर्नाटक और दिल्ली में एक-एक मामला सामने आया।

    खतरा

    कर्नाटक में हुई थी कोरोना वायरस के कारण पहली मौत

    इससे पहले गुरुवार को कर्नाटक के कलबुर्गी में एक 76 वर्षीय शख्स की मौत हुई थी। उसके सैंपल की जांच में उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। यह भारत में कोरोना वायरस के कारण हुई पहली मौत थी।

    बुजुर्ग लोगों, डायबिटीज और हायपरटेंशन जैसी बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए कोरोना वायरस अन्य की तुलना में ज्यादा खतरनाक है।

    बता दें, कई राज्यों ने अपने यहां कई व्यापारिक और शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगा दी है।

    जानकारी

    भारत में ठीक हुए 10 मरीज

    भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित 10 मरीज ठीक हो चुके हैं। सबसे पहले केरल में तीन मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया था। ये भारत में वायरस के शुरुआती मामले थे। इसके बाद सात मरीज और ठीक हो गए हैं।

    कोरोना वायरस

    अमेरिका में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए राष्ट्रीय आपातकाल का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही यहां स्टेफॉर्ड कानून प्रभाव में आ गया, जिसके बाद राज्यों और दूसरे निकायों को मदद के लिए अधिक फंड मिल सकेगा।

    ट्रंप ने सभी राज्यों से आपातकाल ऑपरेशन सेंटर खोलने की मांग की है।

    हालांकि, कुछ समय पहले तक डोनाल्ड ट्रंप सीजनल फ्लू से इस वायरस की तुलना कर रहे थे।

    जानकारी

    WHO ने यूरोप को मूलकेंद्र घोषित किया

    विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने आधिकारिक तौर पर यूरोप को इस महामारी का मूलकेंद्र घोषित कर दिया है। पिछले साल दिसंबर में चीन के वुहान शहर से शुरू हुए इस वायरस के कारण 123 देशों में लगभग 1.37 लाख लोग संक्रमित हैं।

    प्रकोप

    इटली में पिछले 24 घंटों में 250 मौतें

    इटली में शुक्रवार को कोरोना वायरस के कारण 250 लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही यहां वायरस के कारण दम तोड़ने वालों की संख्या 1,266 पहुंच गई है।

    यहां अब तक 17,660 लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं। चीन के बाद इटली इस वायरस से सबसे बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

    सरकार ने संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश को बंद कर दिया है। यहां केवल खाने और दवाओं की दुकानें खुली हैं।

    जानकारी

    भारत-बांग्लादेश के बीच रेल सेवा 15 अप्रैल तक निलंबित

    स्वास्थ्य मंत्रालय की एजवायजरी को ध्यान में रखते हुए भारत और बांग्लादेश के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन मैत्री और बंधन को 15 अप्रैल तक निलंबित कर दिया गया है। पहले ये सेवाएं 15 मार्च तक बंद थी।

    कोरोना वायरस

    बड़े नेताओं के संक्रमित होने का डर

    अलग-अलग देशों की सरकारें इस वायरस को फैलने से रोकने की कोशिशों में जुटी हैं, लेकिन अभी तक कामयाबी हाथ नहीं लगी है।

    अब बड़े नेताओं के भी इस वायरस से संक्रमित होने का डर मंडरा रहा है। अपनी पत्नी के संक्रमित पाए जाने के बाद कनाडा के प्रधानमंत्री ने खुद को अलग कर लिया है।

    वहीं डोनाल्ड ट्रंप से मिलने वाला ब्राजील का एक अधिकारी भी इस वायरस से संक्रमित पाया गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    चीन समाचार
    भारत की खबरें
    दिल्ली
    कर्नाटक

    ताज़ा खबरें

    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम

    चीन समाचार

    कोरोना वायरस को हेल्थ इमरजेंसी घोषित करने वाले WHO के बारे में कितना जानते हैं आप? कोरोना वायरस
    जिस डॉक्टर ने सबसे पहले दी थी चेतावनी, कोरोना वायरस ने उसी की ले ली जान ट्विटर
    कोरोना वायरस: जापान के जहाज पर मिले 61 पीड़ित, भारतीय चालक दल ने मांगी मदद जापान
    कोरोना वायरस से चीन में 800 से ज्यादा मौतें, 2003 के SARS वायरस को छोड़ा पीछे भारत की खबरें

    भारत की खबरें

    धरती पर स्वर्ग का एहसास करवाते हैं जम्मू-कश्मीर के ये पर्यटन स्थल, जरूर जाएं घूमने जम्मू-कश्मीर
    कोरोना वायरस से पहले भारत में दस्तक दे चुके हैं ये खतरनाक वायरस नरेंद्र मोदी
    कोरोना वायरस: इटली से भारत आए 15 पर्यटक संक्रमित, तेलंगाना में मिले 36 संदिग्ध चीन समाचार
    सुप्रीम कोर्ट ने हटाया क्रिप्टोकरेंसी पर लगा प्रतिबंध, अब बिटकॉइन में हो सकेगा कारोबार भारतीय रिजर्व बैंक

    दिल्ली

    दिल्ली दंगे: कई पीड़ितों के जल गए दस्तावेज, मुआवजे की प्रक्रिया में आ रहीं दिक्कतें अरविंद केजरीवाल
    भड़काऊ बयान: भाजपा नेताओं पर FIR दर्ज करने की मांग पर सुनवाई को तैयार सुप्रीम कोर्ट दिल्ली हाई कोर्ट
    पश्चिमी दिल्ली: अफवाहों के कारण फैली दहशत के बीच पुलिस को आईं 481 पैनिक कॉल्स दिल्ली पुलिस
    दिल्ली में सामने आया कोरोना वायरस का पहला मामला, तेलंगाना में भी एक संक्रमित चीन समाचार

    कर्नाटक

    नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन: मंगलुरू और लखनऊ में गोली लगने से तीन लोगों की मौत दिल्ली
    नागरिकता कानून: उत्तर प्रदेश के 15 जिलों में इंटरनेट बंद, आज भी हो सकते हैं प्रदर्शन दिल्ली
    दुनिया की 'इंटरनेट शटडाउन कैपिटल' भारत में क्या है इंटरनेट बंद करने की प्रक्रिया? भारत की खबरें
    हिंसक होते नागरिकता कानून विरोधी प्रदर्शन, देशभर में 17 लोगों की मौत कानपुर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025