NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / लॉकडाउन: आपात सेवाओं को आसान बनाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों पर नहीं लिया जाएगा टोल
    लॉकडाउन: आपात सेवाओं को आसान बनाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों पर नहीं लिया जाएगा टोल
    देश

    लॉकडाउन: आपात सेवाओं को आसान बनाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों पर नहीं लिया जाएगा टोल

    लेखन भारत शर्मा
    March 26, 2020 | 01:40 pm 1 मिनट में पढ़ें
    लॉकडाउन: आपात सेवाओं को आसान बनाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों पर नहीं लिया जाएगा टोल

    कोरोना वायरस (COVID-19) के दुनियाभर में तेजी बढ़ते प्रकोप को कम करने के लिए सभी देशों की ओर से हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। भारत में भी इसके प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन से लेकर प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए राहत पैकेज की घोषणा की जा रही है। इसी बीच सड़क परिवहन मंत्रालय ने देशभर के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर सचांलित टोल प्लाजा पर लिए जाने वाले टोल टैक्स पर रोक लगा दी है।

    केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री ने ट्वीट कर की घोषणा

    सड़क परिवहन मंत्रालय की ओर से टोल टैक्स पर रोक लगाए जाने के निर्णय के बाद केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री ने नितिन गडकरी ने बुधवार को देर शाम ट्वीट कर इसकी घोषणा की। उन्होंने ट्वीट किया, 'कोरोना के चलते पूरे भारत में सभी टोल प्लाजा पर अस्थाई तौर पर टोल कलेक्शन निलंबित करने का निर्णय किया गया है। इससे ना सिर्फ जरूरी और आपात सेवाओं की आपूर्ति में आ रही बाधाएं कम होंगी बल्कि महत्वपूर्ण समय भी बचेगा।'

    टोलकर्मियों का भी होगा संक्रमण से बचाव

    केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि टोल टैक्स बंद करने से टोल प्लाजा के कर्मचारी भी कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने सड़कों के रख-रखाव और प्लाजा पर आपातकालीन संसाधनों की उपलब्धता हमेशा की तरह जारी रहने की भी बात कही है।

    रखी जा रही है आवश्यक वस्तुओं की बाजार में उपलब्धता पर नजर

    केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री राम विलास पासवान ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते उत्पन्न स्थिति में तमाम आवश्यक वस्तुओं की बाजार में उपलब्धता लगातार बनाए रखने पर सरकार की नजर है। लोगों की आवश्यकता की किसी भी चीज की किल्लत नहीं आने देने के लिए राज्य सरकारों से संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने व्यापारियों से मुनाफाखोरी नहीं करने की अपील की है।

    राजस्थान सरकार ने लगा रखी है स्टेट हाईवे के टोल टैक्स पर रोक

    आपको बता दें कि गत दिनों राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेशभर में लॉकडाउन की घोषणा की थी। उस दौरान उन्होंने भी आवश्यक सेवाओं के संचालन को आसान बनाने के लिए सभी स्टेट हाईवे पर टोल टैक्स लेने पर रोक लगा दी थी।

    देश में 14 अप्रैल तक रहेगा लॉकडाउन

    बता दें कि कोरोना के खतरों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 21 दिनों का देशभ्र में पूरी तरह से लॉकडाउन की घोषणा की है। यह लॉकडाउन आगामी 14 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान हाईवे और प्रदेशें की सीमाएं सील कर दी गई हैं, केवल आपातकालीन वाहनों को ही आने-जाने की अनुमति है। ऐसे में केवल जरूरी वस्तुओं की सप्लाई करने वाले ट्रक, अनिवार्य सेवाओं से संबंधित सरकारी वाहन और एंबुलेंस का ही संचालन हो रहा है।

    देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले

    बता दें कि, देश में अब तक कोरोना वायरस के 674 मामले सामने आ चुके हैं, वहीं 12 लोगों की इसकी वजह से मौत हो चुकी है। भारत में गुरुवार को 17 नए मामले आए हैं। इसी तरह दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या 35 पहुंच गई है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक तीन लोगों की मौत हुई है। वहीं दिल्ली, बिहार, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, पंजाब, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में एक-एक शख्स की मौत हुई है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    भारत की खबरें
    राजस्थान
    नितिन गडकरी
    कोरोना वायरस

    भारत की खबरें

    लॉकडाउन: दूध लेने बाहर निकले शख्स की पुलिस की पिटाई के बाद मौत पश्चिम बंगाल
    कोरोना संक्रमण: दिल्ली का मोहल्ला क्लिनिक डॉक्टर हुआ कोरोना से संक्रमित, प्रशासन में मचा हड़कंप दिल्ली
    ज्यादा तापमान और उमस में कम हो सकती है कोरोना वायरस के संक्रमण की गति- शोध यूरोप
    कोरोना वायरस: वेंटिलेटर बनाएगा रेलवे, ट्रेन के डिब्बों में बनेंगे आईसोलेशन वार्ड दिल्ली

    राजस्थान

    कोरोना वायरस: 80 करोड़ लोगों को दो रुपये किलो गेंहू, तीन रुपये किलो चावल देगी सरकार भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर सख्त हुई पुलिस, कई के खिलाफ हुई कार्रवाई महाराष्ट्र
    कोराना वायरस: राजस्थान में तैयार किए जाएंगे एक लाख आइसोलेशन बेड, मुख्यमंत्री ने दिए आदेश भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: लॉकडाउन की स्थिति में भारत, कई राज्यों में जारी रहेगा जनता कर्फ्यू दिल्ली

    नितिन गडकरी

    नितिन गडकरी ने बताई अपने विभाग की सबसे बड़ी नाकामी भारत की खबरें
    जेपी नड्डा बने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ऐसा रहा है उनका राजनीतिक सफर दिल्ली
    महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, अब आगे क्या? नरेंद्र मोदी
    हरियाणा और महाराष्ट्र में वोटिंग खत्म, पिछले चुनावों के मुकाबले कम लोगों ने डाला वोट हरियाणा

    कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस से संक्रमित होने के डर से शख्स ने की आत्महत्या दिल्ली
    कोरोना वायरस: स्थगित हुई ACC की मीटिंग, एशिया कप के आयोजन पर संशय बरकरार क्रिकेट समाचार
    लॉकडाउन में दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए क्या कदम उठा रहे राज्य? गुजरात
    घर में रहकर इन योगासनों का जरूर करें अभ्यास, वजन रहेगा संतुलित भारत की खबरें
    अगली खबर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023