NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / चुनावी वादों को लेकर गडकरी का बयान, विपक्ष ने सरकार पर कसा तंज
    अगली खबर
    चुनावी वादों को लेकर गडकरी का बयान, विपक्ष ने सरकार पर कसा तंज

    चुनावी वादों को लेकर गडकरी का बयान, विपक्ष ने सरकार पर कसा तंज

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jan 28, 2019
    10:41 am

    क्या है खबर?

    लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को अपने ही बड़े नेताओं के हमले झेलने पड़ रहे हैं।

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी इशारों-इशारों में कई बार प्रधानमंत्री मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह समेत भाजपा के दूसरे नेताओं पर निशाना साध चुके हैं।

    रविवार को भी गडकरी ने एक ऐसा ही बयान दिया। गडकरी ने चुनावी वादों का जिक्र करते हुए कहा कि सपने वही दिखाओ जो पूरे हो सकें वरना जनता सपने पूरे नहीं होने पर नेताओं की पिटाई करती है।

    बयान

    क्या कहा था गडकरी ने?

    रविवार को गडकरी ने यह बयान दिया, जिसके सहारे विपक्ष को सरकार पर वार करने का मौका मिल गया।

    गडकरी ने कहा, "सपने दिखाने वाले नेता लोगों को अच्छे लगते हैं, पर दिखाए हुए सपने अगर पूरे नहीं किये तो जनता उनकी पिटाई भी करती है। इसलिए सपने वही दिखाओ जो पूरे हो सके। मैं सपने दिखाने वाले में से नहीं हूं। मैं जो बोलता हूं वो 100 प्रतिशत डंके की चोट पर पूरा होता है।"

    विपक्ष का वार

    विपक्ष ने सरकार को घेरा

    गडकरी के इस बयान को लपकते हुए कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियों ने भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसा।

    कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने गडकरी के इस भाषण को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'जहां ये तेरी नजर है, नितिन जी, हमें खबर है।'

    प्रियंका के अलावा AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी गडकरी के इस बयान को रिट्वीट करते हुए कहा कि गडकरी चतुराई से प्रधानमंत्री मोदी को आईना दिखा रहे हैं।

    बयान

    भाजपा ने दी सफाई

    गडकरी के भाषण और उसके आधार पर विपक्ष के हमले झेल रही भाजपा ने इस बयान पर सफाई दी। पार्टी ने कहा कि गडकरी का यह बयान विपक्ष के संदर्भ है। मोदी सरकार ने जनता से किए गए वादे तय समय पर पूरे किए हैं।

    गडकरी के बयान

    पहले भी दे चुके हैं पार्टी को असहज करने वाले भाषण

    केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग, पोत परिवहन और जल संसाधन तथा नदी विकास मंत्री नितिन गडकरी पहले भी कई बार ऐसे बयान दे चुके हैं जो पार्टी को असहज करने वाले रहे हैं।

    लगभग एक महीने पहले उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री नेहरू की तारीफ की थी।

    उनके द्वारा की गई नेहरू की तारीफ इसलिए भी मायने रखती है क्योंकि भाजपा नेता लगातार नेहरू पर हमलावर रहे हैं। नेहरू के साथ-साथ गडकरी ने इंदिरा गांधी की भी तारीफ की थी।

    बयान

    'पार्टी की विफलता की जिम्मेदारी पार्टी मुखिया की'

    इससे पहले गडकरी के एक बयान ने खूब चर्चा बटोरी थी। राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के चुनावी नतीजे आने के बाद एक कार्यक्रम में बोलते हुए गडकरी ने इशारों-इशारों में अमित शाह पर निशाना साधा था।

    उन्होंने कहा था कि अगर पार्टी सांसद और विधायक अच्छा नहीं करता तो इसकी जिम्मेदारी पार्टी के मुखिया की होती है।

    उन्होंने कहा था कि सफलता का श्रेय लेने की होड़ सब में रहती है, लेकिन असफलता को कोई स्वीकार नहीं करता।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नितिन गडकरी
    कांग्रेस समाचार
    अमित शाह
    लोकसभा चुनाव

    ताज़ा खबरें

    मध्य प्रदेश पुलिस ने मंत्री विजय शाह के बयान की जांच के लिए SIT गठित की मध्य प्रदेश
    भारतीय सेना के अधिकारी का दावा- पूरा पाकिस्तान हमारे हथियारों की रेंज में है भारतीय सेना
    उत्तर भारत में चिलचिलाती धूप निकाल रही दम, आज तूफान के साथ होगी बारिश  गर्मी की लहर
    माइक्रोसॉफ्ट का नया AI टूल 'डिस्कवरी' कैसे वैज्ञानिक शोध में लाएगा तेजी? माइक्रोसॉफ्ट

    नितिन गडकरी

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कार्यक्रम के दौरान हुए बेहोश, अस्पताल में भर्ती महाराष्ट्र
    दिल्लीः केजरीवाल का मजाक बनाने के लिए उनके भाषण के दौरान खांसने लगे भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली

    कांग्रेस समाचार

    1984 सिख विरोधी दंगेः सज्जन का सरेंडर, मंडोली जेल में कटेगी सजा दिल्ली
    कांग्रेस ने जारी किया ऑडियो टेप, 'मनोहर पर्रिकर के बेडरूम में हैं राफेल डील की फाइलें' भारतीय जनता पार्टी
    गूगल पर सर्च होने के मामले में अमित शाह से आगे निकले राहुल गांधी भारतीय जनता पार्टी
    लोकसभा में राफेल पर चर्चाः राहुल गांधी बोले- प्रधानमंत्री मोदी ने बदली डील लोकसभा

    अमित शाह

    सीट बंटवारे से नाराज उपेंद्र कुशवाहा ने भाजपा को 30 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम बिहार
    राम मंदिर के लिए अध्यादेश पर बोले अमित शाह, कहा- सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई का इंतजार अयोध्या
    राहुल बोले- मनमोहन सिंह के समय मे 3 बार हुई सर्जिकल स्ट्राइक, लेकिन मुद्दा नहीं बनाया नरेंद्र मोदी
    2019 लोकसभा चुनाव: भाजपा के टिकट पर पुणे से चुनाव लड़ेंगी 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित नरेंद्र मोदी

    लोकसभा चुनाव

    साल 2019 में होने वाली इन घटनाओं और फैसलों पर टिकी हैं पूरे देश की निगाहें राम मंदिर
    लोकसभा चुनाव 2019: उत्तर प्रदेश मे मिलकर चुनाव लड़ सकती हैं सपा-बसपा, गठबंधन में कांग्रेस नहीं मायावती
    सपा-बसपा गठबंधन का औपचारिक ऐलान कल संभव, अखिलेश-मायावती करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस मायावती
    उत्तर प्रदेश: योगी सरकार में मंत्री राजभर बोले- जो नेता दंगा भड़काए, उसे आग लगा दो भारतीय जनता पार्टी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025