NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / आज शाम कर्तव्य पथ का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, नेताजी की प्रतिमा का भी होगा अनावरण
    अगली खबर
    आज शाम कर्तव्य पथ का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, नेताजी की प्रतिमा का भी होगा अनावरण
    आज शाम कर्तव्य पथ का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

    आज शाम कर्तव्य पथ का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, नेताजी की प्रतिमा का भी होगा अनावरण

    लेखन प्रमोद कुमार
    Sep 08, 2022
    11:44 am

    क्या है खबर?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 7 बजे नए कर्तव्य पथ का उद्घाटन करेंगे। साथ ही इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।

    राष्ट्रपति भवन से लेकर इंडिया गेट तक के रास्ते को दोबारा विकसित किया गया है। पहले इसे राजपथ के नाम से जाना जाता था, लेकिन हाल ही में इसका नाम बदलकर कर्तव्य पथ किया गया है।

    उद्घाटन समारोह को देखते हुए सुरक्षा और लोगों के बैठने के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।

    जानकारी

    सेंट्रल विस्टा योजना का हिस्सा है कर्तव्य पथ

    कर्तव्य पथ केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट का हिस्सा है। 2019 में प्रधानमंत्री मोदी ने इसकी घोषणा की थी और 10 दिसंबर, 2020 को इसकी आधारशिला रखी गई। सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट में नया संसद भवन, केंद्रीय सचिवालय और अन्य कई सरकारी कार्यालय भी बनेंगे।

    नए संसद भवन में 1,224 सांसदों के बैठने की क्षमता होगी। इसके अलावा सभी सांसदों के लिए अलग-अलग पेपर रहित कार्यालय भी बनाए जा रहे हैं।

    कार्यक्रम

    ये रहेगा उद्घाटन का कार्यक्रम

    प्रधानमंत्री मोदी शाम 7 बजे इंडिया गेट पर पहुंचकर नेताजी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद वो इंडिया गेट के आसपास की जगह का मुआयना करेंगे और इस दौरान 'श्रमजीवियों' से भी मुलाकात करेंगे।

    इसके बाद वो 7:30 बजे 'कर्तव्य पथ: पहले और अब' प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। करीब 8 बजे 'कर्तव्य पथ: पहले और अब' का वीडियो जारी होगा और इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करेंगे।

    जानकारी

    सेंट्रल विस्टा का पहला पूरा होने वाला प्रोजेक्ट है कर्तव्य पथ

    कर्तव्य पथ को दिल्ली में सबसे लोकप्रिय सार्वजनिक स्थान माना जाता है। करीब 1.1 लाख स्क्वेयर मीटर में फैले इस इलाके को पुनर्विकसित किया गया है।

    चारों तरफ हरियाली के बीच यहां रास्तों पर लाल ग्रेनाइट लगाया गया है। कर्तव्य पथ के दोनों और 133 लैंपपोस्ट, 4,000 से अधिक पेड़ और 114 साइनेज और स्टेप्ड गार्डन हैं।

    सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत पूरी तरह विकसित होने वाला यह पहला प्रोजेक्ट है। बाकी परियोजनाओं पर अभी काम चल रहा है।

    जानकारी

    करीब 20 महीनों बाद खुलेगा कर्तव्य पथ

    तीन किलोमीटर की लंबाई वाला यह रास्ता करीब 20 महीनों के बाद लोगों के लिए खोला जा रहा है। यहां अब पहले से ज्यादा सुविधाएं मिलेंगी और पूरा इलाका एक नए रूप में लोगों के सामने होगा। शॉपिंग के लिए यहां पांच वेंडिंग जोन तैयार किए गए हैं।

    शुरुआत के दो महीनों में यहां पार्किंग के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। यहा एक साथ 1,125 कारें और 40 बसें पार्क हो सकती है।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिये कर्तव्य पथ की पूरी झलक

    #WATCH | Delhi: Visuals from the redeveloped Kartavya Path that will soon be opened for public use pic.twitter.com/YUoNXFToRL

    — ANI (@ANI) September 7, 2022
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    नरेंद्र मोदी
    राष्ट्रपति भवन
    सेंट्रल विस्टा परियोजना

    ताज़ा खबरें

    अगले सप्ताह 7,000 करोड़ रुपये के IPO देंगे दस्तक, जानिए कब-कब खुलेंगे  शेयर बाजार समाचार
    कोच्चि के पास समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ लाइबेरियाई जहाज हुआ, 24 लोगों को बचाया गया केरल
    कैदियों की अदला-बदली के बीच रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला; 13 की मौत, 43 घायल रूस समाचार
    प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में NDA के मुख्यमंत्रियों की बैठक, 'ऑपरेशन सिंदूर' पर प्रशंसा प्रस्ताव पारित नरेंद्र मोदी

    दिल्ली

    इस महिला ने 500 रुपये से शुरू किया था बिजनेस, अब लाखों में कर रही कमाई मणिपुर
    बिहार: आरोपी ने गिरफ्तार करने आई पुलिस पर कुत्ते से कराया हमला, दरोगा का सिर फोड़ा बिहार
    नोए़़डा: सुपरटेक टावरों को गिराने की तैयारियां अंतिम चरण में, 3,500 किलो विस्फोटक का होगा इस्तेमाल नोएडा
    दिल्ली: शराब पीने से रोका तो किरायेदार ने हथौड़ा मारकर की मकान मालिक की हत्या दिल्ली पुलिस

    नरेंद्र मोदी

    बिजली कंपनियों के 2.5 लाख करोड़ रुपये फंसे, प्रधानमंत्री ने राज्यों से की चुकाने की अपील बिजली संकट
    मानसून सत्र: वापस लिया गया कांग्रेस के चार लोकसभा सांसदों का निलंबन लोकसभा
    अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने दो इस्लामी विद्वानों की किताबों को अपने सिलेबस से हटाया अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी
    देश के अगले उपराष्ट्रपति होंगे जगदीप धनखड़, विपक्ष की उम्मीदवार मारग्रेट अल्वा को दी मात कांग्रेस समाचार

    राष्ट्रपति भवन

    राष्ट्रपति पद के लिए क्या योग्यता चाहिए और चुने जाने पर क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं? लोकसभा
    भारत के राष्ट्रपति को वेतन के साथ और क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं? भारत सरकार
    द्रौपदी मुर्मू ने ली राष्ट्रपति पद की शपथ, कई रिकॉर्ड बनाए नरेंद्र मोदी
    कांग्रेस का प्रदर्शन: पुलिस ने राहुल और प्रियंका गांधी सहित कई नेताओं को हिरासत में लिया शशि थरूर

    सेंट्रल विस्टा परियोजना

    सेंट्रल विस्टा मामला: क्या उपराष्ट्रपति के आवास के लिए आम आदमी से पूछा जाए?- सुप्रीम कोर्ट संसद
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025