NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / दो कोरोना वैक्सीनों के साथ मानवता की सुरक्षा के लिए तैयार है भारत- प्रधानमंत्री मोदी
    दो कोरोना वैक्सीनों के साथ मानवता की सुरक्षा के लिए तैयार है भारत- प्रधानमंत्री मोदी
    देश

    दो कोरोना वैक्सीनों के साथ मानवता की सुरक्षा के लिए तैयार है भारत- प्रधानमंत्री मोदी

    लेखन प्रमोद कुमार
    January 09, 2021 | 02:49 pm 1 मिनट में पढ़ें
    दो कोरोना वैक्सीनों के साथ मानवता की सुरक्षा के लिए तैयार है भारत- प्रधानमंत्री मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस की दो वैक्सीनों के साथ भारत मानवता की सुरक्षा के लिए तैयार है। आज पूरी दुनिया न सिर्फ उनका इंतजार कर रही है बल्कि यह भी देख रही है कि देश विश्व का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन (टीकाकरण) अभियान कैसे चलाएगा। प्रधानमंत्री ने 16वें प्रवासी भारतीय दिवस के उद्घाटन के मौके पर यह बात कही। यह दिवस हर दो साल में एक बार मनाया जाता है।

    कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए मोदी ने की देश की तारीफ

    अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना वायरस के खिलाफ देश की लड़ाई की तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया के उन चुनिंदा देशों में शामिल हैं, जहां रिकवरी रेट ज्यादा और मृत्यु दर कम है। उन्होंने यह भी कहा कि महामारी के दौरान जिस तरह देश एकजुटता के साथ खड़ा रहा, उसकी कोई मिसाल नहीं है। मोदी ने कहा कि जरूरत के समय भारत ने दुनियाभर में जरूरी दवाएं भेजी और आगे भी भेजता रहेगा।

    विदेशों में रह रहे भारतीयों ने बढ़ाया देश का सम्मान- मोदी

    मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने पिछले कुछ महीनों में कई देशों के प्रमुखों के साथ चर्चा की है। उन्होंने स्पष्ट उल्लेख किया है कि कैसे वहां रह रहे भारतीयों ने अपने समाजों की सेवा की है। मोदी ने कहा कि आप सभी ने जहां आप रह रहे हैं वहां और भारत में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में योगदान किया है। पीएम-केयर्स में दिया गया आपका योगदान भारत में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत कर रहा है।"

    मोदी बोले- भारत का लोकतंत्र सबसे मजबूत

    इस मौके पर मोदी ने कहा कि जब देश आजाद हुआ तो कहा गया कि इतना गरीब और कम शिक्षित देश लोकतंत्र को संभाल नहीं पाएगा, लेकिन आज भारत का लोकतंत्र सबसे मजबूत और जीवंत है।

    हर समय प्रवासी भारतीयों के साथ है भारत सरकार- मोदी

    मोदी ने आगे कहा कि भारत सरकार हर समय प्रवासी भारतीयों के लिए खड़ी है। लॉकडाउन के दौरान विदेशों में फंसे 45 लाख से ज्यादा भारतीयों को वंदे भारत मिशन के तहत लाया गया। विदेशों में भारतीय समुदायों को समय पर मदद मिले, इसके लिए हर संभव प्रयास किए गए। दुनियाभर में भारतीय समुदाय के साथ बेहतर कनेक्टिविटी के लिए रिश्ता नाम का नया पोर्टल शुरु किया गया है। इससे मुश्किल समय में अपने समुदाय से संपर्क करना आसान होगा।

    "भ्रष्टाचार रोकने के लिए किया जा रहा तकनीक का इस्तेमाल"

    प्रधानमंत्री मोदी ने भ्रष्टाचार रोकने के लिए देश में तकनीक के प्रयोग का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत प्रौद्योगिकी का उपयोग भ्रष्टाचार को हराने के लिए कर रहा है। लाखों और करोड़ों रुपये सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजे जा रहे हैं।

    भारत में दो वैक्सीनों को मिल चुकी है मंजूरी

    बता दें कि भारत में कोरोना वायरस की दो वैक्सीनों को आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिल चुकी है। भारत में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका द्वारा विकसित की गई सीरम इंस्टीट्यू ऑफ इंडिया (SII) की कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सिन को इस महीने की शुरुआत में मंजूरी मिली थी। कोवैक्सिन पूरी तरह भारत में विकसित की जा रही है। ऐसी खबरें हैं कि कई देश भारत से वैक्सीन लेने की इच्छा व्यक्त कर चुके हैं।

    ब्राजील ने भारत से की जल्द वैक्सीन भेजने की मांग

    पुणे स्थित SII दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी है। एस्ट्राजेनेका के साथ हुए समझौते के तहत SII कई देशों के लिए उसकी वैक्सीन का उत्पादन करेगी। हाल ही में ब्राजील ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर जल्द वैक्सीन भेजने की मांग की है। इसके अलावा SII विश्व स्वास्थ्य संगठन और गावी (GAVI) द्वारा शुरू किए गए कोवैक्स अभियान में वैक्सीन भेजेगा। हालांकि, फिलहाल भारत सरकार ने कुछ महीनों के लिए वैक्सीन के निर्यात पर रोक लगा रखी है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    वैक्सीन समाचार
    भ्रष्टाचार
    कोरोना वायरस

    वैक्सीन समाचार

    वैक्सीनेशन की शुरुआत को लेकर 11 जनवरी को मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे प्रधानमंत्री मोदी लोकसभा
    अगर कोरोना वैक्सीन के गंभीर दुष्परिणाम हुए तो क्या कोई कानूनी विकल्प है? भारत की खबरें
    विशेषज्ञ ने चीन की कोरोना वैक्सीन को कहा सबसे असुरक्षित वैक्सीन, बताए 73 साइड इफेक्ट चीन समाचार
    पुणे एयरपोर्ट पर तैयार है कोरोना वैक्सीन की पहली खेप, सरकार की स्वीकृति का इंतजार भारत की खबरें

    भ्रष्टाचार

    स्मृति ईरानी और करीबियों पर लगे रिश्वत मांगने के आरोप, मामला दर्ज स्मृति ईरानी
    दिल्ली: अमित शाह के घर के आगे प्रदर्शन करने जा रहे कई AAP विधायक हिरासत में दिल्ली पुलिस
    केंद्र सरकार को मिली कोरोना वायरस से जुड़ी भ्रष्टाचार की लगभग 40,000 शिकायतें भारत की खबरें
    बिहार: लोजपा की सरकार बनी तो जेल में होंगे नीतीश कुमार- चिराग पासवान बिहार

    कोरोना वायरस

    कोरोना ड्यूटी में लगे सरकारी कर्मचारी भी वैक्सीनेशन अभियान में फ्रंटलाइन कार्यकर्ता माने जाएंगे- सिसोदिया अरविंद केजरीवाल
    अमेरिका: कोरोना टास्क फोर्स ने संभावित 'USA स्ट्रेन' को बताया 50 प्रतिशत अधिक संक्रामक यूनाइटेड किंगडम (UK)
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 18,222 नए मामले, 228 की हुई मौत भारत की खबरें
    साल 2021 में रिलीज होने वाली मार्वल यूनिवर्स की पांच फिल्में भारत की खबरें
    अगली खबर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023