NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 16,375 नए मामले, छह महीने में सबसे कम
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 16,375 नए मामले, छह महीने में सबसे कम

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 16,375 नए मामले, छह महीने में सबसे कम

    लेखन मुकुल तोमर
    Jan 05, 2021
    09:39 am

    क्या है खबर?

    भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 16,375 नए मामले सामने आए और 201 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा। ये देश में पिछले छह महीने में एक दिन में सामने आए सबसे कम नए मामले हैं।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,03,56,844 हो गई है। इनमें से 1,49,850 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 2,31,036 हो गई है।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    पिछले 24 घंटे में ठीक हुए 29,091 मरीज

    ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो बीते दिन देशभर में कोरोना वायरस के 29,091 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 99,75,958 हो गई है। देश की रिकवरी 96.32 प्रतिशत हो गई है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 8,96,236 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरूआत से अब तक देश में लगभग 17.65 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    राज्यों की स्थिति

    ये हैं सबसे अधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक 19,47,011 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 49,695 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सबसे अधिक प्रभावित राज्य कर्नाटक में अब तक 9,22,538 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है, वहीं 12,110 लोगों की मौत हुई है।

    8,83,210 मामलों और 7,118 मौतों के साथ आंध्र प्रदेश और 8,21,550 मामलों और 12,166 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    राहत

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में स्थिति नियंत्रण में

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 2,765 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 29 मरीजों की मौत हुई। राज्य में स्थिति काबू में है और यहां मामले लगातार कम बने हुए हैं।

    इसी तरह आंध्र प्रदेश में 128 नए मामले सामने आए। राज्य में बीते कुछ दिनों से रोजाना 300 से कम नए मामले आ रहे हैं।

    वहीं तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में 838 और कर्नाटक में 600 लोगों को संक्रमित पाया गया।

    डाटा

    दिल्ली में 11 मई के बाद सबसे कम नए मामले

    दिल्ली की बात करें तो यहां बीते दिन 384 नए मामले सामने आए जो बीते आठ महीने (11 मई) में सबसे कम नए मामले हैं। इसी के साथ शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 6,27,256 हो गई है, वहीं 10,597 लोगों की मौत हुई है।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में लगभग 8.56 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 8.56 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 18.52 लाख की मौत हुई है।

    सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में 2.08 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 3.53 लाख लोगों की मौत हुई है। संक्रमितों की संख्या के मामले में केवल अमेरिका भारत से आगे है।

    तीसरे नंबर पर काबिज ब्राजील में 77.54 लाख संक्रमितों में से लगभग 1.97 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    कर्नाटक
    महाराष्ट्र
    आंध्र प्रदेश

    ताज़ा खबरें

    'भूल चूक माफ' रिव्यू: राजकुमार राव की अदाकारी ने जीता दिल, वामिका को देख क्या बोले लोग? राजकुमार राव
    राहुल गांधी ने एस जयशंकर के लिए 'जेजे' नाम का उपयोग किया, पूछे 3 सवाल राहुल गांधी
    साई सुदर्शन और करुण नायर को मिल सकती है टेस्ट टीम में जगह- रिपोर्ट भारतीय क्रिकेट टीम
    दिल्ली स्थित उच्चायोग के जरिए पाकिस्तान भारत में कैसे तैयार कर रहा जासूसों का जाल? पाकिस्तान समाचार

    दिल्ली

    कोरोना वायरस: आंध्र प्रदेश में रिकवरी रेट लगभग 99 प्रतिशत; अन्य राज्यों में क्या है हाल? भारत की खबरें
    सोमवार को भूख हड़ताल पर किसान, 25-27 दिसंबर तक हरियाणा के टोल नाके फ्री करेंगे हरियाणा
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 24,337 नए मामले, 333 मरीजों की मौत भारत की खबरें
    नया कोरोना स्ट्रेन: केजरीवाल की उड़ानें रोकने की मांग, सरकार बोली- डरने की जरूरत नहीं अरविंद केजरीवाल

    कर्नाटक

    शादी के मकसद से धर्म-परिवर्तन रोकने के लिए कानून लाएगी कर्नाटक सरकार- पर्यटन मंत्री सीटी रवि मध्य प्रदेश
    राजस्थान के बाद ओडिशा में भी पटाखों की ब्रिकी पर रोक, कर्नाटक कर रहा विचार ओडिशा
    किन-किन राज्यों ने लगाया पटाखों पर बैन और जलाने पर होगी क्या कार्रवाई? ओडिशा
    कोरोना वायरस: देश में फिर 50,000 से अधिक नए मामले, दिल्ली में रिकॉर्ड उछाल दिल्ली

    महाराष्ट्र

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 30,006 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 98 लाख पार भारत की खबरें
    महाराष्ट्र सरकार ने सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों के जींस और टी-शर्ट पहनने पर लगाया बैन मुंबई
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 30,254 नए मामले, 400 से कम मौतें दिल्ली
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 336 मौतें, छह महीने में सबसे कम दिल्ली

    आंध्र प्रदेश

    आंध्र प्रदेश: 27 स्कूली छात्रों को हुआ कोरोना संक्रमण, चार स्कूल बंद जगन रेड्डी
    कोरोना वायरस: देश में सात लाख से नीचे आए सक्रिय मामले, टेस्ट 10 करोड़ पार दिल्ली
    कोरोना वायरस: देश में 78 लाख हुई संक्रमितों की संख्या, 70 लाख से अधिक हुए ठीक भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: भारत में 90 प्रतिशत हुई रिकवरी रेट, जानें किस राज्य में क्या है हाल दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025