Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
जम्मू-कश्मीर
क्राइम समाचार
कोरोना वायरस
कोरोना वायरस वैक्सीन
भारत में कोरोना वायरस
डेल्टा वेरिएंट
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / देश की खबरें / फरवरी के अंत तक पूरी तरह से अनलॉक होगी मुंबई- किशोरी पेडनेकर
देश

फरवरी के अंत तक पूरी तरह से अनलॉक होगी मुंबई- किशोरी पेडनेकर

फरवरी के अंत तक पूरी तरह से अनलॉक होगी मुंबई- किशोरी पेडनेकर
लेखन भारत शर्मा
Feb 08, 2022, 03:09 pm 3 मिनट में पढ़ें
फरवरी के अंत तक पूरी तरह से अनलॉक होगी मुंबई- किशोरी पेडनेकर
मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर।

कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट के कारण कोरोना महामारी की तीसरी लहर से जूझ रहे महाराष्ट्र में अब धीरे-धीरे संक्रमण के मामलों में कमी आ रही है। इसी तरह राजधानी मुंबई में भी तेजी से मामले घट रहे हैं। इसको देखते हुए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने बाहरी गतिविधियों पर लगी पाबंदियों को कम करने और फरवरी के अंत तक मुंबई को पूरी तरह अनलॉक करने का निर्णय किया है। मेयर किशोरी पेडनेकर ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी है।

बयान
"हमने अपना मन बना लिया है"

मुंबई में तेजी से घटते मामलों को लेकर मेयर पेडनेकर ने कहा, "मुंबईवासियों के लिए अच्छी खबर है। इस महीने के अंत तक मुंबई को पूरी तरह से अनलॉक कर दिया जाएगा। इसके लिए हमने अपना मन बना लिया है।" इस दौरान उन्होंने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि यदि लोग कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं करेंगे तो संक्रमण नहीं रुकेगा। ऐसे में लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के साथ नियमित रूप से मास्क का उपयोग करना होगा।

ढील
मुंबई में लागू प्रतिबंधों में पहले ही दी जा चुकी है काफी ढील

बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने 1 फरवरी को संशोधित गाइडलाइंस में पर्यटन स्थल, राष्ट्रीय पार्क, बीच और पार्क खोलने की अनुमति दे दी है। वाटर पार्क और स्वीमिंग पुल 50 प्रतिशत क्षमता से खुल रहे हैं। शादी के समारोह में अधिकतम 200 लोग और सांस्कृतिक कार्यक्रम 50 प्रतिशत क्षमता से आयोजित किए जा रहे हैं। होटल, रेस्टोरेंट, थियेटर भी 50 प्रतिशत क्षमता से खुल रहे हैं। इस बीच मुंबई में लागू नाइट कर्फ्यू भी हटा लिया गया है।

बयान
मुंबई में सामान्य हो रहा है जनजीवन- काकानी

BMC के अतिरिक्त आयुक्त सुरेश काकाणी ने कहा, "मुंबई में कोरोना अब नियंत्रण में आ चुका है। प्रतिदिन 500 से कम नए मामले आ रहे हैं। ऐसे में फरवरी के आखिर तक मुंबई से कोरोना नियमों और प्रतिबंधों को पूरी तरह से हटा लिया जाएगा। इसकी पूरी तैयारी की जा चुकी है।" उन्होंने कहा, "प्रतिबंधों में ढील मिलने से अब मुंबई जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य होता जा रहा है। लोगों का काम-धंधा भी एक बार फिर से जोर पकड़ रहा है।"

संक्रमण
मुंबई में क्या है कोरोना संक्रमण की स्थिति?

मुंबई में सोमवार को संक्रमण 356 नए मामले सामने आए और पांच मरीजों की मौत हुई है। रिकवरी रेट 98 प्रतिशत पर पहुंच गई है। वर्तमान में सक्रिय मामलों की संख्या 5,139 हैं। मुंबई में कोरोना का साप्ताहिक संक्रमण दर 0.09 फीसदी है। इसी तरह महाराष्ट्र में सोमवार को 6,436 नए मामले सामने आए और 24 मरीजों की मौत हुई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 78,10,136 हो गई है। इनमें से अब तक 1,43,098 लोगों की मौत हुई है।

भारत
न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 67,597 नए मामले सामने आए और 1,188 मरीजों की मौत हुई। इनमें पुरानी मौतें भी शामिल हैं। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,23,39,611 हो गई है। इनमें से 5,04,062 लोगों की मौत हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 9,94,891 हो गई है। सक्रिय मामलों में लगातार 14वें दिन गिरावट आई है। ओमिक्रॉन वेरिएंट के कारण देश तीसरी लहर का सामना कर रहा है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
भारत शर्मा
भारत शर्मा
Twitter
BA, B.Ed हूं और पत्रकारिता क्षेत्र में 14 साल से अधिक का अनुभव है। कई सालों तक फील्ड रिपोर्टिंग करना और पत्रकारिता क्षेत्र में तीन पुरस्कार हासिल करना बड़ी उपलब्धि रही है। डिजिटल मीडिया में भी अच्छा खासा अनुभव है। एक्सक्लूसिव स्टोरी, अपराध, राजनीति, चिकित्सा, प्रौद्योगिकी, परिवहन, प्रशासन, यात्रा-वृत्तांत आदि क्षेत्रों में लेखन पर मजबूत पकड़ है।
ताज़ा खबरें
मुंबई
BMC
कोरोना वायरस
ओमिक्रॉन
ताज़ा खबरें
विजय देवरकोंडा से रिलेशनशिप के सवाल पर क्या बोलीं रश्मिका मंदाना?
विजय देवरकोंडा से रिलेशनशिप के सवाल पर क्या बोलीं रश्मिका मंदाना? मनोरंजन
बिहार: नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव राज्यपाल से मिले, सरकार बनाने का दावा किया
बिहार: नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव राज्यपाल से मिले, सरकार बनाने का दावा किया राजनीति
उत्तर प्रदेश: स्कूल के एक कमरे में संचालित हो रहीं आठ कक्षाएं, पढ़ रहे 388 छात्र
उत्तर प्रदेश: स्कूल के एक कमरे में संचालित हो रहीं आठ कक्षाएं, पढ़ रहे 388 छात्र करियर
जल्द लॉन्च होगा नया स्कूटर एक्टिवा 7G, पोस्टर हुआ जारी
जल्द लॉन्च होगा नया स्कूटर एक्टिवा 7G, पोस्टर हुआ जारी ऑटो
दुनिया की पांच सबसे यूनिक लाइब्रेरी, जिनके बारे में शायद ही जानते होंगे आप
दुनिया की पांच सबसे यूनिक लाइब्रेरी, जिनके बारे में शायद ही जानते होंगे आप लाइफस्टाइल
मुंबई
महाराष्ट्र: ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अब संजय राउत की पत्नी को भेजा समन
महाराष्ट्र: ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अब संजय राउत की पत्नी को भेजा समन राजनीति
ED ने संजय राउत को गिरफ्तार किया, किस मामले में हुई गिरफ्तारी?
ED ने संजय राउत को गिरफ्तार किया, किस मामले में हुई गिरफ्तारी? राजनीति
कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 36 रुपये की कटौती, घरेलू में कोई बदलाव नहीं
कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 36 रुपये की कटौती, घरेलू में कोई बदलाव नहीं देश
ये हैं भारत के सबसे महंगे घर और उनके मालिक
ये हैं भारत के सबसे महंगे घर और उनके मालिक लाइफस्टाइल
राजकुमार राव ने 44 करोड़ रुपये में खरीदा जाह्नवी कपूर का अपार्टमेंट
राजकुमार राव ने 44 करोड़ रुपये में खरीदा जाह्नवी कपूर का अपार्टमेंट मनोरंजन
और खबरें
BMC
मुंबई में फिर से बढ़ी कोरोना संक्रमण की रफ्तार, 6 प्रतिशत हुई पॉजिटिव रेट
मुंबई में फिर से बढ़ी कोरोना संक्रमण की रफ्तार, 6 प्रतिशत हुई पॉजिटिव रेट देश
मुंबई में अब मराठी में लिखे जाएंगे दुकानों और प्रतिष्ठानों के नाम, आखिर क्या है कारण?
मुंबई में अब मराठी में लिखे जाएंगे दुकानों और प्रतिष्ठानों के नाम, आखिर क्या है कारण? देश
कोरोना संक्रमित हुईं लारा दत्ता, BMC ने सील किया अभिनेत्री का घर
कोरोना संक्रमित हुईं लारा दत्ता, BMC ने सील किया अभिनेत्री का घर मनोरंजन
मुंबई में 40 डिग्री के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा तापमान, जानिए इसके कारण और प्रभाव
मुंबई में 40 डिग्री के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा तापमान, जानिए इसके कारण और प्रभाव देश
मुंबई में बढ़ी पाबंदियां, प्रतिदिन 12 घंटे तक सार्वजनिक स्थानों पर नहीं मिलेगा प्रवेश
मुंबई में बढ़ी पाबंदियां, प्रतिदिन 12 घंटे तक सार्वजनिक स्थानों पर नहीं मिलेगा प्रवेश देश
और खबरें
कोरोना वायरस
देश में 'लंपी' वायरस का कहर, अब तक 5,000 से अधिक जानवरों की मौत
देश में 'लंपी' वायरस का कहर, अब तक 5,000 से अधिक जानवरों की मौत देश
JEE मेन: 99.99 पर्सेंटाइल से संतुष्ट नहीं हुए कनिष्क, दूसरे फेज में हासिल किए 100 पर्सेंटाइल
JEE मेन: 99.99 पर्सेंटाइल से संतुष्ट नहीं हुए कनिष्क, दूसरे फेज में हासिल किए 100 पर्सेंटाइल करियर
कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 12,751 नए मामले, कम टेस्ट के कारण आई गिरावट
कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 12,751 नए मामले, कम टेस्ट के कारण आई गिरावट देश
दिल्ली: बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच सरकार ने दिए कोरोना प्रोटोकॉल की पालना के आदेश
दिल्ली: बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच सरकार ने दिए कोरोना प्रोटोकॉल की पालना के आदेश देश
कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 16,167 नए संक्रमित, सक्रिय मामलों में इजाफा
कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 16,167 नए संक्रमित, सक्रिय मामलों में इजाफा देश
और खबरें
ओमिक्रॉन
कोरोना वायरस: नैजल स्प्रे से 24 घंटे में 94 प्रतिशत कम हुआ वायरल लोड
कोरोना वायरस: नैजल स्प्रे से 24 घंटे में 94 प्रतिशत कम हुआ वायरल लोड देश
कोरोना वायरस: भारत में मिला ओमिक्रॉन का नया सब-वेरिएंट BA.2.75, 10 देशों में पहुंचा
कोरोना वायरस: भारत में मिला ओमिक्रॉन का नया सब-वेरिएंट BA.2.75, 10 देशों में पहुंचा देश
कोरोना: अब दूसरी खुराक के छह महीने बाद लगवा सकेंगे बूस्टर खुराक, सरकार ने बदले नियम
कोरोना: अब दूसरी खुराक के छह महीने बाद लगवा सकेंगे बूस्टर खुराक, सरकार ने बदले नियम देश
कोरोना के बढ़ते मामले: भारत में हो सकती है छोटी लहर की शुरुआत- WHO प्रमुख वैज्ञानिक
कोरोना के बढ़ते मामले: भारत में हो सकती है छोटी लहर की शुरुआत- WHO प्रमुख वैज्ञानिक देश
कोरोना: महाराष्ट्र में लगातार चौथे दिन 1,000 से ज्यादा मामले, मुंबई में मिले सर्वाधिक मरीज
कोरोना: महाराष्ट्र में लगातार चौथे दिन 1,000 से ज्यादा मामले, मुंबई में मिले सर्वाधिक मरीज देश
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

देश की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

India Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022