कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 2.34 लाख मामले, 893 मौतें दर्ज
क्या है खबर?
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,34,281 नए मामले सामने आए और 893 मरीजों की मौत दर्ज हुई।
इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,10,92,522 हो गई है। इनमें से 4,94,091 लोगों की मौत हुई है।
सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 18,44,937 हो गई है। ये लगातार छठा ऐसा दिन है जब सक्रिय मामले घटे हैं।
ओमिक्रॉन वेरिएंट के कारण देश तीसरी लहर का सामना कर रहा है।
रिकवरी रेट और टेस्टिंग
बीते दिन ठीक हुए 3.52 लाख मरीज
कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 3,52,784 मरीज ठीक हुए।
इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 3,87,13,794 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 93.89 प्रतिशत है।
कोरोना टेस्ट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 16,15,993 टेस्ट किए गए हैं। अब तक देश में लगभग 72.73 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।
कोरोना वायरस
ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य
सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 76,83,525 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,42,522 लोगों की मौत हुई है।
दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 59,31,945 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 52,786 मौतें हुई हैं।
इसी तरह 37,57,031 मामलों और 38,874 मौतों के साथ कर्नाटक और 33,03,702 मामलों और 37,506 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।
नए मामले और मौतें
कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?
नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 27,971 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 61 मरीजों की मौत हुई। यहां ओमिक्रॉन वेरिएंट भी तेजी से अपने पैर पसार रहा है।
केरल में 50,812 लोगों को संक्रमित पाया गया और 405 मरीजों की मौत दर्ज हुई।
कर्नाटक में 33,337 मामले सामने आए और 70 मौतें हुईं, वहीं तमिलनाडु में 24,418 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 46 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी।
जानकारी
वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?
वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो देश में अब तक वैक्सीन की 1,65,70,60,692 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते दिन 62,22,682 खुराकें लगाई गईं। देश में 15 साल से अधिक उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है।
वैश्विक स्थिति
दुनियाभर में 37.21 करोड़ लोग संक्रमित
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक 37.21 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 56.57 लाख लोगों की मौत हुई है।
सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 7.42 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 8.84 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।
तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 2.52 करोड़ संक्रमितों में से 6.27 लाख मरीजों की मौत हुई है।