NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मुंबई के पास बचा है केवल 42 दिन का पीने का पानी, अच्छे मानसून से आस
    अगली खबर
    मुंबई के पास बचा है केवल 42 दिन का पीने का पानी, अच्छे मानसून से आस

    मुंबई के पास बचा है केवल 42 दिन का पीने का पानी, अच्छे मानसून से आस

    लेखन मुकुल तोमर
    Jun 22, 2020
    01:26 pm

    क्या है खबर?

    कोरोना वायरस संकट का सामना कर रही मुंबई के सामने एक और बड़ा संकट खड़ा हो गया है। शहर को पीने की पानी की सप्लाई करने वाली सात झीलों और बांधों में मात्र 42 दिनों का भंडार बचा है और इसके बाद शहर को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है।

    हालांकि बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के अधिकारियों ने कहा है कि चिंता की कोई बात नहीं है और बारिश पड़ने के बाद पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा।

    सप्लाई

    इन सात झीलों और बांधों से होती है मुंबई में पानी की सप्लाई

    मुंबई में रोजाना औसतन 420 करोड़ लीटर पानी का खर्च है, लेकिन BMC 375 करोड़ लीटर पानी ही सप्लाई कर पाती है। ये पानी मुख्य तौर पर ठाणे और पालघर में स्थित सात झीलों से आता है।

    इसमें से 50 प्रतिशत सप्लाई अकेले भटसा बांध से होती है। वहीं ऊपरी वैतरणा, मध्य वैतरणा और मोदक सागर से 37 प्रतिशत और तानसा, विहार और तुलसी से क्रमश: 10 प्रतिशत, दो प्रतिशत और एक प्रतिशत पानी सप्लाई होता है।

    भंडार की कमी

    झीलों में बचा भंडार क्षमता का मात्र 10.68 प्रतिशत पानी

    इन सभी झीलों की भंडारण क्षमता कुल मिलाकर 14.47 लाख लीटर है और अभी इनमें मात्र 10.68 प्रतिशत यानि 1.54 लाख मीटर पानी बचा है जो 42 दिन तक चल सकता है।

    रविवार को जारी BMC की रिपोर्ट के अनुसार, मोदक सागर में 25 प्रतिशत, तानसा में 11.37 प्रतिशत, मध्य वैतरणा में 14.23 प्रतिशत, भटसा में 9.72 प्रतिशत, विहार में 22.27 प्रतिशत और तुलसी में 30.64 प्रतिशत भंडार बचा है। ऊपरी वैतरणा में बिल्कुल उपयोगी जल भंडार नहीं है।

    तुलना

    2018 के मुकाबले झीलों में कम भंडार

    पिछले वर्षों से इस भंडार की तुलना करें तो 2018 में इसी समय इन झीलों में कुल भंडार क्षमता का 13.09 प्रतिशत पानी मौजूद था। इसके बावजूद नवंबर, 2018 में BMC को पूरे मुंबई में पानी की 10 प्रतिशत कटौती करनी पड़ी थी।

    वहीं पिछले साल इसी समय तक इस झीलों में पानी का भंडार 82,829 लीटर यानि 5.72 प्रतिशत था।

    हालांकि BMC ने इस बार पानी की सप्लाई में कटौती की संभावना से इनकार किया है।

    कारण

    कम बारिश के कारण नहीं है झीलों में पानी

    इन झीलों में पानी की कमी का एक मुख्य कारण इनके जलग्रहण क्षेत्रों में कम बारिश होना है। झीलों के जलग्रहण क्षेत्र नासिक, ठाणे और पालघर में हैं और अभी तक इन इलाकों में पर्याप्त बारिश नहीं हुई है जबकि मानसून का पहला महीना जून खत्म होने में महज आठ दिन का समय बचा है।

    हालांकि BMC का कहना है कि फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है और लोगों को घबराना नहीं चाहिए।

    बयान

    BMC अधिकारी बोले- इस साल मुंबई में होगी सामान्य से ज्यादा बारिश

    मुंबई वासियों को भरोसा दिलाते हुए अतिरिक्त नगर आयुक्त (हाइड्रोलिक विभाग) पी वेलरासु ने कहा है, "भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस साल मुंबई में सामान्य बारिश की भविष्यवाणी की है। अब तक ऊपरी वैतरणा और मध्य वैतरणा और कुछ अन्य बांधों में बारिश पिछले साल की तुलना में बेहतर हुई है। इन बांधों का जलस्तर भी पिछले साल की तुलना में अधिक हो गया है। इसलिए फिलहाल पानी की उपलब्धता को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    मानसून
    ठाणे
    BMC

    ताज़ा खबरें

    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, ओपल सुचाता चुआंग्सरी ने जीता खिताब मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम
    पाकिस्तान से सटे राज्यों में 'ऑपरेशन शील्ड', एयर स्ट्राइक, विस्फोट जैसी स्थितियों की हुई मॉक ड्रिल जम्मू-कश्मीर

    मुंबई

    लॉकडाउन में मुंबई से मुजफ्फरनगर पहुंचे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, मजबूरी में लेना पड़ा ऐसा फैसला बॉलीवुड समाचार
    महाराष्ट्र सरकार ने जारी की लॉकडाउन 4.0 की गाइडलाइंस, मुंबई में होगी शराब की होम डिलीवरी पुणे
    कोरोना वायरस: चंडीगढ़ में शुरू हुई ड्राइव-थ्रू-टेस्टिंग सुविधा, अब कार में बैठे दे सकेंगे सैंपल भारत की खबरें
    महाराष्ट्र: सरकार ने लिये प्राइवेट अस्पतालों के 80 प्रतिशत बेड, इलाज की लागत भी निर्धारित भारत की खबरें

    मानसून

    चेन्नई की IT कंपनियों का कर्मचारियों को आदेश- पानी नहीं है, घर से काम करो चेन्नई
    जल संकट के बीच प्रधानमंत्री मोदी का ग्राम प्रधानों को पत्र, वर्षा जल संरक्षण का अनुरोध नरेंद्र मोदी
    मानसून में नहाने के पानी में मिलाएँ ये चीज़ें, दूर होंगी स्वास्थ्य और त्वचा संबंधी समस्याएँ स्वास्थ्य
    उत्तर प्रदेश: जल संकट के बीच बुंदेलखंड में दलितों को हैंडपंप छूने तक की इजाजत नहीं भारत की खबरें

    ठाणे

    मुंबई में अगले 24 घंटे के लिए रेड अलर्ट, मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी मुंबई
    अमानवीय! होमवर्क नहीं करने पर मासूम से लगवाई गई 450 उठक-बैठक, अस्पताल में करवाना पड़ा भर्ती महाराष्ट्र
    मुंबई: प्रज्ञा ठाकुर को गिरफ्तार करने वाले परमबीर सिंह ने संभाली नए पुलिस कमिश्नर की कमान मुंबई

    BMC

    2017 में खुले में शौच मुक्त घोषित हुई मुंबई में एक लाख सार्वजनिक शौचालयों की कमी भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: मुंबई का अस्पताल किया गया बंद, 26 नर्सें और तीन डॉक्टर पाए गए संक्रमित भारत की खबरें
    मुंबई: कोरोना वायरस से बुजुर्ग की मौत, अस्पताल ने परिवार को थमाया 16 लाख का बिल मुंबई
    मुंबई: कर्मचारी की मौत के बाद अस्पताल के बाहर स्वास्थ्यकर्मियों का प्रदर्शन, नहीं दी थी छुट्टी मुंबई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025