NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ED का समन, जमीन घोटाले में संलिप्तता का आरोप
    अगली खबर
    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ED का समन, जमीन घोटाले में संलिप्तता का आरोप
    ED ने जमीन घोटाले से जुड़े मामले में 14 अगस्त को मुख्यमंत्री सोरेन को पूछताछ के लिए बुलाया है

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ED का समन, जमीन घोटाले में संलिप्तता का आरोप

    लेखन नवीन
    Aug 08, 2023
    07:38 pm

    क्या है खबर?

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने समन जारी किया। जांच एजेंसी ने जमीन घोटाले से जुड़े मामले में ये समन भेजा है।

    मुख्यमंत्री सोरेन को ED ने 14 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया है। जांच एजेंसी जमीन घोटाले में सोरेन और उनके परिवार के सदस्यों की संलिप्तता मान रही है। हालांकि, आरोप अभी स्पष्ट नहीं हैं।

    जमीन घोटाले में कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

    जांच

    क्या है मामला?

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ED रांची में भारतीय सेना की भूमि की बिक्री समेत कई अन्य मामलों की जांच कर रही है।

    रांची में जुलाई, 2020 से लेकर जुलाई, 2022 के बीच उपायुक्त रहते हुए IAS छवि रंजन ने नियमों के विपरीत कई भूमि सौदे किये थे।

    मामले में रांची के पूर्व उपायुक्त रंजन और कोलकाता के कारोबारी विष्णु अग्रवाल सहित 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

    अब मुख्यमंत्री सोरेन जांच एजेंसी के रडार पर हैं।

    अधिकारियों

    भू-मफिया और अधिकारियों ने फर्जी दस्तावेजों से बेची जमीन

    जमीन घोटाले में कई फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सेना के कब्जे वाली लगभग 5 एकड़ जमीन को बेचा गया। 13 अप्रैल को ED ने मामले में पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में स्थित करीब 22 ठिकानों पर छापेमारी की थी।

    इस छापेमारी के दौरान ED को जमीन घोटाले से जुड़े काफी दस्तावेज मिले हैं। इन दस्तावेजों से पता चला है कि कैसे भू-माफिया और अन्य लोगों की मदद से अधिकारियों ने जमीन बेची।

    संलिप्तता

    IAS अधिकारी और कारोबारी घोटाले में शामिल

    ED ने 4 मई को मामले में रांची के पूर्व उपायुक्त रंजन को गिरफ्तार किया था। ED को पूछताछ में पता चला है कि रंजन और बिचौलिया प्रेम प्रकाश कारोबारी अग्रवाल के संपर्क में थे। इन लोगों ने मिलीभगत से करोड़ों की जमीन फर्जी दस्तावेज बनाकर बेची।

    मामले में कारोबारी अग्रवाल से पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि कई मंत्री और अधिकारियों से अग्रवाल के अच्छे संबंध हैं, जिनमें कई IAS और IPS अधिकारी भी हैं।

    ED

    अवैध खनन के मामले में भी घिरे हुए हैं सोरेन

    जुलाई, 2022 में अवैध खनन के सिलसिले में ED ने झारखंड में छापेमारी की थी। ये छापेमारी मुख्यमंत्री सोरेन के करीबी मिश्रा के ठिकानों पर हुई थी।

    ED ने चार्जशीट में कहा है कि छापेमारी के दौरान मिश्रा के घर में एक सीलबंद लिफाफा मिला। इसमें पासबुक, 2 चेक बुक और 2 साइन किए हुए चेक मिले थे, जो सोरेन के नाम पर थे।

    अब जमीन घोटाले में भी सोरेन और उनके परिवार की संलिप्तता सामने आ रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    प्रवर्तन निदेशालय (ED)
    हेमंत सोरेन
    झारखंड

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    प्रवर्तन निदेशालय (ED)

    जमीन घोटाला: ED ने IAS छवि रंजन पर कसा शिकंजा, 22 ठिकानों पर मारा छापा  रांची
    BBC के खिलाफ ED ने दर्ज किया केस, विदेशी फंडिंग से जुड़ा है मामला BBC
    कोर्ट में झूठ बोलने वाले CBI और ED अधिकारियों के खिलाफ दर्ज करवाऊंगा मुकदमा- अरविंद केजरीवाल  अरविंद केजरीवाल
    शराब नीति घोटाला: AAP नेता संजय सिंह ने ED अधिकारियों को भेजा नोटिस, दिया अल्टीमेटम आम आदमी पार्टी समाचार

    हेमंत सोरेन

    झारखंड हाई कोर्ट ने दिए मुख्यमंत्री और उनके रिश्तेदारों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के आदेश झारखंड
    झारखंड: ED ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी को किया गिरफ्तार, घर पर मिली थीं AK-47 झारखंड
    झारखंड: क्या अयोग्य घोषित होंगे मुख्यंमत्री हेमंत सोरेन? चुनाव आयोग ने राज्यपाल को भेजी रिपोर्ट झारखंड
    झारखंड: सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री सोरेन ने की विधायकों के साथ नाव की सवारी झारखंड

    झारखंड

    राजस्थान और झारखंड में दो हत्याकांड, मारने के बाद आरोपियों ने किए शवों के टुकड़े राजस्थान
    झारखंड में कोरोना के कारण स्कूल बंद होने से पढ़ना और लिखना भूले छात्र- सर्वे कोरोना वायरस
    रिया कुमारी की मौत के मामले में पति गिरफ्तार, लूटपाट में हत्या की कही थी बात क्राइम समाचार
    क्या है सम्मेद शिखर विवाद, जिसे लेकर देशभर में जैन समुदाय कर रहा है प्रदर्शन? झारखंड सरकार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025