NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / BBC के खिलाफ ED ने दर्ज किया केस, विदेशी फंडिंग से जुड़ा है मामला
    अगली खबर
    BBC के खिलाफ ED ने दर्ज किया केस, विदेशी फंडिंग से जुड़ा है मामला
    प्रवर्तन निदेशालय ने BBC के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है

    BBC के खिलाफ ED ने दर्ज किया केस, विदेशी फंडिंग से जुड़ा है मामला

    लेखन आबिद खान
    Apr 13, 2023
    02:03 pm

    क्या है खबर?

    प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने विदेशी निवेश से संबंधित नियमों के उल्लंघन के आरोप में ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (BBC) इंडिया के खिलाफ मामला दर्ज किया है। BBC के खिलाफ विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    समाचार एजेंसी ANI ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी दी है। सूत्रों ने कहा कि ED ने BBC के कुछ अधिकारियों से दस्तावेजों और बयानों की रिकॉर्डिंग की भी मांग की है।

    पूछताछ

    ED कर सकती है पूछताछ

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में अब ED भी BBC से जुड़े लोगों से पूछताछ कर सकती है। BBC इंडिया के एडमिन और एडिटोरियल विभाग से जुड़े लोगों से पूछताछ होगी।

    एजेंसी FEMA के तहत BBC इंडिया को विदेशों से मिली फंडिंग को लेकर जांच कर रही है। ED के मुताबिक, FEMA के तहत BBC पर केस पहले ही दर्ज हो चुका है।

    एजेंसी ने BBC से बही खाते और वित्तीय विवरण प्रस्तुत करने को कहा है।

    तलाशी

    फरवरी में आयकर विभाग ने ली थी BBC दफ्तरों की तलाशी

    14 फरवरी को आयकर विभाग ने BBC के दिल्ली और मुंबई दफ्तरों की तलाशी ली थी। ये कार्रवाई करीब 60 घंटे चली थी।

    तब अधिकारियों ने कहा था कि BBC की विभिन्न संस्थाओं द्वारा दिखाई गई आय और लाभ भारत में उनके संचालन के अनुरूप नहीं थे।

    इस पर BBC ने कहा था, "हम भरोसेमंद, निष्पक्ष, अंतरराष्ट्रीय और स्वतंत्र मीडिया हैं। हम अपने उन सहकर्मियों और पत्रकारों के साथ खड़े हैं, जो आप तक बिना भय के समाचार पहुंचाते रहेंगे।"

    डॉक्यूमेंट्री

    प्रधानमंत्री मोदी पर डॉक्यूमेंट्री के बाद से विवादों में है BBC

    BBC ने जनवरी में 'इंडिया: द मोदी क्वेश्चन' नाम से एक डॉक्यूमेंट्री रिलीज की थी। इसमें गुजरात दंगों में कथित भूमिका को लेकर राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराया गया था।

    इसमें बताया गया था कि दंगों के बाद ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय ने अपने स्तर पर मामले की जांच की थी और इसमें पाया गया था कि हिंसा पहले से सुनियोजित थी और राज्य सरकार के संरक्षण में इसे अंजाम दिया गया।

    कानून

    क्या है FEMA?

    FEMA साल 1999 में लाया गया था। इसका उद्देश्य भारत में विदेशी भुगतान, निवेश और पूंजी को बढ़ावा देना है, ताकि निर्यात में वृद्धि हो सके और भारत में विदेशी मुद्रा का चलन बढ़ सके।

    यह भारत के नागरिकों को विदेश में संपत्ति अर्जित करने का सुरक्षित विकल्प भी देता है। यह अधिनियम साल 2000 से प्रभाव में आया था और तब से अब तक इसमें 93 संशोधन हो चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    प्रवर्तन निदेशालय (ED)
    BBC

    ताज़ा खबरें

    'भूल चूक माफ' से लेकर 'केसरी वीर' तक, इस सप्ताह सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये फिल्में  राजकुमार राव
    IPL 2025: एडेन मार्करम ने SRH के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    हर्षल पटेल सबसे तेज 150 IPL विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, जानिए उनके आंकड़े हर्षल पटेल
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने इस सीजन में अपना 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े मिचेल मार्श

    प्रवर्तन निदेशालय (ED)

    मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन को राहत, पटियाला हाउस कोर्ट से मिली जमानत जैकलीन फर्नांडिस
    सत्येंद्र जैन को राहत नहीं, दिल्ली की अदालत ने खारिज की जमानत याचिका सत्येंद्र जैन
    विजय देवरकोंडा से ED ने 12 घंटे तक की पूछताछ, अभिनेता ने दी प्रतिक्रिया विजय देवरकोंडा
    महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को मिली जमानत, कुछ मिनट बाद टाली गई अनिल देशमुख

    BBC

    प्रधानमंत्री मोदी पर BBC की डॉक्यूमेंट्री को भारत सरकार ने बताया पूर्वाग्रह से ग्रसित प्रोपेगेंडा नरेंद्र मोदी
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर BBC की विवादित डॉक्यूमेंट्री का पूरा मामला क्या है? नरेंद्र मोदी
    सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी पर बनी BBC की डॉक्यूमेंट्री के लिंक्स हटवाए- रिपोर्ट नरेंद्र मोदी
    हैदराबाद विश्वविद्यालय में हुई प्रधानमंत्री मोदी पर बनी BBC की विवादित डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग नरेंद्र मोदी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025