NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / बिज़नेस की खबरें / इस साल ब्रिटेन को पछाड़कर दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है भारत
    अगली खबर
    इस साल ब्रिटेन को पछाड़कर दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है भारत

    इस साल ब्रिटेन को पछाड़कर दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है भारत

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jan 21, 2019
    03:03 pm

    क्या है खबर?

    भारत इस साल दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की रैंकिंग में यूनाइटेड किंगडम (UK) को पछाड़ सकता है।

    कंसल्टेंसी फर्म PwC के मुताबिक, लगभग एक जैसे विकास और जनसंख्या जैसे कारणों की वजह से फ्रांस और UK की रैंकिंग ऊपर-नीचे होती रहती है, लेकिन भारत ने इस मामले में काफी वृद्धि की है और भारत की रैंकिंग स्थायी होगी।

    PwC के मुताबिक, UK की GDP 1.6 प्रतिशत, फ्रांस की GDP 1.7 प्रतिशत और भारत की GDP 7.6 प्रतिशत रहेगी।

    वर्तमान

    2017 में दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना था भारत

    PwC की ग्लोबल इकॉनोमी वॉच रिपोर्ट में अनुमान जताया गया है कि 2019 की रैंकिंग में भारत और फ्रांस UK को पछाड़ देंगे। भारत इस रैंकिंग में UK को पछाड़कर पांचवे स्थान पर आ जाएगा।

    वर्ल्ड बैंक के अनुसार, भारत 2017 में फ्रांस को पछाड़कर छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया था।

    साल 2017 में आकार के हिसाब से अमेरिका पहली और चीन दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यस्था थी। इस सूची में जापान तीसरे और जर्मनी चौथे स्थान पर थे।

    अनुमान

    बनी रहेगी अच्छी विकास दर

    बतौर मीडिया रिपोर्ट्स, PwC इंडिया के अधिकारी रनेन बनर्जी ने कहा कि अगर वैश्विक स्तर पर व्यापारिक टकराव या तेल की आपूर्ति में किसी प्रकार की बड़ी बाधा नहीं आती है तो भारत 2019-20 में 7.6 प्रतिशत की विकास दर हासिल कर सकता है।

    उन्होंने कहा कि GST और दूसरी नई योजनाओं के कारण विकास दर में इजाफा होगा।

    रिपोर्ट में अनुमान जताया गया है कि इस साल वैश्विक अर्थव्यवस्था धीमी रहेगी।

    अनुमान

    UK से आगे रहेगा फ्रांस

    PwC के वरिष्ठ अर्थशास्त्री माइक जैकमैन ने कहा कि भारत सबसे तेज गति से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था है।

    उन्होंने कहा कि बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में फ्रांस और UK एक-दूसरे को पछाड़ते रहते हैं, लेकिन इस साल UK की अर्थव्यवस्था में आई मंदी फ्रांस को फायदा पहुंचा सकती है। पाउंड के मुकाबले यूरो की मजबूती भी इसका एक बड़ा कारण होगी।

    रिपोर्ट के मुताबिक बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में 2016 के अंत से लेकर 2018 की शुरुआत तक अच्छी बढ़ोतरी देखी गई थी।

    विश्व बैंक

    ये हैं दुनिया की सबसे बड़ी छह अर्थव्यवस्थाएं

    विश्व बैंक के मुताबिक, 2017 में भारत $2.59 ट्रिलियन के साथ फ्रांस को पछाड़कर छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना था।

    भारत से ऊपर UK $2.62 ट्रिलियन के साथ पांचवे, जापान $4.87 ट्रिलियन के साथ चौथे, जर्मनी $3.67 ट्रिलियन के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद थे।

    पहले स्थान पर काबिज अमेरिका की अर्थव्यवस्था का आकार $19.39 ट्रिलियन और चीन $12.23 ट्रिलियन के साथ दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था।

    GDP

    क्या होती है GDP?

    GDP यानी सकल घरेलू उत्पाद किसी भी देश की आर्थिक हालत को मापने का सबसे सटीक पैमाना है।

    यह एक देश के भीतर एक खास अवधि के दौरान वस्तुओं और सेवाओं के उत्पादन की कुल कीमत है।

    भारत में कृषि, उद्योग और सेवा क्षेत्र, तीन ऐसे प्रमुख घटक हैं जिनमें उत्पादन बढ़ने या घटने के औसत के आधार पर GDP दर तय होती है।

    GDP बढ़ने का मतलब है कि देश की आर्थिक विकास दर बढ़ी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    जर्मनी
    फ्रांस
    अर्थव्यवस्था समाचार

    ताज़ा खबरें

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह कर सकते हैं सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात नरेंद्र मोदी
    एयरलाइंस को इस साल हर यात्री पर होगा करीब 600 रुपये का लाभ हवाई यात्रा
    अपनी पहली नौकरी शुरू करने वाले किशोरों को जरूर डालनी चाहिए पैसे संभालने की ये आदतें पर्सनल फाइनेंस
    कमल हासन ने किया हाई कोर्ट का रुख, 'ठग लाइफ' की रिलीज से जुड़ा है मामला कमल हासन

    भारत की खबरें

    बॉक्सिंग डे टेस्ट: दूसरे दिन के महत्वपूर्ण पल, जिन्होंने मैच में डाल दिया रोमांच क्रिकेट समाचार
    UGC-AICTE: अब हर महीने की 30 तारीख को ही छात्रों को मिल जाएगी स्कॉलरशिप शिक्षा
    सर विवियन रिचर्ड्स ने इन चार देशों को बताया 2019 विश्व कप जीतने का प्रबल दावेदार पाकिस्तान समाचार
    बॉक्सिंग डे टेस्ट: तीसरे दिन के महत्वपूर्ण पल, जिन्होंने मैच में डाल दिया रोमांच विराट कोहली

    जर्मनी

    सेक्स और टैटू पर भी टैक्स, जानें दुनिया के अजीबो-गरीब टैक्सों के बारे में दिल्ली
    जर्मनीः एंजेला मार्केल समेत कई बड़े नेताओं की निजी जानकारियां ऑनलाइन लीक एंजेला मार्केल

    फ्रांस

    उरुग्वे के खिलाफ अपने जूतों पर उरुग्वे के झंडे के साथ खेलेंगे फ्रेंच स्टार ग्रीज़मन फीफा विश्व कप

    अर्थव्यवस्था समाचार

    दुनिया की सबसे तेज वृद्धि वाली अर्थव्यवस्था भारत, 7.3 प्रतिशत रहेगी विकास दर- विश्व बैंक चीन समाचार
    रोजगार पर पड़ी नोटबंदी की मार, चार साल के उच्चतम स्तर पर थी बेरोजगारी दर- रिपोर्ट नटबंदी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025