NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / उत्तर प्रदेश: आरोपियों पर सरेंडर का दबाव बनाने के लिए भेजे गए बुलडोजर
    अगली खबर
    उत्तर प्रदेश: आरोपियों पर सरेंडर का दबाव बनाने के लिए भेजे गए बुलडोजर
    उत्तर प्रदेश: आरोपियों पर सरेंडर का दबाव बनाने के लिए भेजे गए बुलडोजर

    उत्तर प्रदेश: आरोपियों पर सरेंडर का दबाव बनाने के लिए भेजे गए बुलडोजर

    लेखन प्रमोद कुमार
    Apr 02, 2022
    11:04 am

    क्या है खबर?

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान 18 फरवरी को योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि उन्होंने बुलडोजर को मरम्मत के लिए भेजा है।

    चुनाव जीतकर योगी के दोबारा सत्ता में लौटने के साथ बुलडोजर भी लौट आए हैं।

    योगी आदित्यनाथ के दोबारा मुख्यमंत्री बनने के लगभग एक हफ्ते बाद ही रेप के दो मामलों के आरोपियों पर सरेंडर का दबाव बनाने के लिए उनके घर के सामने बुलडोजर भेजे जा चुके हैं।

    जानकारी

    पुलिस ने सरेंडर के लिए दिया 48 घंटे का समय

    इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, गुरुवार दोपहर को सहारनपुर जिले में पुलिस बुलडोजर के साथ दो भाईयों- आमिर (19) और आसिफ (22) के घर के बाहर पहुंची। इन दोनों पर शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से गैंगरेप का आरोप है।

    आरोपियों के पिता पर शिकायतकर्ता को धमकाने का मामला दर्ज किया गया है।

    यहां पुलिस ने चेतावनी दी कि अगर आरोपी 48 घंटे में सरेंडर नहीं करेंगे तो घर को तोड़ दिया जाएगा।

    जानकारी

    घर की सीढ़ियों का हिस्सा तोड़ा गया

    रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने आरोपियों के घर में छत्त पर जाने के लिए बनी सीढ़ियों का शुरुआती हिस्सा तोड़ दिया। उन्होंने पड़ोसियों को भी चेतावनी दी कि वो आरोपियों की किसी भी तरह मदद न करें।

    वहीं आरोपियों के पिता ने कहा कि झूठे आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है। कोई उनकी मदद नहीं कर रहा है और वो बहुत दबाव में हैं। पुलिस ने सरेंडर न करने की सूरत में घर तोड़ने की बात कही है।

    गिरफ्तारी

    शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिए गए आरोपी

    स्थानीय थाने के SHO ने कहा, "आरोपी एक प्रभावशाली परिवार से आते हैं। हम उनको बताना चाहते हैं कि अगर वो फरार रहे तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। घर की सीढ़ियां तोड़ी गई थी। जमीन पर हमारी कार्रवाई का बहुत असर हुआ है।"

    वहीं सहारनपुर के ASP राजेश कुमार ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के सभी प्रयास किए जा रहे हैं और छापेमारी हो रही है।

    शुक्रवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

    जानकारी

    ADG ने कही कार्रवाई के बात

    जब बुलडोजर के इस्तेमाल को लेकर ADG (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ऐसी चीजों (बुलडोजर) के दुरुपयोग से सख्ती से निपटा जाएगा और कार्रवाई की जाएगी।

    जानकारी

    प्रतापगढ़ में भी भेजा गया बुल्डोजर

    इससे पहले पिछले सप्ताह प्रतापगढ़ जिले में भी एक 24 वर्षीय रेप के आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए बुल्डोजर भेजा गया था। शुभम मोडानवाल नामक आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी।

    बताया जा रहा है कि दबाव बनाने के लिए पुलिस ने आरोपी के घर के बाहर बुलडोजर खड़ा कर दिया। सूत्रों के अनुसार, इसके कुछ ही देर बाद आरोपी का ठिकाना पता चल गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

    जानकारी

    पुलिस ने नकारी बुल्डोजर इस्तेमाल करने की बात

    आरोपी के खिलाफ 19 मार्च को मामला दर्ज हुआ था और उसे 22 मार्च को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, स्थानीय पुलिस ने आरोपी के परिवार को धमकाने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल करने के आरोपों का खंडन किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    योगी आदित्यनाथ
    उत्तर प्रदेश
    सहारनपुर

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    योगी आदित्यनाथ

    उत्तर प्रदेश: पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने वाले लोगों के खिलाफ चलेगा देशद्रोह का मुकदमा उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले 30 लाख बूथ कार्यकर्ताओं को भेजा दीवाली गिफ्ट उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: तालिबान ने भारत की ओर कदम बढ़ाया तो करेंगे एयरस्ट्राइक- योगी आदित्यनाथ अफगानिस्तान
    भाजपा कब्रिस्तान नहीं बल्कि मंदिरों पर खर्च कर रही है जनता का पैसा- योगी आदित्यनाथ समाजवादी पार्टी

    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: चौथे चरण का मतदान जारी, 624 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
    नोएडा: घरेलू काम करने की कहने से नाराज 14 वर्षीय बेटी ने की मां की हत्या नोएडा
    उत्तर प्रदेश: 12 जिलों में पांचवें चरण का मतदान कल, 6 मंत्रियों की किस्मत दांव पर चुनाव आयोग
    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: पांचवें चरण में 61 सीटों पर मतदान जारी लखनऊ

    सहारनपुर

    पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड के संपर्क में थे सहारनपुर से पकड़े गए कश्मीरी युवक उत्तर प्रदेश
    पश्चिम बंगाल पर शोर के बीच उत्तर प्रदेश में हफ्ते में तीन भाजपा नेताओं की हत्या पश्चिम बंगाल
    उत्तर प्रदेश: एक साथ 25 स्कूलों में 'पढ़ाकर' शिक्षिका ने कमाए एक करोड़, जांच शुरू उत्तर प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025