Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
आम आदमी पार्टी समाचार
शिवसेना समाचार
राहुल गांधी
अमित शाह
भाजपा समाचार
बसवराज बोम्मई
असदुद्दीन ओवैसी
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / राजनीति की खबरें / राजनीति की रिंग में उतरे रेसलर द ग्रेट खली, दिल्ली में थामा भाजपा का दामन
राजनीति

राजनीति की रिंग में उतरे रेसलर द ग्रेट खली, दिल्ली में थामा भाजपा का दामन

राजनीति की रिंग में उतरे रेसलर द ग्रेट खली, दिल्ली में थामा भाजपा का दामन
लेखन भारत शर्मा
Feb 10, 2022, 02:57 pm 4 मिनट में पढ़ें
राजनीति की रिंग में उतरे रेसलर द ग्रेट खली, दिल्ली में थामा भाजपा का दामन
पूर्व रेसलर द गेट खली ने थामा भाजपा का दामन।

वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (WWE) की रिंग में बड़े-बड़े दिग्गजों को पटखनी देने वाले पेशेवर रेसलर और WWE के पूर्व विश्व हैवीवेट चैंपियन द गे्रट खली यानी दलीप सिंह राणा ने गुरुवार को राजनीति की रिंग में भी कदम रख दिया है। उन्होंने दोपहर में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित भाजपा के मुख्यालय पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता जितेंद्र सिंह तथा राज्यसभा सांसद अरुण सिंह सहित अन्य ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई।

बयान
भाजपा की नीति भारत को आगे बढ़ाने वाली- खली

भाजपा में शामिल होने के बाद खली ने कहा, "भाजपा की नीति भारत को आगे बढ़ाने वाली है और इससे प्रभावित होकर मैं पार्टी में शामिल हुआ हूं। भाजपा जहां भी मेरी ड्यूटी लगाएगी मैं कोशिश करूंगा कि खरा उतरुं।" उन्होंने कहा, "नरेंद्र मोदी के रूप में देश को सही प्रधानमंत्री मिला है। मुझे लगा क्यों ना देश में रहकर साथ जुड़कर देश को आगे ले जाने में योगदान दूं। वह प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा की विचारधारा से प्रभावित हैं।"

स्पष्ट
"पैसे कमाने होते तो अमेरिका में ही रहता"

खली ने कहा, "भाजपा में शामिल होने के बाद बहुत अच्छा लग रहा है। शायद ही ऐसा कोई देश होगा, जहां मैने रेसलिंग नहीं की हो। यदि मुझे पैसे कमाने होते तो मैं अमेरिका में ही रहता, लेकिन मैं भारत आया, क्योंकि देश के प्रति मेरे अंदर प्यार है।" उन्होंने कहा, "मैं भाजपा के साथ मिलकर देश को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करूंगा।" बता दें कि खली भाजपा के सदस्यता के लिए पहले ही दिल्ली पहुंच गए थे।

बयान
खली के भाजपा से जुड़ने से युवाओं को मिलेगी प्रेरण- सिंह

खली के भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी उनकी तारीफ की। उन्होंने कहा, "द ग्रेट खली के हमारे साथ जुड़ने से यह युवाओं के साथ-साथ देश के अन्य लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत के रूप में काम करेगा।"

ट्विटर पोस्ट
यहां देखें द ग्रेट खली के भाजपा में शामिल होने का वीडियो

#WATCH Professional wrestler Dalip Singh Rana, also known as The Great Khali, joins BJP in Delhi pic.twitter.com/BmB7WbpZzx

— ANI (@ANI) February 10, 2022
तंज
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कसा खली पर तंज

खली के भाजपा का दामन थामने को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने उन पर तंज कसते हुए प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ग्रेट खली को उनके इंस्टाग्राम के अनुसार भाजपा में शामिल होते देखकर अच्छा लगा, उनके प्रशंसकों को लगता है कि वह असंभव काम कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके बीच काफी समानता नजर आती है। बता दें कि खली को हासिल करना भाजपा के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

परिचय
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के रहने वाले हैं खली

खली हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के नैनीधार के रहने वाले हैं। 7.1 फीट लंबाई वाले खली पेशेवर रेसलर रहे हैं। उन्होंने साल 2006 में WWE में प्रवेश किया था। इस दौरान उन्होंने WWE के कई दिग्गजों को पटखनी देते हुए 2007 में विश्व हैवीवेट चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया था। पिछले साल उन्हें WWE हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया गया था। WWE में जाने से पहले वह पंजाब पुलिस में ASI के पद पर तैनात थे।

जानकारी
रिटलिटी शो बिग बॉस में भी अपना जलवा दिखा चुके हैं खली

WWE की अपार सफलता के कारण ही खली मैकग्रूबर, गेट स्मार्ट, द लॉन्गेस्ट यार्ड जैसी हॉलीवुड फिल्मों में भी कैमियो रोल में नजर आ चुके हैं। इतना ही नहीं वह देश के सबसे बड़े रिटलिटी शो बिग बॉस में भी अपना जलवा दिखा चुके हैं।

चर्चा
खली के AAP और समाजवादी पार्टी में जाने की भी थी चर्चा

बता दें कि पिछले साल खली और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल की मुलाकात के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। उसके बाद सियासी अटकलों का बाजार गर्म हो गया था और कहा जा रहा था कि पंजाब चुनाव से पहले वह AAP का दामन थाम सकते हैं। इसी तरह उनके समाजवादी पार्टी में भी जाने की अटकलें लगाई जा रही थी। हालांकि, अब उन्होंने सभी अटकलों को विराम देते हुए भाजपा का हाथ थाम लिया।

विरोध
न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

बता दें रेसलर खली ने केंद्र सरकार की ओर से लाए गए तीन विवादित कृषि कानूनों का भी विरोध किया था। किसान आंदोलन के समय उन्होंने कहा था कि किसान देश की रीढ़ की हड्डी हैं। वह देश के हर किसान के साथ खड़े हैं। सरकार की गलत नीतियों के चलते किसान सड़कों पर आ रहे हैं। किसानों पर जबरन कोई अध्यादेश थोपे गए तो ऐसे ही धरने-प्रदर्शन होंगे। हालांकि, अब उन्होंने भाजपा में शामिल होकर अलग संदेश दिया है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
भारत शर्मा
भारत शर्मा
Twitter
BA, B.Ed हूं और पत्रकारिता क्षेत्र में 14 साल से अधिक का अनुभव है। कई सालों तक फील्ड रिपोर्टिंग करना और पत्रकारिता क्षेत्र में तीन पुरस्कार हासिल करना बड़ी उपलब्धि रही है। डिजिटल मीडिया में भी अच्छा खासा अनुभव है। एक्सक्लूसिव स्टोरी, अपराध, राजनीति, चिकित्सा, प्रौद्योगिकी, परिवहन, प्रशासन, यात्रा-वृत्तांत आदि क्षेत्रों में लेखन पर मजबूत पकड़ है।
ताज़ा खबरें
दिल्ली
नरेंद्र मोदी
WWE
ग्रेट खली
भाजपा समाचार
ताज़ा खबरें
ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर को नये सॉफ्टवेयर अपडेट में क्रूज कंट्रोल के साथ मिले ये फीचर्स
ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर को नये सॉफ्टवेयर अपडेट में क्रूज कंट्रोल के साथ मिले ये फीचर्स ऑटो
फिल्म 'शेरदिल' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी पंकज त्रिपाठी की पत्नी मृदुला
फिल्म 'शेरदिल' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी पंकज त्रिपाठी की पत्नी मृदुला मनोरंजन
मधुमेह रोगी ले सकते हैं इन पांच डेजर्ट का आनंद, आसान हैं इनकी रेसिपी
मधुमेह रोगी ले सकते हैं इन पांच डेजर्ट का आनंद, आसान हैं इनकी रेसिपी लाइफस्टाइल
महाराष्ट्र: सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने खाली किया आधिकारिक आवास
महाराष्ट्र: सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने खाली किया आधिकारिक आवास राजनीति
वजन कम करना चाहते हैं? जरूर अपनाएं ये डिनर से जुड़ी आदतें
वजन कम करना चाहते हैं? जरूर अपनाएं ये डिनर से जुड़ी आदतें लाइफस्टाइल
दिल्ली
दिल्ली: IGI बना हाइड्रो और सौर ऊर्जा से संचालित होने वाला भारत का पहला हवाई अड्डा
दिल्ली: IGI बना हाइड्रो और सौर ऊर्जा से संचालित होने वाला भारत का पहला हवाई अड्डा देश
सिद्धू मूसेवाला की हत्या: पंजाब पुलिस को मिली गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की 7 दिनों की रिमांड
सिद्धू मूसेवाला की हत्या: पंजाब पुलिस को मिली गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की 7 दिनों की रिमांड देश
कोरोना वायरस: दिल्ली में 8 दिन में सामने आए 5,500 से अधिक नए मरीज
कोरोना वायरस: दिल्ली में 8 दिन में सामने आए 5,500 से अधिक नए मरीज देश
वायु प्रदूषण से भारत में 5 तो दिल्ली में 10 साल छोटी हो रही जिंदगी- अध्ययन
वायु प्रदूषण से भारत में 5 तो दिल्ली में 10 साल छोटी हो रही जिंदगी- अध्ययन देश
राजस्थान के मंत्री के बेटे पर रेप का आरोप लगाने वाली युवती पर फेंकी गई स्याही
राजस्थान के मंत्री के बेटे पर रेप का आरोप लगाने वाली युवती पर फेंकी गई स्याही देश
और खबरें
नरेंद्र मोदी
सेना में बदलाव जरूरी, अग्निपथ योजना को वापस लेने का सवाल ही नहीं- अजित डोभाल
सेना में बदलाव जरूरी, अग्निपथ योजना को वापस लेने का सवाल ही नहीं- अजित डोभाल देश
अग्निपथ योजना पायलट प्रोजेक्ट, जरूरत पड़ी तो 4-5 साल बाद होंगे बदलाव- उप सेना प्रमुख
अग्निपथ योजना पायलट प्रोजेक्ट, जरूरत पड़ी तो 4-5 साल बाद होंगे बदलाव- उप सेना प्रमुख देश
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022: प्रधानमंत्री मोदी ने मैसूर में योग समारोह का किया नेतृत्व
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022: प्रधानमंत्री मोदी ने मैसूर में योग समारोह का किया नेतृत्व देश
अग्निपथ योजना के विरोध के बीच आज तीनों सैन्य प्रमुखों के साथ बैठक करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
अग्निपथ योजना के विरोध के बीच आज तीनों सैन्य प्रमुखों के साथ बैठक करेंगे प्रधानमंत्री मोदी राजनीति
अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन, हरियाणा के दो जिलों में कोचिंग सेंटर बंद कराए गए
अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन, हरियाणा के दो जिलों में कोचिंग सेंटर बंद कराए गए देश
और खबरें
WWE
विंस मैकमैहन पर 24 करोड़ रुपये देकर अफेयर छुपाने का आरोप, चल रही जांच
विंस मैकमैहन पर 24 करोड़ रुपये देकर अफेयर छुपाने का आरोप, चल रही जांच खेलकूद
WWE स्टार अंडरटेकर ने अक्षय कुमार के साथ असली मैच खेलने की जतायी इच्छा
WWE स्टार अंडरटेकर ने अक्षय कुमार के साथ असली मैच खेलने की जतायी इच्छा मनोरंजन
पूर्व WWE रेसलर कमाला की 70 साल की उम्र में हुई मौत
पूर्व WWE रेसलर कमाला की 70 साल की उम्र में हुई मौत खेलकूद
जानिए कौन हैं WWE इतिहास की पांच सबसे लंबी महिला रेसलर्स
जानिए कौन हैं WWE इतिहास की पांच सबसे लंबी महिला रेसलर्स खेलकूद
तीन दशक से ज़्यादा लंबे करियर के बाद अंडरटेकर ने रेसलिंग को कहा अलविदा
तीन दशक से ज़्यादा लंबे करियर के बाद अंडरटेकर ने रेसलिंग को कहा अलविदा खेलकूद
और खबरें
ग्रेट खली
खली ही नहीं, WWE में इन भारतीय रेसलर्स ने भी मनवाया है अपनी ताकत का लोहा
खली ही नहीं, WWE में इन भारतीय रेसलर्स ने भी मनवाया है अपनी ताकत का लोहा खेलकूद
WWE में अपनी ताकत का लोहा मनवा चुके हैं ये भारतीय रेसलर्स
WWE में अपनी ताकत का लोहा मनवा चुके हैं ये भारतीय रेसलर्स खेलकूद
और खबरें
भाजपा समाचार
हरियाणा निकाय चुनाव: 22 सीटों पर भाजपा तो 19 पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जमाया कब्जा
हरियाणा निकाय चुनाव: 22 सीटों पर भाजपा तो 19 पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जमाया कब्जा राजनीति
राष्ट्रपति चुनाव: यशवंत सिन्हा और द्रौपदी मुर्मू में से किसका पलड़ा है भारी?
राष्ट्रपति चुनाव: यशवंत सिन्हा और द्रौपदी मुर्मू में से किसका पलड़ा है भारी? राजनीति
कौन हैं द्रौपदी मुर्मू, जो बन सकती हैं देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति?
कौन हैं द्रौपदी मुर्मू, जो बन सकती हैं देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति? राजनीति
कौन हैं महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचाने वाले एकनाथ शिंदे?
कौन हैं महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचाने वाले एकनाथ शिंदे? राजनीति
महाराष्ट्र सरकार पर संकट के बादल, 10-12 शिवसेना विधायकों के साथ "गायब" हुए मंत्री एकनाथ शिंदे
महाराष्ट्र सरकार पर संकट के बादल, 10-12 शिवसेना विधायकों के साथ "गायब" हुए मंत्री एकनाथ शिंदे राजनीति
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

राजनीति की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Politics Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022