Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
इलेक्ट्रिक वाहन
दोपहिया वाहन
ट्रायम्फ
कावासाकी
लेटेस्ट कार
लेटेस्ट बाइक्स
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / ऑटो की खबरें / मार्च में खूब बिके पैसेंजर वाहन, अन्य सेगमेंट्स की भी बिक्री बढ़ी
ऑटो

मार्च में खूब बिके पैसेंजर वाहन, अन्य सेगमेंट्स की भी बिक्री बढ़ी

मार्च में खूब बिके पैसेंजर वाहन, अन्य सेगमेंट्स की भी बिक्री बढ़ी
लेखन मोना दीक्षित
Apr 12, 2021, 09:30 pm 4 मिनट में पढ़ें
मार्च में खूब बिके पैसेंजर वाहन, अन्य सेगमेंट्स की भी बिक्री बढ़ी

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) ने मार्च, 2021 में हुई वाहनों की बिक्री के आंकड़े साझा किए हैं। SIAM द्वारा जारी रिपोर्ट में किस सेगमेंट के वाहनों की कितनी बिक्री हुई है और किसकी बिक्री में गिरावट और किसकी में इजाफा हुआ है, इसके बारे में बताया गया है। इसके अनुसार पैसेंजर वाहनों की बिक्री में पिछले साल मार्च की अपेक्षा इस साल 115 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। सभी सेगमेंट्स की बिक्री जानने के लिए नीचे पढ़ें।

पैसेंजर वाहन
इतने बिके पैसेंजर वाहन

पिछले महीने भारत में 2,90,939 पैसेंजर व्हीकल्स (PVs) की बिक्री हुई। यह मार्च, 2020 में हुई 1,35,196 PVs की बिक्री से 115 प्रतिशत अधिक है। फरवरी से तुलना की जाए तो मार्च में 3.3 प्रतिशत अधिक PVs बिके हैं। फरवरी, 2021 में 2,81,380 पैसेंजर वाहन बिके थे। वित्त वर्ष 2020-2021 में वित्त वर्ष 2019-2020 की अपेक्षा 2.24 प्रतिशत कम PVs बिके हैं। अप्रैल, 2020-मार्च, 2021 के बीच कुल 27,11,457 PVs और वित्त वर्ष 2019-2020 में 27,73,519 PVs बिके थे।

दोपहिया वाहन
दोपहिया वाहनों की बिक्री में भी हुआ इजाफा

मार्च, 2021 में कुल 14,96,806 दोपहिया वाहन बिके हैं। पिछले साल इसी महीने में केवल 8,66,845 दोपहिया वाहन बिके थे। इसका मतलब इस साल इसकी बिक्री में 72 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। फरवरी, 2021 में देश में कुल 14,26,865 दोपहिया वाहन बिके थे, जो मार्च, 2021 में बिके वाहनों से पांच प्रतिशत कम है। वित्त वर्ष 2020-2021 में 15,119,387 दोपहिया वाहन बिके। यह अप्रैल, 2019 से मार्च, 2020 के बीच बिके 17,416,432 दोपहिया वाहनों से 13.19 प्रतिशत कम है।

तीन पहिया वाहन
तीन पहिया वाहनों की बिक्री भी बढ़ी

मार्च, 2021 में कुल 31,930 तीन पहिया वाहन बिके हैं। यह मार्च, 2020 में बिके 27,608 तीन पहिया वाहनों से 16 प्रतिशत अधिक है। वहीं, फरवरी, 2021 से भी मार्च, 2021 में 17 प्रतिशत अधिक तीन पहिया वाहन बिके हैं। फरवरी, 2021 में 27,331 वाहनों की बिक्री हुई थी। हालांकि, वित्त वर्ष 2020-2021 में 2,16,197 वाहनों की बिक्री हुई, जो वित्त वर्ष 2019-2020 में बिके 6,37,065 वाहनों की अपेक्षा 66 प्रतिशत कम है।

जानकारी
इस बार कम बिके कमर्शियल वाहन

कमर्शियल वाहनों की बात करें तो वित्त वर्ष 2019-2020 में कुल 7,17,593 कमर्शियल वाहनों की बिक्री हुई थी। वहीं, अप्रैल, 2020 से मार्च, 2021 तक 5,68,559 कमर्शियल वाहन बिके हैं। इसकी बिक्री में 20 प्रतिशत की गिरावट आई है।

निर्यात
56 प्रतिशत अधिक हुआ निर्यात

मार्च, 2021 में भारत से 4,36,397 वाहनों का निर्यात किया गया। मार्च, 2021 की अपेक्षा इस साल मार्च में 56 प्रतिशत अधिक वाहनों का निर्यात हुआ। फरवरी, 2021 में कुल 4,41,797 वाहनों का निर्यात हुआ था, जो मार्च, 2021 में हुए निर्यात से 1.2 प्रतिशत अधिक है। अप्रैल, 2020 से मार्च, 2021 तक 41,28,928 वाहनों का निर्यात हुआ है। वित्त वर्ष 2019-2020 में 47,48,738 वाहनों का निर्यात किया गया था। इसका मतलब इसमें 13 प्रतिशत की गिरावट आई है।

निर्माण
कुल इतने वाहनों का हुआ निर्माण

निर्माण को देखें तो इस साल पिछले महीने कुल 23,69,237 वाहनों का निर्माण हुआ है। इसमें 3,44,349 पैसेंजर वाहन, 19,50,821 दोपहिया वाहन और 73,731 तीन पहिया वाहन शामिल है। बता दें कि वित्त वर्ष 2020-2021 में कुल मिलाकर 2,26,52,108 वाहनों का निर्माण किया गया है। वहीं, वित्त वर्ष 2019-2020 में कुल 2,63,53,293 वाहनों का निर्माण हुआ था। इसका इतलब वित्त वर्ष 2020-2021 में 14 प्रतिशत कम वाहनों का निर्माण हुआ है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
मोना दीक्षित
मोना दीक्षित
Twitter
पत्रकार बनने की चाह ने मुझे IMS नोएडा ला खड़ा किया। इसके बाद मैंने खबरों की इस दुनिया में करियर, शिक्षा और रोजगार की खबरों का महत्व समझा। अब पिछले तीन साल से लोगों तक शिक्षा से लेकर नौकरियों तक की जरुरी खबरें पहुंचा रही हूं।
ताज़ा खबरें
भारत
ऑटोमोबाइल
बिक्री
ताज़ा खबरें
पहले टी-20 में भारत ने आयरलैंड को सात विकेट से हराया, बने ये रिकॉर्ड्स
पहले टी-20 में भारत ने आयरलैंड को सात विकेट से हराया, बने ये रिकॉर्ड्स खेलकूद
इंस्टाग्राम टेस्ट कर रही है नया नोट्स फीचर, 24 घंटे में अपने आप हो जाएंगे गायब
इंस्टाग्राम टेस्ट कर रही है नया नोट्स फीचर, 24 घंटे में अपने आप हो जाएंगे गायब टेक्नोलॉजी
कॉफी के शौकीन हैं तो भारत की इन पांच जगहों की जरूर करें सैर
कॉफी के शौकीन हैं तो भारत की इन पांच जगहों की जरूर करें सैर लाइफस्टाइल
मानसून में कार के लिए जरूरी हैं ये एक्सेसरीज, इन्हें लेकर न बरतें लापरवाही
मानसून में कार के लिए जरूरी हैं ये एक्सेसरीज, इन्हें लेकर न बरतें लापरवाही ऑटो
दिलीप जोशी से मुनमुन दत्ता तक, 'तारक मेहता...' के कलाकारों की फीस कितनी है?
दिलीप जोशी से मुनमुन दत्ता तक, 'तारक मेहता...' के कलाकारों की फीस कितनी है? मनोरंजन
भारत
चीनी कंपनी की इस इलेक्ट्रिक MPV ने भारत में बनाया रिकॉर्ड, तय की सबसे लंबी दूरी
चीनी कंपनी की इस इलेक्ट्रिक MPV ने भारत में बनाया रिकॉर्ड, तय की सबसे लंबी दूरी ऑटो
स्मार्टवाच के जरिए फास्टैग से पैसे चुराए जाने वाला वीडियो फर्जी, जानिए सच्चाई
स्मार्टवाच के जरिए फास्टैग से पैसे चुराए जाने वाला वीडियो फर्जी, जानिए सच्चाई ऑटो
अफगानिस्तान में भूकंप से अब तक 1,150 लोगों की मौत, 3,000 घर हुए तबाह
अफगानिस्तान में भूकंप से अब तक 1,150 लोगों की मौत, 3,000 घर हुए तबाह दुनिया
भारतीय CEOs की सैलरी का औसत 11 करोड़ रुपये से ऊपर, डेलॉइट की रिपोर्ट
भारतीय CEOs की सैलरी का औसत 11 करोड़ रुपये से ऊपर, डेलॉइट की रिपोर्ट बिज़नेस
ग्लोबल मार्केट के मुकाबले भारत में सस्ते होंगे 5G प्लान्स, इस साल 25 शहरों में रोलआउट
ग्लोबल मार्केट के मुकाबले भारत में सस्ते होंगे 5G प्लान्स, इस साल 25 शहरों में रोलआउट टेक्नोलॉजी
और खबरें
ऑटोमोबाइल
कितनी सुरक्षित हैं हुंडई और किआ की लोकप्रिय गाड़ियां और इन्हें कितनी रेटिंग मिली?
कितनी सुरक्षित हैं हुंडई और किआ की लोकप्रिय गाड़ियां और इन्हें कितनी रेटिंग मिली? ऑटो
कार्तिक आर्यन को गिफ्ट मिली देश की पहली मैकलारेन GT, जानिए इसकी खासियत
कार्तिक आर्यन को गिफ्ट मिली देश की पहली मैकलारेन GT, जानिए इसकी खासियत ऑटो
ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ हीरो पैशन X-टेक ने दी दस्तक, इन फीचर्स से है लैस
ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ हीरो पैशन X-टेक ने दी दस्तक, इन फीचर्स से है लैस ऑटो
भारतीय बाजार में कावासाकी ने लॉन्च की अपनी निंजा 400 बाइक, जानिए इसकी खासियत
भारतीय बाजार में कावासाकी ने लॉन्च की अपनी निंजा 400 बाइक, जानिए इसकी खासियत ऑटो
TVS अपाचे RTR 160 4V और बजाज पल्सर N160 में से कौनसी बाइक है बेहतर?
TVS अपाचे RTR 160 4V और बजाज पल्सर N160 में से कौनसी बाइक है बेहतर? ऑटो
और खबरें
बिक्री
फॉक्सवैगन वर्टस की एक दिन में 150 यूनिट्स की डिलीवरी कर डीलर ने बनाया नेशनल रिकॉर्ड
फॉक्सवैगन वर्टस की एक दिन में 150 यूनिट्स की डिलीवरी कर डीलर ने बनाया नेशनल रिकॉर्ड ऑटो
पुराने फोन के बदले कर सकते हैं शॉपिंग, फ्लिपकार्ट पर यह है बेचने का तरीका
पुराने फोन के बदले कर सकते हैं शॉपिंग, फ्लिपकार्ट पर यह है बेचने का तरीका टेक्नोलॉजी
एथर एनर्जी की बड़ी उपलब्धि, दो सालों में उतारे 25,000 इलेक्ट्रिक स्कूटर
एथर एनर्जी की बड़ी उपलब्धि, दो सालों में उतारे 25,000 इलेक्ट्रिक स्कूटर ऑटो
फरवरी में कैसी रही मारुति और किआ की बिक्री? देखें इनकी सेल्स रिपोर्ट
फरवरी में कैसी रही मारुति और किआ की बिक्री? देखें इनकी सेल्स रिपोर्ट ऑटो
फरवरी में महिंद्रा की बिक्री ने पकड़ी रफ्तार, आया 80 प्रतिशत का उछाल
फरवरी में महिंद्रा की बिक्री ने पकड़ी रफ्तार, आया 80 प्रतिशत का उछाल ऑटो
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

ऑटो की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Auto Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022