NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: देश में लगातार बढ़ रही संक्रमण की रफ्तार, बीते दिन मिले 8,329 मरीज
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: देश में लगातार बढ़ रही संक्रमण की रफ्तार, बीते दिन मिले 8,329 मरीज
    कोरोना वायरस: देश में लगातार बढ़ रही संक्रमण की रफ्तार

    कोरोना वायरस: देश में लगातार बढ़ रही संक्रमण की रफ्तार, बीते दिन मिले 8,329 मरीज

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jun 11, 2022
    10:49 am

    क्या है खबर?

    भारत में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में लगातार बढ़ोतरी जारी है।

    देश में बीते दिन 8,329 नए मामले सामने आए और 10 लोगों की मौत हुई। 28 फरवरी के बाद देश में पहली बार एक दिन में इतने मामले दर्ज किए गए हैं।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,32,13,435 हो गई है। इनमें से 5,24,757 मरीजों की मौत हुई है।

    सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 40,370 हो गई है।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    बीते दिन ठीक हुए 4,216 मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 4,216 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 4,26,48,308 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 98.69 प्रतिशत है।

    कोरोना टेस्ट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 3,44,994 टेस्ट किए गए हैं। अब तक देश में लगभग 85.45 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।

    कोरोना संकट

    इन पांच राज्यों में मिले सबसे ज्यादा मरीज

    बीते दिन महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 3,081, केरल में 2,415, दिल्ली में 655, कर्नाटक में 525 और हरियाणा में 327 मामले दर्ज हुए। देश में शुक्रवार को मिले संक्रमितों में से लगभग 84 प्रतिशत इन्हीं पांच राज्यों के हैं।

    महामारी के कारण देश के सर्वाधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में आधे से अधिक मामले अकेले मुंबई में दर्ज हो रहे हैं। देश की आर्थिक राजधानी में बीते दिन 1,956 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

    चेतावनी

    छोटी लहर की शुरुआत हो सकती है बढ़ते मामले- WHO प्रमुख वैज्ञानिक

    हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन की प्रमुख वैज्ञानिक डॉ सौम्या स्वामीनाथन ने कहा था कि भारत में बढ़ते मामले छोटी लहर की शुरुआत हो सकती है।

    उन्होंने बताया, "हमें अस्पताल में भर्ती हो रहे मरीजों पर नजर रखनी है और 60 से अधिक उम्र के ज्यादा जोखिम वाले समूह को बूस्टर डोज लगाने पर ध्यान देना चाहिए।"

    बता दें कि कुछ दिनों से देश में ओमिक्रॉन के दो नए सब-वेरिएंट्स BA.4 और BA.5 अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहे हैं।

    जानकारी

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो देश में अब तक वैक्सीन की 1,94,92,71,111 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते दिन 15,08,406 खुराकें लगाई गईं। देश में 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों और वयस्कों को वैक्सीन लगाई जा रही है।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में 53.48 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 53.48 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 63.08 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 8.54 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 10.11 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।

    तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 3.14 करोड़ संक्रमितों में से 6.68 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले
    वैक्सीनेशन अभियान

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    महाराष्ट्र

    चर्चित कानून: भारत में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को लेकर क्या नियम है? उत्तर प्रदेश
    भीषण गर्मी के कारण छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों के स्कूलों में छुट्टियां घोषित ओडिशा
    MHT-CET: JEE मेन और NEET के कारण महाराष्ट्र संयुक्त प्रवेश परीक्षा टली संयुक्त प्रवेश परीक्षा
    महाराष्ट्र: सांसद नवनीत राणा और उनके पति पर देशद्रोह का मामला, न्यायिक हिरासत में भेजा गया उद्धव ठाकरे

    कोरोना वायरस

    वैक्सीनेटेड लोगों में बूस्टर खुराक से ज्यादा इम्युनिटी बढ़ाता है ओमिक्रॉन से संक्रमण- स्टडी बूस्टर शॉट
    इस राज्य में कोरोना वायरस महामारी के बाद 30 प्रतिशत छात्र नहीं पहुंचे दोबारा स्कूल ओडिशा
    चीन में लगा कोविड लॉकडाउन कैसे पूरी दुनिया को प्रभावित कर रहा है? चीन समाचार
    कोरोना वायरस: भारत पहुंचा ओमिक्रॉन का BA.4 सब-वेरिएंट, हैदराबाद में मिला पहला मामला भारत की खबरें

    कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना: देश में नए मामलों में गिरावट जारी, बीते दिन मिले 1,259 मरीज कोरोना वायरस
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 1,233 नए मरीज, 15,000 से कम हुए सक्रिय मामले कोरोना वायरस
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 1,225 नए मामले, 28 मौतें दर्ज कोरोना वायरस
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 1,335 नए मामले, 52 मौतें दर्ज कोरोना वायरस

    वैक्सीनेशन अभियान

    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 2,528 नए मरीज, 30,000 से कम हुए सक्रिय मामले कोरोना वायरस
    दुनिया में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को लेकर केंद्र ने राज्यों को जारी की एडवाइजरी केंद्र सरकार
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 2,075 नए मामले, 71 मौतें दर्ज कोरोना वायरस
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 1,761 नए मरीज, जारी है सक्रिय मामलों में गिरावट कोरोना वायरस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025