कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 2,075 नए मामले, 71 मौतें दर्ज
क्या है खबर?
भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,075 नए मामले सामने आए और 71 मरीजों की मौत दर्ज हुई। इनमें पुरानी मौतें भी शामिल हैं।
इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,30,06,080 हो गई है। इनमें से 5,16,352 लोगों की मौत हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 27,802 रह गई है।
ओमिक्रॉन वेरिएंट के कारण आई तीसरी लहर के बाद देश में हालात बड़ी तेजी से सामान्य हो रहे हैं।
रिकवरी रेट और टेस्टिंग
बीते दिन ठीक हुए 3,383 मरीज
कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 3,383 मरीज ठीक हुए।
इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 4,24,61,926 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 98.73 प्रतिशत है।
कोरोना टेस्ट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 3,70,514 टेस्ट किए गए हैं। अब तक देश में लगभग 78.22 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।
कोरोना वायरस
ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य
सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 78,72,473 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,43,765 लोगों की मौत हुई है।
दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 65,25,879 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 67,197 मौतें हुई हैं।
39,44,432 मामलों और 40,033 मौतों के साथ कर्नाटक और 34,52,276 मामलों और 38,025 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।
नए मामले और मौतें
कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?
नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 171 लोगों को संक्रमित पाया गया और तीन मरीजों की मौत हुई।
केरल में 847 लोगों को संक्रमित पाया गया और 59 मरीजों की मौत हुई। इनमें 123 पुरानी मौतों को भी शामिल किया गया है।
कर्नाटक में 106 मामले सामने आए और पांच मौतें हुईं, वहीं तमिलनाडु में 61 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई।
जानकारी
वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?
वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो देश में अब तक वैक्सीन की 1,81,04,96,924 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते दिन 5,84,177 खुराकें लगाई गईं। देश में 12 साल से अधिक उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है।
वैश्विक स्थिति
दुनियाभर में 46.77 करोड़ लोग संक्रमित
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 46.77 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 60.71 लाख लोगों की मौत हुई है।
सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 7.97 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 9.71 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।
तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 2.96 करोड़ संक्रमितों में से 6.57 लाख मरीजों की मौत हुई है।