Page Loader
विंबलडन 2025: इगा स्वियाटेक ने अमांडा अनिसिमोवा को फाइनल में हराकर जीता खिताब
इगा स्वियाटेक ने जीता खिताब (तस्वीर: एक्स/@Wimbledon)

विंबलडन 2025: इगा स्वियाटेक ने अमांडा अनिसिमोवा को फाइनल में हराकर जीता खिताब

Jul 12, 2025
09:48 pm

क्या है खबर?

पोलैंड की आठवीं वरीयता प्राप्त इगा स्वियाटेक ने विंबलडन 2025 का महिला एकल खिताब जीत लिया है। सेंटर कोर्ट पर खेलते हुए, इस चैंपियन टेनिस खिलाड़ी ने 13वीं वरीयता प्राप्त अमांडा अनिसिमोवा को सीधे सेटों में हराया। स्वियाटेक ने पहले सेट में अनिसिमोवा को 6-0 से हराया और फिर दूसरे सेट में भी 6-0 से जीत हासिल की। यह स्वियाटेक का पहला विंबलडन खिताब है। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

आंकड़े 

स्वियाटेक ने जीता छठा खिताब  

स्वियाटेक का विंबलडन में जीत-हार का रिकॉर्ड 18-5 का है। ग्रैंड स्लैम में, स्वियाटेक का जीत-हार का रिकॉर्ड 100-20 का है। स्वियाटेक ने 4 चार बार फ्रेंच ओपन और 1 बार यूएस ओपन जीता है। उन्होंने अपना छठा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता है। स्वियाटेक का ग्रैंड स्लैम फाइनल में रिकॉर्ड 6-0 है। 2025 में, उनका ग्रैंड स्लैम जीत-हार का रिकॉर्ड 17-2 है। इससे पहले, वह ऑस्ट्रेलियन ओपन और रोलां गैरां के सेमीफाइनल में पहुँची थीं।

सफर 

ऐसा रहा स्वियाटेक का सफर 

स्वियाटेक ने पहले राउंड में पोलिना कुडरमेतोवा को 7-5, 6-1 से हराया था। इसके बाद उन्होंने कैटी मैकनेली को 3 सेटों में 5-7, 6-2, 6-1 से हराया था। तीसरे राउंड में उन्होंने डेनियल कॉलिन्स को 6-2, 6-3 से शिकस्त दी थी। स्वियाटेक ने चौथे राउंड में क्लारा टॉसन को 6-4, 6-1 से हराया। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में लियुडमिला सैमसोनोवा को 6-2, 7-5 से हराया और फिर सेमीफाइनल में बेलिंडा बेनसिक की चुनौती को 6-2, 6-0 से पार किया था।

जानकारी

इस सूची में शामिल हुई स्वियाटेक 

ऑप्टा के अनुसार, स्वियाटेक विंबलडन में महिला एकल फाइनल में 6-0 के स्कोर के साथ पहला सेट जीतने वाली ओपन एरा की चौथी खिलाड़ी बनीं। उनसे पहले बिली जीन किंग (1973, 1975), क्रिस एवर्ट (1974) और मार्टिना नवरातिलोवा (1983) ही ऐसा कर पाई थीं।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

रिकॉर्ड्स 

स्वियाटेक ने बनाए ये अन्य रिकॉर्ड्स 

ऑप्टा के अनुसार, स्वियाटेक ओपन एरा में 6-0, 6-0 के स्कोर के साथ महिला एकल ग्रैंड स्लैम फाइनल जीतने वाली सिर्फ दूसरी खिलाड़ी हैं। उनसे पहले पूर्व दिग्गज स्टेफी ग्राफ ने 1988 में फ्रेंच ओपन में यह उपलब्धि हासिल की थी। स्वियाटेक अब ओपन एरा में मार्गरेट कोर्ट और मोनिका सेलेस के बाद अपने पहले 6 महिला एकल ग्रैंड स्लैम फाइनल जीतने वाली सिर्फ तीसरी खिलाड़ी बनी हैं।