NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    रोजगार समाचार
    सरकारी नौकरी
    लेटेस्ट भर्ती
    अग्निपथ योजना
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / MHT-CET: JEE मेन और NEET के कारण महाराष्ट्र संयुक्त प्रवेश परीक्षा टली
    करियर

    MHT-CET: JEE मेन और NEET के कारण महाराष्ट्र संयुक्त प्रवेश परीक्षा टली

    MHT-CET: JEE मेन और NEET के कारण महाराष्ट्र संयुक्त प्रवेश परीक्षा टली
    लेखन तौसीफ
    Apr 21, 2022, 07:31 pm 1 मिनट में पढ़ें
    MHT-CET: JEE मेन और NEET के कारण महाराष्ट्र संयुक्त प्रवेश परीक्षा टली
    JEE मेन और NEET के कारण महाराष्ट्र संयुक्त प्रवेश परीक्षा टली

    महाराष्ट्र के कॉलेजों और अन्य उच्च शिक्षा संस्थानों में पढ़ाए जाने वाले प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए महाराष्ट्र संयुक्त प्रवेश परीक्षा (MHT-CET) का आयोजन अब निर्धारित तारीखों यानि 11 से 28 जून के बीच नहीं होगा। राज्य के उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने कहा कि MHT-CET 2022 स्थगित होगी और इसका आयोजन अब अगस्त में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रवेश परीक्षा की नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी।

    महाराष्ट्र के उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

    JEE आणि NEET परीक्षांच्या मुळे CET परीक्षा ऑगस्ट पहिल्या आठवड्यात होईल.. तारखा लवकरच जाहीर करू.

    — Uday Samant (@samant_uday) April 21, 2022

    सिर्फ इंजीनियरिंग CET की तारीखों में होगा बदलाव

    MHT-CET सेल कमिश्नर आरएस जगताप ने इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए बताया, "CET की तारीखों की घोषणा पहले ही कर दी गई थी। हालांकि JEE स्थगित होने के बाद, कुछ परीक्षा की कुछ तारीखों में टकराव हो रहा था जिसके बाद छात्रों ने CET को स्थगित करने की मांग की थी।" MHT-CET सेल के मुताबिक केवल इंजीनियरिंग CET को स्थगित किया गया है जबकि अन्य सभी कार्यक्रमों के लिए CET पहले घोषित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी।

    JEE मेन और NEET की तारीख में टकराव के कारण शिक्षा मंत्री ने लिया यह निर्णय

    बताया जा रहा है कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) मेन और नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट (NEET) परीक्षाओं की वजह से MHT-CET को टाला गया है। सामंत के मुताबिक अब इन परीक्षाओं के समाप्त होने के बाद ही MHT-CET का आयोजन किया जाएगा। JEE मेन का आयोजन 20 से 29 जून, 2022 के बीच में किया जाएगा। इससे पहले इस परीक्षा कि तिथियां मई में निर्धारित थीं। वहीं, NEET का आयोजन 17 जुलाई, 2022 में किया जाएगा।

    उच्चतर माध्यमिक के सिलेबस के आधार पर पूछे जाएंगे प्रश्न

    बता दें कि MHT-CET में महाराष्ट्र उच्चतर माध्यमिक कक्षाओं के सिलेबस के आधार पर प्रश्न पूछे जाएंगे। नोटिफिकेशन के अनुसार, इसमें कक्षा 11 के सिलेबस का 20 प्रतिशत और कक्षा 12 के सिलेबस का 80 प्रतिशत महत्व रहेगा। इस परीक्षा का आयोजन राज्य के 226 केंद्रों पर ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। परीक्षा की तारीख निश्चित होने के बाद शिक्षा विभाग की तरफ से एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए जाएंगे।

    MHT-CET के तहत एडमिशन किस कोर्स में मिलता है?

    MHT-CET के तहत राज्य के विभिन्न उच्च शिक्षा संस्थानों में इंजीनियरिंग, फार्मेसी और एग्रीकल्चर जैसे क्षेत्रों में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में एडमिशन लिए जाएंगे। इस परीक्षा का आयोजन दो ग्रुपों यानि कि भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान (PCB) और भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित (PCM) में किया जाता है। बता दें कि इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 10 फरवरी से लेकर 31 मार्च, 2022 तक चली थी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    संयुक्त प्रवेश परीक्षा
    इंजीनियरिंग कॉलेज
    प्रवेश परीक्षा

    ताज़ा खबरें

    2023 हुंडई वरना का कौन-सा वेरिएंट है सबसे खास? यहां जानिए  हुंडई मोटर कंपनी
    रोहित शर्मा हासिल की कप्तान के तौर पर बड़ी उपलब्धि, दिग्गजों की सूची में हुए शामिल रोहित शर्मा
    भारत को 2-1 से हराने के बाद वनडे में दुनिया की नंबर एक टीम बनी ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    मच्छर के काटने से बचने के लिए घर पर बनाएं मॉस्किटो स्प्रे, सुरक्षित रहेगा आपका परिवार जीका वायरस

    महाराष्ट्र

    गुड़ी पड़वा 2023: जानिए क्यों मनाया जाता है यह त्यौहार, इसका महत्व और अन्य महत्वपूर्ण बातें गुड़ी पड़वा
    कोरोना के बढ़ते मामलों पर सरकार की चिंता बढ़ी, स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक में चर्चा आज कोरोना वायरस
    महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस की पत्नी से मांगी गई 10 करोड़ रुपये की फिरौती, केस दर्ज  देवेंद्र फडणवीस
    महाराष्ट्र: अमृता फडणवीस और प्रियंका चतुर्वेदी के बीच ट्वीट वार, 'चतुर' और 'औकात' शब्दों का इस्तेमाल प्रियंका चतुर्वेदी

    संयुक्त प्रवेश परीक्षा

    NTA ने दोबारा शुरू की JEE मेन के दूसरे सत्र की आवेदन प्रक्रिया NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी)
    बिहार: B.Ed कोर्स में प्रवेश के लिए CET की पंजीकरण प्रक्रिया शुरू बिहार
    JEE मेन: NTA ने जुलाई सत्र के नतीजे किए जारी, ऐसे करें डाउनलोड JEE मेन
    UPJEE 2022: पॉलिटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड उत्तर प्रदेश

    इंजीनियरिंग कॉलेज

    मरीन इंजीनियरिंग में बनाएं करियर, रोमांचक नौकरी के साथ मिलता है आकर्षक वेतन इंजीनियरिंग
    एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग देगी आपके करियर को ऊंची उड़ान, जानिए इसके बारे में सब कुछ इंजीनियरिंग
    बेंगलुरूः इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में छात्र ने गला रेतकर जान दी बेंगलुरू
    इंजीनियरिंग में एडमिशन लेने से पहले शीर्ष कॉलेजों की NIRF रैंकिंग पर डालें नजर दिल्ली

    प्रवेश परीक्षा

    GATE क्या होता है? जानिए परीक्षा के पैटर्न और तैयारी से जुड़ी अहम बातें GATE परीक्षा
    UPJEE के लिए आवेदन शुरू, जानिए कौन ले सकता है परीक्षा में भाग उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा
    NEET UG के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, बढ़ाया गया आवेदन शुल्क NEET
    NTA ने शुरू की CMAT के लिए आवेदन प्रकिया, इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी)

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023