कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 1,225 नए मामले, 28 मौतें दर्ज
क्या है खबर?
भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,225 नए मामले सामने आए और 28 मरीजों की मौत दर्ज हुई। इनमें पुरानी मौतें भी शामिल हैं।
इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,30,24,440 हो गई है। इनमें से 5,21,129 लोगों की मौत हुई है।
सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 14,307 रह गई है।
हालात बेहतर होते देख सरकार ने 31 मार्च से महामारी के कारण लगाई पाबंदियां खत्म करने का ऐलान किया है।
रिकवरी रेट और टेस्टिंग
बीते दिन ठीक हुए करीब 1,600 मरीज
कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 1,594 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 4,24,89,004 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 98.75 प्रतिशत है।
कोरोना टेस्ट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 6,07,987 टेस्ट किए गए हैं। अब तक देश में लगभग 78.91 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।
कोरोना वायरस
ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य
सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 78,73,841 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,47,782 लोगों की मौत हुई है।
दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 65,32,298 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 67,865 मौतें हुई हैं।
39,45,436 मामलों और 40,053 मौतों के साथ कर्नाटक और 34,52,790 मामलों और 38,025 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।
नए मामले और मौतें
कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?
नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 119 लोगों को संक्रमित पाया गया और दो मरीजों की मौत हुई।
केरल में 438 लोगों को संक्रमित पाया गया और 21 मरीजों की मौत दर्ज हुई। कल यहां कोई मौत नहीं हुई, ये सभी पुरानी मौतें दर्ज की गई हैं।
कर्नाटक में 35 मामले सामने आए और एक मौत हुई, वहीं तमिलनाडु में 39 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई।
जानकारी
वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?
वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो देश में अब तक वैक्सीन की 1,84,06,55,005 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते दिन 22,27,307 खुराकें लगाई गईं। देश में 12 साल से अधिक उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है।
वैश्विक स्थिति
दुनियाभर में 48.66 करोड़ लोग संक्रमित
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 48.66 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 61.38 लाख लोगों की मौत हुई है।
सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 8.05 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 9.80 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।
तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 2.99 करोड़ संक्रमितों में से 6.60 लाख मरीजों की मौत हुई है।