कोरोना: देश में बीते दिन मिले 1,761 नए मरीज, जारी है सक्रिय मामलों में गिरावट
क्या है खबर?
भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,761 नए मामले सामने आए और 127 मरीजों की मौत दर्ज हुई। इनमें पुरानी मौतें भी शामिल हैं।
इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,30,07,841 हो गई है। इनमें से 5,16,479 लोगों की मौत हुई है।
सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 26,240 रह गई है।
ओमिक्रॉन वेरिएंट के कारण आई तीसरी लहर के बाद देश में हालात बड़ी तेजी से सामान्य हो रहे हैं।
रिकवरी रेट और टेस्टिंग
बीते दिन ठीक हुए 3,196 मरीज
कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 3,196 मरीज ठीक हुए।
इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 4,24,65,122 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 98.73 प्रतिशत है।
कोरोना टेस्ट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 4,31,973 टेस्ट किए गए हैं। अब तक देश में लगभग 78.26 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।
कोरोना वायरस
ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य
सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 78,72,300 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,43,766 लोगों की मौत हुई है।
दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 65,26,598 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 67,315 मौतें हुई हैं।
39,44,605 मामलों और 40,035 मौतों के साथ कर्नाटक और 34,52,334 मामलों और 38,025 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।
नए मामले और मौतें
कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?
नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 97 लोगों को संक्रमित पाया गया और एक मरीज की मौत हुई।
केरल में 719 लोगों को संक्रमित पाया गया और 118 मरीजों की मौत हुई। इनमें पुरानी मौतों को भी शामिल किया गया है।
कर्नाटक में 173 मामले सामने आए और दो मौतें हुईं, वहीं तमिलनाडु में 58 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई।
जानकारी
वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?
वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो देश में अब तक वैक्सीन की 1,81,21,11,675 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते दिन 15,34,444 खुराकें लगाई गईं। देश में 12 साल से अधिक उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है।
वैश्विक स्थिति
दुनियाभर में 46.96 करोड़ लोग संक्रमित
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 46.96 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 60.75 लाख लोगों की मौत हुई है।
सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 7.97 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 9.71 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।
तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 2.96 करोड़ संक्रमितों में से 6.58 लाख मरीजों की मौत हुई है।