NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: देश में छह महीनों में पहली बार तीन लाख से कम हुए सक्रिय मामले
    कोरोना वायरस: देश में छह महीनों में पहली बार तीन लाख से कम हुए सक्रिय मामले
    देश

    कोरोना वायरस: देश में छह महीनों में पहली बार तीन लाख से कम हुए सक्रिय मामले

    लेखन भारत शर्मा
    September 28, 2021 | 10:24 am 0 मिनट में पढ़ें
    कोरोना वायरस: देश में छह महीनों में पहली बार तीन लाख से कम हुए सक्रिय मामले
    भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में आई बड़ी गिरावट।

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 18,795 नए मामले सामने आए और 179 मरीजों की मौत हुई। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,36,97,581 हो गई है। इनमें से 4,47,373 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। राहत की बात यह है कि देश में पिछले छह महीनों में पहली बार सक्रिय मामलों की संख्या तीन लाख से कम होकर 2,92,206 रह गई है। देश के हालातों में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है।

    बीते दिन ठीक हुए 26,030 मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 26,030 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 3,29,58,002 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 97.77 प्रतिशत है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 13,21,780 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में लगभग 56.57 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    201 दिन बाद आए 20,000 से कम नए मामले

    भारत में कोरोना के खिलाफ सफलता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि देश में सोमवार को 201 दिन बाद संक्रमण के 20,000 से कम नए मामले सामने आए हैं। इसी तरह सक्रिय मामलों की संख्या करीब छह महीने बाद तीन लाख से कम पर पहुंची है। ​वर्तमान में केरल और मिजोरम में सबसे ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। केरल में देश के कुल सक्रिय मामलों का 55 प्रतिशत हिस्सा है और यह चिंता का कारण है।

    ये हैं सबसे अधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 65,44,325 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,38,902 लोगों की मौत हुई है। दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 46,41,887 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 24,661 मौतें हुई हैं। इसी तरह 29,73,899 ​मामलों और 37,746 मौतों के साथ कर्नाटक और 26,58,923 मामलों और 35,509 ​मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य है।

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 3,206 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 32 मरीजों की मौत हुई। इसी तरह केरल में 11,699 लोगों को संक्रमित पाया गया और 58 मरीजों की मौत हुई। यहां बीते कई दिनों से देश में सर्वाधिक मरीज मिल रहे हैं। कर्नाटक में 504 मामले सामने आए और 20 मौतें हुईं। वहीं तमिलनाडु में 1,657 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 19 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 86,07,08,636 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते दिन 1,02,22,525 खुराकें लगाई गईं। देश में पांचवीं बार एक करोड़ से अधिक खुराकें लगाई गई।

    दुनियाभर में 23.23 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 23.23 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 47.56 लाख लोगों की मौत हुई है। सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 4.31 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 6.90 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है। वहीं तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 2.13 करोड़ संक्रमितों में से 5.94 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    भारत की खबरें
    कोरोना वायरस
    महामारी
    वैक्सीनेशन अभियान

    भारत की खबरें

    हीरो की एक्सट्रीम 160R बाइक हुई महंगी, जानिए नए दाम और फीचर्स ऑटोमोबाइल
    दमदार फीचर्स के साथ नवंबर में लॉन्च होगा फॉक्सवैगन टिगुआन का फेसलिफ्ट वेरिएंट फॉक्सवैगन की कारें
    टाटा सफारी के XT और XZ वेरिएंट को मिले नए फीचर्स, जानें क्या है खास ऑटोमोबाइल
    महंगी हुई हीरो की एक्सपल्स 200 और 200T बाइक्स, इतने बढ़े दाम ऑटोमोबाइल

    कोरोना वायरस

    दिल्ली हाई कोर्ट ने कोरोना वैक्सीन की मिक्स डोज पर मांगी केंद्र सरकार की राय दिल्ली हाई कोर्ट
    कोरोना: देश में बीते संक्रमित पाए गए 26,041 लोग, सक्रिय मामलों में आई गिरावट महाराष्ट्र
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 28,326 नए मरीज, फिर बढ़े सक्रिय मामले महाराष्ट्र
    विदेश जाने वालों के वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र पर दर्ज होगी जन्मतिथि, सरकार ने शुरू की सुविधा यूनाइटेड किंगडम (UK)

    महामारी

    महाराष्ट्र सरकार ने दी पाबंदियों में ढील; अगले महीने से फिर खुलेंगे थिएटर, सिनेमा और मंदिर महाराष्ट्र
    कैडिला हेल्थकेयर ने कोरोना वैक्सीन ZyCoV-D के उत्पादन के लिए शिल्पा मेडिकेयर के साथ किया समझौता वैक्सीन समाचार
    सुप्रीम कोर्ट ने की कोरोना संक्रमण से मौत पर मुआवजा देने के फैसले की सराहना केंद्र सरकार
    सुप्रीम कोर्ट में केंद्र का जवाब, कहा- कोरोना संक्रमण से मौत पर मिलेगा 50,000 का मुआवजा केंद्र सरकार

    वैक्सीनेशन अभियान

    कोरोना: देश में बीते दिन संक्रमित पाए गए 29,616 लोग, 290 मरीजों की मौत महाराष्ट्र
    वैक्सीनेशन अभियान: भारत में सितंबर में लगी सबसे ज्यादा 18.74 करोड़ खुराकें, बना नया रिकॉर्ड भारत की खबरें
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 31,382 नए मरीज, सक्रिय मामलों में गिरावट जारी महाराष्ट्र
    गरीब देशों में दान के लिए कोरोना वैक्सीनों की खरीद दोगुनी करेगा अमेरिका चीन समाचार
    अगली खबर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023