NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / लॉकडाउन: स्वास्थ्य मंत्रालय ने तैयार की कंटेनमेंट जोन की लिस्ट, 130 जिले रेड जोन में
    देश

    लॉकडाउन: स्वास्थ्य मंत्रालय ने तैयार की कंटेनमेंट जोन की लिस्ट, 130 जिले रेड जोन में

    लॉकडाउन: स्वास्थ्य मंत्रालय ने तैयार की कंटेनमेंट जोन की लिस्ट, 130 जिले रेड जोन में
    लेखन प्रमोद कुमार
    May 01, 2020, 11:20 am 1 मिनट में पढ़ें
    लॉकडाउन: स्वास्थ्य मंत्रालय ने तैयार की कंटेनमेंट जोन की लिस्ट, 130 जिले रेड जोन में

    देश में कोरोना वायरस (COVID-19) के संक्रमण को रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन 2.0 का आखिरी दिन 3 मई है। इस दिन के नजदीक आने के साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने कंटेनमेंट जोन की लिस्ट तैयार कर देशभर के जिलों को अलग-अलग जोन में बांट दिया है। राज्य सरकारों के साथ चर्चा कर स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता समेत चारों मेट्रो शहरों को रेड जोन में रखने का फैसला किया है।

    इन आधारों पर तैयार की गई कंटेनमेंट जोन की लिस्ट

    स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा तैयार की गई इस लिस्ट के आधार पर अलग-अलग इलाकों में लॉकडाउन हटाने या जारी रखने का फैसला किया जाएगा। देश के सभी जिलों को रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में बांटा गया है। इन जिलों को पिछले कुछ दिनों में सामने आए कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों, मामले दोगुना होने की दर, टेस्टिंग की गति और सर्विलांस के आधार पर मिली जानकारी के आधार पर अलग-अलग जोन में बांटा गया है।

    देश के 130 जिले रेड जोन में

    नई लिस्ट के मुताबिक, 3 मई के बाद एक सप्ताह तक 130 जिले रेड जोन, 284 जिले ऑरेंज जोन और 319 ग्रीन जोन में रहेंगे। हालांकि, हालातों के आधार पर किसी भी जिले का जोन बदला जा सकता है। हर सप्ताह इस लिस्ट की समीक्षा की जाएगी और हालात सुधरने पर जिलों के जोन बदले जाएंगे। ऐसे जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है, जहां पिछले 21 दिनों में कोई भी मामला सामने नहीं आया है।

    दिल्ली के सभी जिले रेड जोन

    चारों मेट्रो शहरों के अलावा हैदराबाद, बेंगलुरू और अहमदाबाद को भी रेड जोन में रखा गया है। दिल्ली के सभी जिलों को रेड जोन में रखा गया है। वहीं उत्तर प्रदेश के सबसे ज्यादा 19 जिलों को रेड जोन में रखा गया है।

    किस राज्य के कितने जिले रेड जोन में?

    महाराष्ट्र के 14, दिल्ली के 11, तमिलनाडु के 12, उत्तर प्रदेश के 19, पश्चिम बंगाल के 10, गुजरात और मध्य प्रदेश के 9-9. राजस्थान के आठ, तेलंगाना के छह, बिहार और आंध्र प्रदेश के 5-5, जम्मू-कश्मीर के चार, पंजाब, ओडिशा और कर्नाटक के 3-3, हरियाणा और केरल के 2-2, अंडमान- निकोबार द्वीप समूह, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, झारखंड और उत्तराखंड के 1-1 जिले को रेड जोन में रखा गया है। पूर्वोत्तर के राज्यों में एक भी रेड जोन नहीं है।

    असम के सर्वाधिक 30 जिले ग्रीन जोन में

    असम के सबसे ज्यादा 30 जिलों में को ग्रीन जोन में रखा गया है। इसी तरह उत्तराखंड के 25 जिले, मध्य प्रदेश के 24 जिले, ओडिशा के 21, उत्तर प्रदेश के 20 जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है।

    ग्रीन जोन जिलों में खुल सकती हैं दुकानें और फैक्ट्रियां

    3 मई के ग्रीन जोन में फैक्ट्रियों, दुकानों, छोटे उद्योगों और अन्य सेवाओं को शर्तों के साथ खुलने की इजाजत दी जा सकती है। हालांकि, इसका अंतिम फैसला राज्य सरकार पर निर्भर करेगा। ग्रीन जोन में आने वाले जिलों में निर्माण गतिविधियों पर लगी रोक हट सकती है, जिससे निर्माण कार्य जोर पकड़ सकता है। इसी तरह इन जिलों में सीमित परिवहन की इजाजत दी जा सकती है, जबकि रेड जोन के जिलों में कोई छूट नहीं मिलेगी।

    देश में 35,000 से पार पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

    देश में संक्रमितों का आंकड़ा 35,000 से पार पहुंच गया है। शुक्रवार सुबह तक देश में कुल 35,043 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें से 25,007 सक्रिय मामले हैं, 8,888 ठीक हो चुके हैं और 1,147 की मौत हुई है। वहीं पूरी दुनिया में 32.5 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें से 2.33 लाख लोगों की मौत हुई है और 10 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    मुंबई
    दिल्ली
    उत्तर प्रदेश
    कोरोना वायरस

    मुंबई

    अमीरा शाह ने दुनियाभर में फैलाया पिता का बिजनेस, जानिए इनकी संपत्ति  महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: समुद्र के ऊपर बना देश का सबसे बड़ा पुल लगभग तैयार, दिसंबर में होगा शुरू एकनाथ शिंदे
    मुंबई कोर्ट का आदेश- सार्वजनिक जगह पर न किया जाए तो सेक्स कार्य अपराध नहीं सेक्स वर्कर
    मुंबई: व्यक्ति ने पुलिस को दी शहर में बम धमाके करने की धमकी, पकड़ा गया बम धमाके की धमकी

    दिल्ली

    भारत के 5 मशहूर मकबरे, इतिहास के शौकीन हैं तो एक बार जरूर करें इनकी यात्रा यात्रा
    #NewsBytesExplainer: पुरानी संसद बनने से लेकर नए संसद भवन के उद्घाटन तक महत्वपूर्व पड़ाव क्या रहे? नरेंद्र मोदी
    दिल्ली: महापंचायत के लिए जा रहे पहलवान हिरासत में, पुलिस ने खाली कराया धरना स्थल दिल्ली पुलिस
    दिल्ली समेत उत्तर भारत में महसूस किए गए भूकंप के हल्के झटके भूकंप

    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश: आगरा में गरीबों की दुकानों पर चला बुलडोजर, मिट्टी के बर्तनों को तोड़ा आगरा
    कानपुर: पुलिस ने 100 वर्षीय महिला पर किया रंगदारी का मुकदमा, बातचीत करने में है अक्षम कानपुर
    लोकसभा चुनाव में भाजपा काट सकती है वरुण गांधी का टिकट, दिखाए थे बगावती सुर वरुण गांधी
    कानपुर: 3 चोरों ने चुराई वैन, लेकिन किसी को नहीं आता था चलाना; फिर किया ये कानपुर

    कोरोना वायरस

    #NewsBytesExplainer: चीन में हर हफ्ते 6.5 करोड़ कोरोना संक्रमित मिलने की आशंका, क्यों बढ़ रहे मामले? चीन समाचार
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 1,690 नए मामले, सक्रिय मरीज 20,000 से कम हुए कोरोना वायरस के मामले
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 2,109 नए मरीज, सक्रिय मामले घटे कोरोना वायरस के मामले
    कोरोना वायरस: बीमारी के नियंत्रण का काम नहीं होगा बंद, केंद्र सरकार ने बनाई रणनीति केंद्र सरकार

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023