NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशियाई खेल
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    वनडे विश्व कप 2023
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कोरोना के बाद भी कनिका कपूर को झेलनी होंगी मुश्किलें, अब पुलिस ने थमाया कानूनी नोटिस
    कोरोना के बाद भी कनिका कपूर को झेलनी होंगी मुश्किलें, अब पुलिस ने थमाया कानूनी नोटिस
    1/5
    मनोरंजन 1 मिनट में पढ़ें

    कोरोना के बाद भी कनिका कपूर को झेलनी होंगी मुश्किलें, अब पुलिस ने थमाया कानूनी नोटिस

    लेखन भावना साहनी
    Apr 28, 2020
    11:42 am
    कोरोना के बाद भी कनिका कपूर को झेलनी होंगी मुश्किलें, अब पुलिस ने थमाया कानूनी नोटिस

    बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर पिछले काफी समय से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। कुछ दिन पहले ही वह कोरोना के खिलाफ जंग जीतकर अपने परिवार के पास लौटी हैं। हालांकि अब भी उनकी परेशानियों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा है। अब खबर आई है कि लखनऊ पुलिस उनकी आवास शालीमार गैलेंट अपार्टमेंट में जा पहुंची। जहां उन्होंने कनिका को कानूनी नोटिस दिया। कनिका को 30 अप्रैल को पुलिस स्टेशन आने के लिए कहा। यहां वह अपना बयान दर्ज करवाएंगी।

    2/5

    कनिका ने खुद प्राप्त किया पुलिस से नोटिस

    इस मामले की जांच कर रहे अधिकारी जेपी सिंह का कहना है कि 30 अप्रैल को कनिका का बयान दर्ज करने के लिए सभी कानूनी प्रक्रियाएं शुरु कर दी गई हैं। जेपी ने आगे बताया कि कनिका अब पहले की तरह बिल्कुल स्वस्थ हो गई हैं। वह हमारे साथ जांच में सहयोग भी कर रही हैं। हम जब उनके आवास पर नोटिस लेकर पहुंचे तो वह खुद इसे प्राप्त करने के लिए आईं।

    3/5

    कनिका पर लगे हैं ये आरोप

    कनिका कपूर पर 30 मार्च को लखनऊ के सरोजनी नजर पुलिस स्टेशन में अपनी ट्रैवल हिस्ट्री छिपाने, लापरवाही बरतने और कोरोना पॉजीटिव होने के बावजूद सार्वजनिक जगहों पर जाकर दूसरे लोगों से मिलने और उनकी जान खतरें में डालने का मामला दर्ज किया गया था। कनिका पर IPC की धारा 188, 269 और 270 के तहत केस दर्ज है। उन पर आरोप है कि उन्होंने लंदन से लौटकर खुद को क्वारंटीन न करते हुए वह कई पार्टीयों में शामिल हुईं।

    4/5

    पूरी तरह ठीक हो चुकी हैं कनिका कपूर

    कनिका में 17 मार्च को कोरोना के लक्षण दिखे थे। 19 मार्च को उन्होंने जांच करवाई। जिसमें पता चला कि वह कोरोना पॉजीटिव हैं। इसके तुरंत बाद उन्हें 20 मार्च को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया। हालांकि, छह अप्रैल को वह ठीक होकर अपने घर लौट गई। लेकिन डॉक्टर ने उन्हें 14 दिन आइसोलेशन में रहने की सलाह दी। अब जब वह पूरी तरह स्वस्थ हो चुकी हैं तो पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरु कर दी है।

    5/5

    कनिका ने पोस्ट जारी कर दी थी सफाई

    कनिका ने रविवार को ही सोशल मीडिया पर अपनी सफाई देते हुए एक लंबा- चौड़ा पोस्ट लिखा था। इसमें उन्होंने बताया था कि जब वह लंदन से लौटी थीं तब ऐसी एडवाइजरी नहीं थी कि उन्हें भारत आने पर खुद को क्वारंटीन करना होगा। उन्होंने बताया कि वह लंदन, मुंबई और लखनऊ में जिन लोगों के संपर्क में आई थीं जांच में वह नेगेटिव मिले। कनिका 10 मार्च को लंदन से लौटी थीं तब उनमें कोरोना के लक्षण नहीं थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    कोरोना वायरस
    कनिका कपूर

    बॉलीवुड समाचार

    राणा दग्गुबती ने की 'स्टार वॉर्स' की 'बाहुबली' से तुलना, कही ये बातें बाहुबली
    सुभाष घई बनाएंगे 'खलनायक' और 'कालीचरण' का सीक्वल, लॉकडाउन में ही पूरी की स्क्रिप्ट मनोरंजन
    लॉकडाउन के कारण 'थलाइवी' के मेकर्स उठा रहे हैं भारी नुकसान, तोड़ना पड़ सकता है सेट मनोरंजन
    क्या बच्चों के सामने सिगरेट पी रहे थे ऋतिक? अभिनेता ने दिया जवाब मनोरंजन

    मनोरंजन

    कनिका कपूर ने पहली बार आरोपों पर दी सफाई, कहा- मैंने कोई पार्टी होस्ट नहीं की इंस्टाग्राम
    गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है 'कहो न प्यार है' का नाम, जानिए कारण बॉलीवुड समाचार
    लॉकडाउन में सबसे ज्यादा सर्च की गईं कनिका कपूर, 'रामायण' भी सबको पछाड़कर निकली आगे बॉलीवुड समाचार
    सचिन तेंदुलकर पर बन रही एक और फिल्म 'गॉड ऑफ क्रिकेट', इस खास दिन होगी रिलीज क्रिकेट समाचार

    कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस: भारत में पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा मौतें, 934 पहुंचा आंकड़ा भारत की खबरें
    दुनियाभर में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 30 लाख पार, जानिए किस गति से बढ़े मामले भारत की खबरें
    कर्नाटक: मास्क न पहनने पर पुलिस ने CRPF कमांडों को जंजीर से बांधा, पिटाई का आरोप कर्नाटक
    फ्रीलांस जॉब की तलाश करने वाले इन बातों का रखें ध्यान, जल्द मिलेगी नौकरी शिक्षा

    कनिका कपूर

    लॉकडाउन के बावजूद अपने घर से "गायब" हैं कनिका कपूर? बॉलीवुड समाचार
    'हॉलीडे' के अभिनेता फ्रेडी दारुवाला के पिता कोरोना पॉजीटिव, BMC ने सील किया घर बॉलीवुड समाचार
    कोरोना वायरस की चपेट में आए बॉलीवुड अभिनेता किरण कुमार, घर में ही हुए क्वारंटाइन बॉलीवुड समाचार
    किरण कुमार ने भी दी कोरोना वायरस को मात, तीसरा टेस्ट आया नेगेटिव बॉलीवुड समाचार
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023