NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: बढ़ते संक्रमण के कारण सील हो सकते हैं दिल्ली से सटे हरियाणा के जिले
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: बढ़ते संक्रमण के कारण सील हो सकते हैं दिल्ली से सटे हरियाणा के जिले

    कोरोना वायरस: बढ़ते संक्रमण के कारण सील हो सकते हैं दिल्ली से सटे हरियाणा के जिले

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jul 15, 2020
    11:57 am

    क्या है खबर?

    प्रदेश में कोरोना वायरस (COVID-19) के बढ़ते मामलों को देखते हुए हरियाणा सरकार दिल्ली से सटे जिलों में कड़ी पाबंदियां लागू करने पर विचार कर रही है।

    हरियाणा के गुरूग्राम, सोनीपत, झज्जर और फरीदाबाद जिले की सीमा राष्ट्रीय राजधानी से लगती है।

    हरियाणा के लगभग 67 प्रतिशत कोरोना संक्रमित लोग इन्हीं जिलों में मिले हैं। इसे देखते हुए गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि इन जिलों को सील करने पर विचार हो रहा है।

    बयान

    बातचीत के बाद होगा अंतिम फैसला- विज

    विज ने कहा कि सोनीपत, गुरूग्राम, झज्जर और फरीदाबाद में हरियाणा के 80 प्रतिशत कोरोना मामले हैं। इसलिए इन जिलों में पाबंदी लगाने पर विचार किया जा रहा है। बातचीत के बाद इस पर अंतिम फैसला किया जाएगा।

    उन्होंने आगे यह भी कहा कि फिलहाल इन जगहों के लिए विचार किया जा रहा है। बाद में दूसरी जगहों पर फैसला लिया जाएगा।

    गौरतलब है कि राज्य सरकार ने इन जिलों में बेड की संख्या भी बढ़ाई है।

    हरियाणा

    पहले भी सील हो चुकी है दिल्ली से सटी सीमा

    अगर दिल्ली से सटे जिलों को सील किया जाता है तो यह पहली बार नहीं होगा। राज्य सरकार पहले भी दिल्ली से सटी सीमा को सील कर चुकी है।

    तब सरकार का कहना था कि लॉकडाउन हटने के बाद दिल्ली से लोगों की आवाजाही बढ़ने के से हरियाणा में कोरोना वायरस के मामले बढ़े हैं।

    यह मामला दिल्ली हाई कोर्ट भी पहुंचा था। अब एक बार फिर दिल्ली से सटे जिलों को सील करने पर विचार किया जा रहा है।

    जानकारी

    बीते दिन प्रदेश में मिले 691 नए मरीज

    हरियाणा में बीते दिन 691 नए मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई और सात लोगों की मौत हुई। इनमें से गुड़गांव, रेवाड़ी, पानीपत में दो-दो और पलवल में एक मरीज की मौत हुई।

    कोरोना वायरस

    हरियाणा और दिल्ली में कितने मामले?

    स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, हरियाणा में अब तक 22,628 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 5,226 का इलाज चल रहा है, 17,090 लोग महामारी को हराकर ठीक हो चुके हैं और 312 लोगों की मौत हुई है।

    वहीं अगर दिल्ली की बात करें तो यहां कोरोना वायरस के 1,15,346 मामले सामने आए हैं। इनमें से 18,664 सक्रिय मामले हैं, 93,236 मरीज ठीक हुए हैं और 3,446 मरीजों की मौत हुई है।

    कोरोना वायरस

    देश में बीते 24 घटों में मिले रिकॉर्ड मामले

    बीते दिन देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 29,429 मामले सामने आए। इसके साथ ही देश में संक्रमितों की कुल संख्या 9,36,181 हो गई है।

    बीते 24 घंटों में हुई 582 मौतों के साथ मृतकों की कुल संख्या 24,309 पहुंच गई है। वहीं अब तक 5,92,032 लोग महामारी को मात दे चुके हैं।

    पूरी दुनिया के हिसाब से देखा जाए भारत संक्रमितों की संख्या के लिहाज से तीसरे और मृतकों के मामले में आठवें स्थान पर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    हरियाणा
    गुरूग्राम
    अनिल विज

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: केएल राहुल ने रचा इतिहास, 3 टीमों से शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने IPL 2025
    बॉलीवुड को थिएटर ने दिए ये शानदार कलाकार, एक ने 2 बार दी 1,000 करोड़ी फिल्में शाहरुख खान
    केएल राहुल ने पूरे किए अपने 8,000 टी-20 रन, जानिए उनके आंकड़े केएल राहुल
    महाराष्ट्र: सोलापुर में कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मालिक समेत 8 लोगों की मौत महाराष्ट्र

    दिल्ली

    दुनियाभर में लापता हैं 14.26 करोड़ लड़कियां, अकेले भारत में 4.58 करोड़ चीन समाचार
    भारत में अनलॉक-1 में कोरोना की चपेट में आए 3.86 लाख लोग, 11,802 की हुई मौत भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: दिल्ली में संक्रमण 'काबू' में, अनुमानों जितनी खराब नहीं स्थिति- अरविंद केजरीवाल भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में संक्रमितों की संख्या छह लाख से पार पहुंची, 17,834 की मौत भारत की खबरें

    हरियाणा

    कोरोना वायरस: दिल्ली ने एक सप्ताह के लिए सील किए अपने सभी बॉर्डर दिल्ली
    हरियाणा में सरकारी कार्यालय खुले, दूसरे राज्यों के लिए कल से शुरू होगी रोडवेज सेवा मथुरा
    हरियाणा: हांसी और गोहाना बन सकते हैं जिले, दुष्यंत की अध्यक्षता वाली समिति कर रही विचार मनोहर लाल खट्टर
    एक हफ्ते के अंदर दिल्ली-NCR में आवागमन के लिए एक समान नीति बनाएं राज्य- सुप्रीम कोर्ट दिल्ली

    गुरूग्राम

    पीएम मोदी ने वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया, दिल्ली को प्रदूषण से मिलेगी राहत दिल्ली
    दिल्ली: मेट्रो स्टेशन के पास साइकिल पर रखे बक्से में मिली महिला की सिर कटी लाश दिल्ली पुलिस
    दिल्ली के छतरपुर में हो रही थी रेव पार्टी, भारा मात्रा में शराब और कोकीन बरामद दिल्ली पुलिस
    गुरुग्राम: SHO ने महिला के साथ किया कई बार रेप, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल हरियाणा

    अनिल विज

    हरियाणा: खट्टर कैबिनेट का पहला विस्तार, केवल एक महिला को मिली जगह हरियाणा
    हरियाणा के मंत्री अनिल विज बोले- 'जलते हुए पेट्रोल बम' हैं राहुल और प्रियंका गांधी हरियाणा
    अधिकारियों ने दो युवतियों का पासपोर्ट बनाने से किया इनकार, कहा- नेपाली लगती हैं हरियाणा
    हरियाणा: CID विवाद थमने के बाद भी खट्टर और विज के बीच क्यों जारी है तनातनी? हरियाणा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025