NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / देश में मार्च से लगाई जाने लगेगी 50 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन
    अगली खबर
    देश में मार्च से लगाई जाने लगेगी 50 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन

    देश में मार्च से लगाई जाने लगेगी 50 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन

    लेखन प्रमोद कुमार
    Feb 06, 2021
    10:45 am

    क्या है खबर?

    भारत में अगले महीने से प्राथमिकता समूह में शामिल 50 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों को कोरोना वायरस वैक्सीन लगनी शुरू हो जाएगी।

    केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने शुक्रवार को लोकसभा में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मार्च के किसी भी सप्ताह में 50 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

    गौरतलब है कि देश में दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन अभियान तेज गति से आगे बढ़ रहा है।

    वैक्सीनेशन

    देश में 16 जनवरी से शुरू हुआ था वैक्सीनेशन अभियान

    भारत में 16 जनवरी से सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) की 'कोविशील्ड' और भारत बायोटक की 'कोवैक्सिन' के साथ वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की थी।

    शुरुआती दौर में सरकार ने जुलाई तक एक करोड़ स्वास्थ्यकर्मियों, दो करोड़ फ्रंटलाइन कर्मचारियों, 50 साल से अधिक उम्र के लोगों और दूसरी बीमारी के मरीजों समेत कुल 30 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा है।

    अब तक देश में लगभग 54.16 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

    वैक्सीनेशन अभियान

    तारीख तय नहीं, लेकिन मार्च में शुरू होगा तीसरा चरण- हर्षवर्धन

    हर्षवर्धन ने कहा कि पहले चरण में एक करोड़ स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन देने का काम तेज गति से हो रहा है। कई राज्यों ने 2 फरवरी से दूसरा चरण शुरू कर दिया है। दो चरण समाप्त होने के बाद मार्च में तीसरा चरण शुरू होने की उम्मीद है। इस चरण में 50 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी।

    उन्होंने कहा कि अभी इसकी तारीख तय नहीं है, लेकिन मार्च में यह शुरू हो जाएगा।

    कोरोना वायरस वैक्सीन

    भारत ने अब तक 15 देशों को भेजी वैक्सीन

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने यह भी बताया कि अभी तक 22 देशों ने भारत को कोरोना वायरस वैक्सीन के लिए ऑर्डर दिया है।

    इन देशों में अफगानिस्तान, भूटान, बांग्लादेश, मॉरीशस, श्रीलंका, संयुक्त अरब अमीरात, मोरक्को, बहरीन, ओमान, इजिप्ट, अल्जीरिया, कुवैत और दक्षिण अफ्रीका आदि शामिल हैं।

    उन्होंने बताया कि अभी तक 15 देशों को वैक्सीन की 56 लाख खुराकें मदद के तौर पर और 1.05 करोड़ खुराकें अनुबंध के जरिये भेजी जा चुकी है।

    क्या आप जानते हैं?

    13 फरवरी से दी जाएगी दूसरी खुराक

    कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ले चुके स्वास्थ्यकर्मियों को अब आगामी 13 फरवरी से दूसरी खुराक दी जाएगी। दूसरी खुराक के 14 दिन बाद उनके शरीर में कोरोना वायरस के खिलाफ एंटीबॉडीज विकसित होना शुरू बाद एंटीबॉडी विकसित होगी।

    वैक्सीनेशन अभियान

    50 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने में सबसे तेज भारत

    वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो देश में अब तक 54,16,849 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। शुक्रवार को 4,57,404 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई थी।

    वैक्सीनेशन अभियान की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव मनोहर अगनानी ने कहा, "हमने 21 दिनों में 50 लाख लोगों को वैक्सीन लगा दी है। अमेरिका में 24 दिनों में, ब्रिटेन में 43 दिनों और इजरायल में 45 दिनों में 50 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई गई थी।"

    कोरोना वायरस

    देश में महामारी की क्या स्थिति?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 11,713 नए मामले सामने आए और 95 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,08,14,304 हो गई है। इनमें से 1,54,918 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1,48,590 हो गई है।

    अमेरिका के बाद भारत कोरोना वायरस से दुनिया का दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश बना हुआ है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    कोरोना वायरस
    वैक्सीनेशन अभियान
    भारत में कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    टोयोटा की बिक्री में आया 22 फीसदी का उछाल, जानिए मई में कितनी गाड़ियां बेची  टोयोटा
    'स्क्विड गेम 3' का ट्रेलर रिलीज, फैंस बोले- नेटफ्लिक्स फिर दिखाएगा मौत का खौफनाक खेल नेटफ्लिक्स
    तेज प्रताप यादव ने RJD से निष्कासन के बाद लालू-राबड़ी के नाम लिखा भावुक संदेश बिहार
    बांग्लादेश: शेख हसीना मानवता के खिलाफ अपराध की दोषी करार, सुनवाई का हुआ सीधा प्रसारण बांग्लादेश

    भारत की खबरें

    राजस्थान: पांच महीनों में 31 बार कोरोना संक्रमित पाई जा चुकी महिला, डॉक्टर हैरान राजस्थान
    देश में रफ्तार पकड़ रहा वैक्सीनेशन अभियान, लगभग 14 लाख लोगों को लगाई गई वैक्सीन वैक्सीन समाचार
    भारत और चीन के बीच रविवार को होगी कमांडर स्तर की नौवें दौर की वार्ता चीन समाचार
    वैक्सीनेशन अभियान: भारत में पहले हफ्ते 15 लाख से अधिक लाभार्थियों को लगाई गई वैक्सीन तेलंगाना

    कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 11,666 नए मामले, 123 मरीजों की मौत भारत की खबरें
    कोरोना के नए स्ट्रेन के खिलाफ भी प्रभावी है भारत बायोटेक की कोवैक्सिन- अध्ययन भारत की खबरें
    कोरोना: देश के 42% सक्रिय मामले केरल में, राष्ट्रीय औसत से पांच गुना अधिक संक्रमण दर केरल
    फिल्म 'संगीन' में पॉजिटिव किरदार में दिखेंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुंबई

    वैक्सीनेशन अभियान

    कोरोना वायरस: देश में अगले हफ्ते से अग्रिम मोर्चे पर खड़े कर्मचारियों को लगाई जाएगी वैक्सीन भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 11,427 नए मामले, रिकवरी रेट 97 प्रतिशत पार भारत की खबरें
    वैक्सीनेशन अभियान: पहली खुराक ले चुके स्वास्थ्यकर्मियों को 13 फरवरी से दी जाएगी दूसरी खुराक कोरोना वायरस
    वैक्सीनेशन अभियान: लगभग 50 लाख लोगों को लगाई गई वैक्सीन, 8,600 में दिखे प्रतिकूल लक्षण स्वास्थ्य मंत्रालय

    भारत में कोरोना वायरस

    भारत में प्रत्येक चार में से एक व्यक्ति हो चुका है कोरोना वायरस से संक्रमित- रिपोर्ट भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद
    भारत में मार्च-अप्रैल तक उपलब्ध हो सकती है रूस में बनी कोरोना वैक्सीन स्पूतनिक-V कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 12,899 नए मरीज, दूसरा सर्वाधिक प्रभावित राज्य बना केरल कोरोना वायरस
    सरकार का कोरोना से 162 डॉक्टरों की मौत का दावा, IMA ने 734 बताई संख्या भारत सरकार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025