NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 12,899 नए मरीज, दूसरा सर्वाधिक प्रभावित राज्य बना केरल
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 12,899 नए मरीज, दूसरा सर्वाधिक प्रभावित राज्य बना केरल

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 12,899 नए मरीज, दूसरा सर्वाधिक प्रभावित राज्य बना केरल

    लेखन प्रमोद कुमार
    Feb 04, 2021
    10:13 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 12,899 नए मामले सामने आए और 107 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,07,90,183 हो गई है। इनमें से 1,54,703 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1,55,025 हो गई है। सितंबर में महामारी के चरम पर यह संख्या 10 लाख से ज्यादा थी।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    बीते दिन ठीक हुए लगभग 18,000 मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 17,824 मरीज ठीक हुए।

    इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 1,04,80,455 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 97.12 प्रतिशत हो गई है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 7,42,841 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरूआत से अब तक देश में लगभग 19.92 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    कर्नाटक को पछाड़कर दूसरा सर्वाधिक प्रभावित राज्य बना केरल

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक 20,33,266 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 51,169 लोगों की मौत हुई है।

    कर्नाटक को पछाड़कर दूसरा सर्वाधिक प्रभावित राज्य बने केरल में अब तक 9,44,709 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 3,796 मौतें हुई हैं।

    9,40,596 मामलों और 12,225 मौतों के साथ कर्नाटक और 8,88,099 मामलों और 7,157 मौतों के साथ आंध्र प्रदेश अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले और मौतें

    सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में कैसे हैं हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 2,992 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 30 मरीजों की मौत हुई। राज्य में स्थिति नियंत्रण में है।

    केरल में बीते दिन 6,356 लोगों को संक्रमित पाया गया और 20 मरीजों की मौत हुई।

    इसी तरह आंध्र प्रदेश में 95 नए मामले सामने आए और एक मरीज की मौत हुई, वहीं कर्नाटक में 426 मामले सामने आए और दो लोगों की मौत हुई।

    जानकारी

    अब तक 44.49 लाख लोगों को लगाई गई वैक्सीन

    वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो देश में सोमवार तक 44,49,552 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक लगाई जा चुकी है। मंगलवार को 3,10,604 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। अभी स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाई जा रही है।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में 10.43 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 10.43 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 22.68 लाख की मौत हुई है।

    सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 2.65 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 4.50 लाख लोगों की मौत हुई है। संक्रमितों की संख्या के मामले में केवल अमेरिका भारत से आगे है।

    तीसरे नंबर पर काबिज ब्राजील में 93.39 लाख संक्रमितों में से लगभग 2.27 लाख से अधिक मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले
    भारत में कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 5,561 श्रद्धालुओं ने किया था आवेदन, सिर्फ 750 का हुआ चयन कैलाश मानसरोवर यात्रा
    टी-20 क्रिकेट: एक कैलेंडर वर्ष में इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन  टी-20 क्रिकेट
    रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' की रिलीज तारीख का ऐलान, पहला पोस्टर आया सामने रितेश देशमुख
    शेयर बाजार में आज भी बढ़त, सेंसेक्स 410 अंक चढ़कर हुआ बंद  शेयर बाजार समाचार

    कोरोना वायरस

    चीन की वैक्सीन पर शंकाओं के बाद भारत से वैक्सीन लेना चाहते हैं कई देश चीन समाचार
    कोरोना वैक्सीन के नाम पर हो रहा 'OTP स्कैम', सरकार ने दी चेतावनी कोरोना वैक्सीनेशन अभियान
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 13,203 नए मामले, तीसरा सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना केरल भारत की खबरें
    भारत में मॉडर्ना की कोरोना वैक्सीन लॉन्च करने की तैयारी में टाटा ग्रुप- रिपोर्ट वैक्सीन समाचार

    कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना वायरस: दसवां सबसे अधिक प्रभावित देश बना भारत, पिछले 24 घंटे में फिर रिकॉर्ड मामले भारत की खबरें
    कोरोना वायरस के खिलाफ भारत का नेतृत्व कर रहा ICMR क्या-क्या काम करता है? भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में पिछले 24 घंटे में 9,987 नए मामले, रिकॉर्ड 331 की मौत भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: भारत में बीते दिन 16,922 नए मामले, सबसे अधिक प्रभावित शहर बना दिल्ली भारत की खबरें

    भारत में कोरोना वायरस

    भारत में प्रत्येक चार में से एक व्यक्ति हो चुका है कोरोना वायरस से संक्रमित- रिपोर्ट भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद
    भारत में मार्च-अप्रैल तक उपलब्ध हो सकती है रूस में बनी कोरोना वैक्सीन स्पूतनिक-V कोरोना वायरस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025