NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / भारत का गलत नक्शा दिखाने के लिए ट्विटर इंडिया प्रमुख के खिलाफ उत्तर प्रदेश में FIR
    अगली खबर
    भारत का गलत नक्शा दिखाने के लिए ट्विटर इंडिया प्रमुख के खिलाफ उत्तर प्रदेश में FIR
    ट्विटर इंडिया प्रमुख मनीष माहेश्वरी के खिलाफ केस

    भारत का गलत नक्शा दिखाने के लिए ट्विटर इंडिया प्रमुख के खिलाफ उत्तर प्रदेश में FIR

    लेखन मुकुल तोमर
    Jun 29, 2021
    11:38 am

    क्या है खबर?

    अपनी वेबसाइट पर भारत का गलत नक्शा दिखाने के लिए उत्तर प्रदेश में ट्विटर इंडिया प्रमुख मनीष माहेश्वरी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

    दक्षिणपंथी संगठन बजरंग दल के नेता प्रवीन भाटी की शिकायत पर ये FIR दर्ज की गई है। भाटी ने अपनी शिकायत में कहा है कि देशद्रोह का ये कार्य जानबूझ कर दिया गया।

    माहेश्वरी पर IPC की धारा 505(2) (नफरत फैलाना) और IT अधिनियम की धारा 74 लगाई गई है।

    FIR

    छुट्टी पर चल रही ट्विटर इंडिया की कर्मचारी का नाम भी FIR में शामिल

    देश की राजधानी दिल्ली से 100 किलोमीटर दूर बुलंदशहर में दर्ज की गई इस FIR में ट्विटर इंडिया की कर्मचारी अमृता त्रिपाठी का नाम भी शामिल हैं।

    अमृता ने ट्वीट कर मामले में सफाई दी है और कहा है कि वह ट्विटर की कंटेट पार्टनरशिप टीम में काम करती हैं और उसके पास कोई भी विशेष अधिकार या शक्ति नहीं है।

    उन्होंने यह भी बताया कि वह कुछ दिन से छुट्टी पर हैं।

    गलत नक्शा

    ट्विटर ने जम्मू-कश्मीर को दिखाया था भारत से अलग

    बता दें कि ट्विटर ने अपनी करियर की वेबसाइट पर 'ट्वीप लाइफ' सेक्शन में भारत का गलत नक्शा दिखाया हुआ था और इसमें जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को भारत से अलग दर्शाया गया था।

    एक ट्विटर यूजर की नजर में ये नक्शा आया था जिसने ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी थी।

    हंगामे होने पर ट्विटर ने इस नक्शे को वेबसाइट से हटा दिया था। इस बीच सरकार ने भी उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का संकेत दिया था।

    अन्य मामला

    पिछले साल लेह को चीन में दिखा चुका है ट्विटर

    ये पहली बार नहीं था जब ट्विटर ने भारत का गलत नक्शा दिखाया था और पिछले साल अक्टूबर में भी उसने भारत का गलत नक्शा दिखाया था।

    तब उसने लद्दाख के लेह में एक युद्ध स्मारक से लाइव प्रसारण के दौरान अपनी लोकेशन सेटिंग में लेह को चीन का हिस्सा बताया था।

    भारत ने मामले में ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जैक डॉर्सी को पत्र लिख कड़ी चेतावनी दी थी। ट्विटर ने मामले में अपनी गलती मानी थी।

    अन्य मामला

    उत्तर प्रदेश में ट्विटर के खिलाफ दर्ज हुई दूसरी FIR

    बता दें कि उत्तर प्रदेश में ट्विटर के खिलाफ इस महीने दर्ज की गई ये दूसरी FIR है और इससे पहले गाजियाबाद के लोनी में मुस्लिम बुजुर्ग की पिटाई मामले में भी उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

    मामले में माहेश्वरी को पूछताछ के लिए तलब भी किया गया था, लेकिन उन्हें कर्नाटक हाई कोर्ट से अंतरिम राहत मिल गई जिसने उन्हें गिरफ्तारी से सुरक्षा प्रदान कर दी।

    अब पुलिस इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची है।

    विवाद

    नए IT नियमों पर ट्विटर और भारत सरकार के बीच चल रहा विवाद

    बता दें कि ये सबकुछ ऐसे समय पर हो रहा है जब नए IT नियमों को लेकर ट्विटर और भारत सरकार का विवाद चल रहा है।

    समय पर नियमों का पालन न करने के कारण ट्विटर भारत में 'सोशल मीडिया मध्यस्थ' का अपना दर्जा खो चुका है।

    अब अगर किसी यूजर की पोस्ट को कानून के खिलाफ पाया जाता है तो इसके लिए ट्विटर पर भी IT अधिनियम और IPC के तहत केस और कार्रवाई की जा सकेगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ट्विटर
    उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश पुलिस

    ताज़ा खबरें

    'है जवानी तो इश्क होना है' में आएगा 'चुनरी चुनरी' गाने का नया वर्जन, भड़के प्रशंसक वरुण धवन
    आयरलैंड बनाम वेस्टइंडीज: कीसी कार्टी ने जड़ा वनडे करियर का दूसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े  वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    जेप्टो ने अप्रैल में कर्मचारियों के वेतन पर खर्च किए करीब 100 करोड़ रुपये जेप्टो
    गुजरात: अमरेली में दलित ने दुकानदार के बच्चे को 'बेटा' कहा, लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला गुजरात

    ट्विटर

    जल्द लॉन्च हो सकती है पेड सब्सक्रिप्शन सर्विस 'ट्विटर ब्लू', देने होंगे इतने पैसे सोशल मीडिया
    ट्विटर पर मिलेगा अकाउंट वेरिफिकेशन का विकल्प, ब्लू टिक के लिए ऐसे करें अप्लाई सोशल मीडिया
    ट्विटर स्पेसेज में मिले नए फीचर्स, शेड्यूल करने के अलावा सेट कर सकते हैं रिमाइंडर्स सोशल मीडिया
    मुनमुन दत्ता के बाद अभिनेत्री युविका चौधरी की ग‍िरफ्तारी की मांग उठी, जानिए वजह मुंबई

    उत्तर प्रदेश

    सुप्रीम कोर्ट ने कहा- लागू न हो सकने वाले आदेश देने से बचें हाई कोर्ट्स इलाहाबाद हाई कोर्ट
    उत्तर प्रदेश: कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर पुलिसकर्मियों ने की नाबालिग की पिटाई, हिरासत में मौत उत्तर प्रदेश पुलिस
    उत्तर प्रदेश: 10 साल से छोटे बच्चों के माता-पिता को वैक्सीन लगाने की तैयारी योगी आदित्यनाथ
    कोरोना संक्रमण को काबू में करने के लिए किन-कन राज्यों में बढ़ाया गया लॉकडाउन? दिल्ली

    उत्तर प्रदेश पुलिस

    उत्तर प्रदेश: घर में घुसकर महिला डॉक्टर की बेहरमी से हत्या, बच्चों पर भी किया हमला उत्तर प्रदेश
    मेरठ: टाट की बोरियों में लपेटकर नवजात मासूम को फेंका, घंटों बाद मिली जिंदा उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: जबरन धर्मांतरण कानून के तहत हुई कार्रवाई, बरेली में दर्ज हुआ पहला मामला योगी आदित्यनाथ
    उत्तर प्रदेश: कौशाम्बी में कार पर पलटा रेत से भरा ट्रक, आठ लोगों की मौत योगी आदित्यनाथ
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025