Page Loader
दिल्ली में ठंड और कोहरे की मार, हवा की गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर पहुंची 
दिल्ली में ठंड और कोहरे के साथ प्रदूषण की मार

दिल्ली में ठंड और कोहरे की मार, हवा की गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर पहुंची 

लेखन गजेंद्र
Dec 18, 2024
10:37 am

क्या है खबर?

दिल्ली में लोगों को ठंड, कोहरा और वायु प्रदूषण की तिहरी मार झेलनी पड़ रही है। बुधवार को सुबह कोहरे की चादर से लिपटी दिल्ली में दृश्यता घटकर 50 मीटर तक आ गई। इस बीच बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम 7.6 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 24.4 डिग्री सेल्सियस था। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने एक हफ्ते तक घने कोहरे की संभावना जताई है।

मौसम

दिल्ली में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंचा

दिल्ली में बुधवार सुबह 7 बजे औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 442 दर्ज किया गया, जो मंगलवार के मुकाबले अधिक है। कोहरा बढ़ने से AQI बढ़ता जा रहा है। दिल्ली के 37 निगरानी केंद्रों में 32 का AQI 400 के पार है। बुधवार को आनंद विहार में AQI 481, अलीपुर में 471, अशोक विहार में 460, बवाना में 467, बुराड़ी में 481 दर्ज हुआ। जहांगीरपुरी, नेहरू नगर, पटपड़गंज, पंजाबी बाग, रोहिणी, आरके पुरम में भी AQI 460 से अधिक है।

प्रदूषण

दिल्ली के आसपास का क्या है हाल?

दिल्ली के आसपास के इलाकों में शामिल नोएडा का AQI 363, ग्रेटर नोएडा का 318, गाजियाबाद का 386, गुरूग्राम का 391 और फरीदाबाद का 265 दर्ज किया गया है। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार को सुबह 7 बजे दृश्यता 300 मीटर थी, जबकि सफदरजंग में 50 मीटर दर्ज की गई। हवा के शांत होने और कोहरा बढ़ने से प्रदूषण के कण सतह के ऊपर ही जमा है, जिससे प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है।

पाबंदियां

दिल्ली में लागू है GRAP- 4 के तहत पाबंदियां

GRAP-4 की पाबंदियों में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर BS-III वाले पेट्रोल वाहनों और BS-IV के डीजल वाहनों के दिल्ली-NCR में प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इनमें बाहरी राज्यों में पंजीकृत वाहन भी शामिल हैं। हाईवे, सड़क, बिजली, पाइपलाइनों और अन्य सार्वजनिक परियोजनाओं सहित सभी निर्माण गतिविधियों पर अस्थायी रूप से रोक रहेगी। इसके अलावा, दिल्ली के बाहर पंजीकृत हल्के वाणिज्यिक वाहनों के भी प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। 5वीं तक कक्षाएं ऑनलाइन होंगी और 6-11 तक कक्षाएं हाइब्रिड मोड में चलेंगी।

ट्विटर पोस्ट

दिल्ली में घना कोहरा