NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / गाँजे की खपत के मामले में दिल्ली बना दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा शहर
    देश

    गाँजे की खपत के मामले में दिल्ली बना दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा शहर

    गाँजे की खपत के मामले में दिल्ली बना दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा शहर
    लेखन प्रदीप मौर्य
    Sep 10, 2019, 06:09 pm 1 मिनट में पढ़ें
    गाँजे की खपत के मामले में दिल्ली बना दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा शहर

    देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर दुनिया की नज़रों में आ गया है। दिल्ली की चर्चा इस समय पूरी दुनिया में हो रही है। इसके पीछे कोई उपलब्धि नहीं बल्कि गाँजे की खपत है। आपको जानकर हैरानी होगी कि दिल्ली ने गाँजे की खपत के मामले में दुनिया में तीसरा स्थान हासिल किया है। इस मामले में पहले स्थान पर न्यूयॉर्क और दूसरे स्थान पर पाकिस्तान का कराची शहर है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

    दिल्ली के लोगों ने 2018 में किया 38.2 टन गाँजे का सेवन

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली के लोगों ने साल 2018 में 38.2 टन गाँजे का सेवन किया। बता दें कि दिल्ली में गाँजे की इतनी मात्रा की खपत तब हुई है, जबकि यहाँ इसका सेवन कानूनी रूप से वैध नहीं है। सोचिए अगर दिल्ली में गाँजा कानूनी रूप से वैध होता, तो दिल्ली की क्या हालत होती। ऐसे में शायद दिल्ली दुनिया का सबसे ज़्यादा गाँजा खपत करने वाला शहर बन जाता।

    ABCD नाम की जर्मन संस्था ने जारी की रिपोर्ट

    न्यूयॉर्क में जहाँ 2018 में 77.4 टन गाँजे का सेवन किया गया, वहीं कराची में 42 टन गाँजे का इस्तेमाल किया गया था। दिल्ली के बाद गाँजे के सेवन में देश का दूसरा और विश्व स्तर पर छठा सबसे बड़ा शहर मुंबई है। यहाँ के लोगों ने 32.4 टन गाँजे का सेवन किया। ये रिपोर्ट 2018 की है, जिसमें विश्व के 120 शहरों को शामिल किया गया था। रिपोर्ट को ABCD नाम की जर्मनी स्थित संस्था ने जारी किया है।

    दिल्ली में गाँजा वैध करने पर प्राप्त हो सकता है 725 करोड़ रुपये का राजस्व

    आँकड़ों के अनुसार, अगर दिल्ली में गाँजे का सेवन वैध कर दिया जाए, तो इससे सरकार को 725 करोड़ रुपये का सालाना राजस्व प्राप्त हो सकता है। इसी तरह अगर मुंबई में गाँजे का सेवन वैध कर दिया जाए, तो 641 करोड़ रुपये के राजस्व की प्राप्ति हो सकती है। बता दें कि यह अनुमान सिगरेट की बिक्री पर लगाए जाने वाले टैक्स के आधार पर लगाया गया है। भारत में नशीली वस्तुओं पर सबसे ज़्यादा टैक्स लगाया जाता है।

    भारत के दो शहर दिल्ली और मुंबई टॉप टेन सूची में शामिल

    दिल्ली, मुंबई, कराची, लंदन, मॉस्को जैसे शहरों में गाँजे का सेवन कानूनी रूप से वैध नहीं है। वहीं, कनाडा की राजधानी टोरंटो में गाँजे के सेवन को पिछले साल ही वैध किया गया था। गाँजे के सेवन में टॉप टेन शहरों की बात करें तो इसमें सबसे अधिक तीन शहर न्यूयॉर्क, लॉस एंजेल्स और शिकागो अमेरिका के हैं, जबकि भारत दूसरे स्थान पर है। यहाँ के दो शहर दिल्ली और मुंबई टॉप टेन सूची में शामिल हैं।

    टोक्यो में मिलता है दुनिया में सबसे महंगा गाँजा

    अमेरिका में दुनिया में सबसे सस्ता गाँजा मिलता है, वहीं दिल्ली और मुंबई दुनिया के 10वें और 11वें शहर हैं, जहाँ सबसे सस्ता गाँजा मिलता है। दुनिया में सबसे महंगा गाँजा टोक्यो में मिलता है। वहाँ एक ग्राम गाँजे की कीमत लगभग 2,300 रुपये है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    दिल्ली
    कराची
    न्यूयॉर्क शहर

    ताज़ा खबरें

    मुंबई: BMC ने पहली बार पेश किया 50,000 करोड़ रुपये से अधिक का बजट मुंबई
    सपना चौधरी और परिवार के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के लिए दर्ज हुई FIR सपना चौधरी
    चीन ने क्लोनिंग से तैयार की 3 सुपर गाय, दे सकती है एक लाख लीटर दूध चीन समाचार
    पर्थ स्कॉर्चर्स ने ब्रिस्बेन हीट को हराकर जीता BBL का खिताब बिग बैश लीग

    भारत की खबरें

    पुणे में खुला भारत का पहला 'स्मार्ट फूड कोर्ट', जानिए क्या होगा फायदा पुणे
    जाने-माने वकील शांति भूषण का निधन, दिल्ली स्थित घर पर ली अंतिम सांस दिल्ली
    ये हैं भारत के 5 मशहूर सांस्कृतिक फेस्टिवल, एक बार जरूर जाएं ट्रेवल टिप्स
    महाराष्ट्र-कर्नाटक ही नहीं, भारत के इन राज्यों के बीच भी चल रहा है सीमा विवाद मिजोरम

    दिल्ली

    दिल्ली शराब नीति घोटाला: भाजपा का मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन, मांगा इस्तीफा अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली: JNU के पूर्व छात्र शरजील इमाम जामिया नगर हिंसा मामले में हुए बरी  शरजील इमाम
    RTE: निजी स्कूलों में गरीब बच्चों के निशुल्क प्रवेश की प्रक्रिया अगले हफ्ते से होगी शुरू शिक्षा
    सर्दियों में डेट के लिए बेहतरीन हैं दिल्ली के ये 5 रेस्टोरेंट लाइफस्टाइल

    कराची

    दिल्ली से दुबई जा रहे स्पाइसजेट विमान में आई तकनीकी खराबी, कराची में हुई इमरजेंसी लैंडिंग पाकिस्तान समाचार
    पाकिस्तान: कराची में बाइक सवारों ने चीनी नागरिक को मारी गोली चीन समाचार
    तमिलनाडु: श्रीलंकाई नाव से जब्त की गई पाकिस्तान की 100 किलोग्राम ड्रग्स पाकिस्तान समाचार
    पाकिस्तान: कराची में बम धमाका; तीन की मौत, 15 घायल पाकिस्तान समाचार

    न्यूयॉर्क शहर

    एयर इंडिया में महिला पर पेशाब करने वाले व्यक्ति को कंपनी ने नौकरी से निकाला एयर इंडिया
    अमेरिका: न्यूयॉर्क शहर में खुली गांजे की पहली वैध दुकान अमेरिका
    अमेरिका में बर्फीले तूफान से अब तक 60 की मौत, 15,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द अमेरिका
    अमेरिका में बर्फीले तूफान से 31 की मौत, हजारों घरों में बिजली गुल अमेरिका

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023