NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / दिल्ली: मंत्रियों में विभागों का बंटवारा, केजरीवाल के पास नहीं होगा कोई मंत्रालय
    अगली खबर
    दिल्ली: मंत्रियों में विभागों का बंटवारा, केजरीवाल के पास नहीं होगा कोई मंत्रालय

    दिल्ली: मंत्रियों में विभागों का बंटवारा, केजरीवाल के पास नहीं होगा कोई मंत्रालय

    लेखन प्रमोद कुमार
    Feb 17, 2020
    04:53 pm

    क्या है खबर?

    दिल्ली की केजरीवाल सरकार के सभी मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने पास कोई विभाग नहीं रखा है।

    पिछली बार उनके पास जल बोर्ड की जिम्मेदारी थी, जिसे इस बार सत्येंद्र जैन को सौंप दिया गया है।

    गोपाल राय को पर्यावरण और राजेंद्र पाल गौतम को महिला और बाल विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

    बाकी मंत्रियों के विभागों में कोई फेरबदल नहीं है और उनके पास पहले वाले ही विभाग रहेंगे।

    जानकारी

    शानदार जीत हासिल कर सत्ता में लौटी है आम आदमी पार्टी

    8 फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने शानदार जीत हासिल कर सत्ता में वापसी की है। पार्टी को 70 में से 62 सीटों पर जीत मिली थी, जिसके बाद केजरीवाल का लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री बनना तय हुआ।

    कैबिनेट

    पिछली सरकार की कैबिनेट इस बार भी बरकरार

    अरविंद केजरीवाल ने बीते रविवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। केजरीवाल के बाद मनीष सिसोदिया ने मंत्री पद की शपथ ली।

    उनके बाद गोपाल राय, इमरान हुसैन, राजेंद्र पाल गौतम और कैलाश गहलोत को भी उपराज्यपाल ने मंत्री पद की शपथ दिलाई।

    पिछली बार भी केजरीवाल सरकार की कैबिनेट में यही चेहरे शामिल थे। पार्टी का कहना है कि जनता मंत्रियों के काम से खुश है, इसलिए कोई बदलाव नहीं किया गया है।

    सरकार

    पिछली सरकार में मनीष सिसोदिया के पास थे सबसे ज्यादा मंत्रालय

    पिछली AAP सरकार में मनीष सिसोदिया के पास सबसे ज्यादा 11 विभागों की जिम्मेदारी थी। इनमें शिक्षा और वित्त जैसे अहम विभाग शामिल थे।

    वहीं सत्येंद्र जैन को गृह, स्वास्थ्य और बिजली और कैलाश गहलोत को परिवहन, कानून और राजस्व जैसे अहम विभागों की जिम्मेदारी दी गई थी।

    अन्य मंत्रियों की बात करें तो गोपाल राय के पास श्रम और रोजगार, इमरान हुसैन के पास खाद्य आपूर्ति और राजेंद्र पाल गौतम के पास सामाजिक कल्याण आदि विभाग थे।

    संपत्ति

    कैबिनेट के चार मंत्री करोड़पति

    केजरीवाल कैबिनेट के छह में चार मंत्री करोड़पति हैं। इनमें सबसे ज्यादा संपत्ति कैलाश गहलोत (46.07 करोड़ रुपये) के पास है।

    उनके बाद सत्येंद्र जैन (8.07 करोड़ रुपये), राजेन्द्र पाल गौतम (1.88 करोड़ रुपये) और इमरान हुसैन के पास (1.41 करोड़ रुपये) की संपत्ति है।

    बाकी दो मंत्रियों में से मनीष सिसोदिया के पास 93 लाख और गोपाल राय के पास 90.01 लाख रुपये की संपत्ति है।

    मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पास 3.44 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

    जानकारी

    ये है कैबिनेट की औसत आयु

    केजरीवाल के नए मंत्रिमंडल की औसत आयु 47.2 वर्ष है। केजरीवाल के मंत्रिमंडल में एक मंत्री की उम्र 40 साल से कम है, तीन मंत्रियों की उम्र 40 साल से ज्यादा है। वहीं, दो मंत्रियों की उम्र 50 साल से अधिक है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली सरकार
    मनीष सिसोदिया

    ताज़ा खबरें

    'वॉर 2' के लिए ऋतिक रोशन को मिली कितनी रकम? जूनियर एनटीआर की फीस भी जानिए ऋतिक रोशन
    भारत इलेक्ट्रॉनिक्स को 27,000 करोड़ के ऑर्डर मिलने की उम्मीद, जानिए क्या है लक्ष्य  भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड
    हरदोई में भिड़ सकती थीं राजधानी और काठगोदाम एक्सप्रेस, जानिए लोको पायलट ने कैसे टाला हादसा? रेल दुर्घटना
    IPL 2025: MI बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025

    दिल्ली

    दिल्ली विधानसभा चुनाव: पिछली बार के मुकाबले 25 गुना ज्यादा कीमत की शराब और कैश जब्त दिल्ली पुलिस
    मुख्यमंत्री केजरीवाल ने की वोट डालने की अपील आम आदमी पार्टी समाचार
    दिल्ली चुनाव: AAP ने तैनात किए एक लाख वॉलेंटियर, भाजपा के हर विधानसभा में 1,800 कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी समाचार
    दिल्ली: आचार संहिता के उल्लंघन की 12 हजार शिकायतें, 11 हजार 100 मिनट में सुलझाई गईं विधानसभा चुनाव

    अरविंद केजरीवाल

    दिल्ली में 15 नवंबर के बाद भी जारी रह सकता है ऑड-ईवन, केजरीवाल ने दिए संकेत दिल्ली
    दिल्ली में लगाताार तीसरे दिन गंभीर स्तर पर वायु प्रदूषण, बंद किए गए स्कूल दिल्ली
    स्थाई समाधान नहीं हो सकता ऑड-ईवन, लागू किए जाने के बावजूद बढ़ रहा प्रदुषण- सुप्रीम कोर्ट दिल्ली
    ट्रोलिंग पर बोले गंभीर- मेरे जलेबी खाने से प्रदूषण बढ़ता है तो जलेबी खाना छोड़ दूंगा भारत की खबरें

    दिल्ली सरकार

    दिल्ली: शादियों में नहीं आ सकेंगे ज्यादा मेहमान, संख्या निर्धारित करने के लिए आएगी पॉलिसी दिल्ली
    अब स्कूल एडमिशन की होगी होम डिलवरी, घर बैठे ही होगा एडमिशन दिल्ली
    सुप्रीम कोर्ट का फैसला, उप-राज्यपाल के पास रहेगा एंटी-करप्शन ब्यूरो, केजरीवाल ने बताया संविधान के खिलाफ अरविंद केजरीवाल
    AAP नेता कैलाश गहलोत के भाई पर ED का शिकंजा, जब्त की करोड़ों की संपत्ति अरविंद केजरीवाल

    मनीष सिसोदिया

    दिल्ली: हाईकोर्ट ने लगाई रोक, 08 अप्रैल तक नहीं बढ़ेंगी प्राइवेट स्कूलों की फीस दिल्ली
    हरियाणा और पंजाब में नहीं होगा कांग्रेस और AAP का गठबंधन, दिल्ली के लिए बातचीत जारी दिल्ली
    10-10 करोड़ रुपये देकर AAP विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही भाजपा- मनीष सिसोदिया नरेंद्र मोदी
    खरीद-फरोख्त के आरोपों के बीच भाजपा का दावा, कहा- 14 AAP विधायक हमारे संपर्क में दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025