NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / दिल्ली समेत उत्तर भारत में ठंड और कोहरा बने मुसीबत, चार राज्यों में रेड अलर्ट
    देश

    दिल्ली समेत उत्तर भारत में ठंड और कोहरा बने मुसीबत, चार राज्यों में रेड अलर्ट

    दिल्ली समेत उत्तर भारत में ठंड और कोहरा बने मुसीबत, चार राज्यों में रेड अलर्ट
    लेखन नवीन
    Jan 09, 2023, 11:08 am 1 मिनट में पढ़ें
    दिल्ली समेत उत्तर भारत में ठंड और कोहरा बने मुसीबत, चार राज्यों में रेड अलर्ट
    दिल्ली समेत उत्तर भारत में घना कोहरा पड़ रहा है

    राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और कोहरे ने इस मुसीबत को और बढ़ा दिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली समेत चार राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया है और आज सुबह दिल्ली में तापमान 2 डिग्री दर्ज किया गया। उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने से उड़ानों पर भी असर पड़ रहा है और ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं।

    कई शहरों में कोहरे के कारण जीरो विजिबिलिटी- IMD

    रिपोर्ट्स के अनुसार, IMD ने रविवार को रात 11.30 बजे पंजाब के बठिंडा में जीरो विजिबिलिटी दर्ज की। अंबाला, हिसार, बहराइच और गया जैसे इलाकों में भी कोहरा छाया रहा और विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर रह गई। आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के लखनऊ में विजिबिलिटी 100 मीटर दर्ज की गई, जबकि पालम में विजिबिलिटी 400 मीटर दर्ज की गई। अगले दो दिन उत्तर-पश्चिम भारत में शीत लहर और ठंडे दिन की स्थिति जारी रहने की संभावना है।

    दिल्ली समेत चार राज्यों में रेड अलर्ट- IMD

    दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, और उत्तर प्रदेश में औसतन न्यूनतम पारा 5 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। IMD ने इन चारों राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि, बिहार और राजस्थान के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। IMD के मुताबिक, दिल्ली के सफदरजंग में सुबह करीब 5.30 बजे न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोधी रोड पर न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

    मौसम खराब से रेल और हवाई सेवाएं प्रभावित

    उत्तर भारत में कोहरे का असर यातायात व्यवस्थाओं पर भी पड़ रहा है, जिसके चलते सड़क, हवाई और रेल सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। रेल मंत्रालय ने कहा कि 335 ट्रेनें खराब मौसम की वजह से लेट हुईं, जबकि 88 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली हवाई अड्डे पर भी करीब 15 उड़ानों में देरी हुई और विजिबिलिटी कम होने के चलते शारजाह से दिल्ली जाने वाली एक फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया गया।

    बढ़ती ठंड के कारण स्कूलों का अवकाश बढ़ाया गया

    राष्ट्रीय राजधानी में शीतलहर के मद्देनजर दिल्ली के निजी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 15 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने इससे पहले 9 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया था। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार ने भी स्कूलों में अवकाश को लेकर संशोधित नोटिस जारी किया है। यहां 14 जनवरी तक कक्षा 8 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे और कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    दिल्ली
    हरियाणा
    उत्तर प्रदेश
    भारतीय मौसम विभाग

    दिल्ली

    नागरिकता संशोधन कानून: सरकार ने नियम बनाने के लिए 6 महीने का समय और मांगा केंद्र सरकार
    सुल्तानपुरी मामला: पुलिस ने एक सप्ताह बाद नाइट ड्यूटी के लिए लागू किए नए नियम दिल्ली पुलिस
    दिल्ली: नाइजीरियाई नागरिकों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर भीड़ ने किया हमला दिल्ली पुलिस
    शाहरुख खान की नेक पहल, दिवंगत अंजलि के परिवार की मदद के लिए आए आगे शाहरुख खान

    हरियाणा

    यौन उत्पीड़न मामला: पीड़ित महिला कोच का आरोप- चुप रहने का दबाव बना रही हरियाणा सरकार यौन उत्पीड़न
    भारत में दिसंबर में बेरोजगारी दर बढ़कर हुई 8.3 प्रतिशत, 16 महीने में सर्वाधिक- रिपोर्ट बेरोजगार
    हरियाणा: खेल मंत्री संदीप सिंह ने यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज होने के बाद छोड़ा पद संदीप सिंह
    हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज दिलजीत दोसांझ

    उत्तर प्रदेश

    उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे का असर बढ़ा, कई राज्यों को मौसम विभाग की चेतावनी भारतीय मौसम विभाग
    उत्तर प्रदेशः फिरोजाबाद में अंतिम संस्कार के लिए ले जाते समय जिंदा हुई मृत महिला फिरोजाबाद
    राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं काम्या पंजाबी काम्या पंजाबी
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले अक्षय कुमार, उत्तर प्रदेश फिल्म सिटी प्रोजेक्ट पर हुई चर्चा योगी आदित्यनाथ

    भारतीय मौसम विभाग

    भारत में साल 2022 में मौसम आधारित घटनाओं में हुई 2,227 लोगों की मौत- IMD जलवायु परिवर्तन
    दिल्ली में ठंड से कांपे लोग, 2 साल बाद पारा पहुंचा 3 डिग्री सेल्सियस दिल्ली
    दिल्ली में मौसम की सबसे सर्द सुबह, न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज दिल्ली
    राजस्थानः फतेहपुर में पारा -1 डिग्री पहुंचा, ऑरेंज अलर्ट जारी राजस्थान

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023