NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'कच्चा बादाम' से लोकप्रिय भुबन बड्याकर हुए धोखाधड़ी का शिकार, नहीं गा सकते अपना ही गाना
    मनोरंजन

    'कच्चा बादाम' से लोकप्रिय भुबन बड्याकर हुए धोखाधड़ी का शिकार, नहीं गा सकते अपना ही गाना

    'कच्चा बादाम' से लोकप्रिय भुबन बड्याकर हुए धोखाधड़ी का शिकार, नहीं गा सकते अपना ही गाना
    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Mar 05, 2023, 01:32 pm 1 मिनट में पढ़ें
    'कच्चा बादाम' से लोकप्रिय भुबन बड्याकर हुए धोखाधड़ी का शिकार, नहीं गा सकते अपना ही गाना
    ''कच्चा बादाम' सिंगर भुबन बड्याकर के साथ धोखाधड़ी

    सोशल मीडिया संवाद और लोकप्रियता का नया माध्यम बनकर उभर चुका है। सोशल मीडिया रील्स के जरिए लोग लोकप्रिय होने की होड़ में लगे रहते हैं। वहीं कई लोग अनजाने में सोशल मीडिया के जरिए स्टार बन गए। भुबन बड्याकर भी उनमें से एक हैं। भुबन पिछले साल 'कच्चा बादाम' के लिए लोकप्रिय हुए थे। हालांकि, यही लोकप्रियता अब उनके लिए मुसीबत बन गई है। वह धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं और अब अपना ही गाना नहीं गा पा रहे।

    कैसे लोकप्रिय हुआ 'कच्चा बादाम'?

    भुबन पश्चिम बंगाल के बीरभूम के रहने वाले हैं। वह घर चलाने के लिए मूंगफली बेचते थे। मूंगफली बेचते हुए वह एक खास धुन में 'कच्चा बादाम' गाते थे। किसी ने 'कच्चा बादाम' गाते हुए उनका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इसके बाद यह गाना वायरल हो गया और लोग नए-नए तरीके से इसे शेयर करने लगे। गाने ने भुबन को इतनी शोहरत दिलाई कि उन्हें कई लोकप्रिय लोगों संग इसे गाने का मौका मिला।

    धोखे से खरीद लिया कॉपीराइट

    भुबन से धोखे से किसी ने गाने के कॉपीराइट खरीद लिए हैं। इसकी वजह से वो कहीं भी यह गाना नहीं गा पा रहे हैं। वह यूट्यूब पर भी गाना अपलोड नहीं कर सकते। आजतक बांग्ला को भुबन ने बताया कि गोपाल नाम के एक शख्स ने उन्हें 3 लाख रुपये देकर कहा कि वह यूट्यूब पर गाने को चलाएंगे। उसने भुबन से कुछ कागजों पर भी हस्ताक्षर करा लिए। गोपाल के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है।

    3 लाख रुपये देकर खरीदा गया कॉपीराइट

    भुबन ने चैनल से बातचीत में कहा, "गोपाल नाम के एक व्यक्ति ने 3 लाख रुपये देकर कहा कि वो अपने यूट्यूब चैनल पर 'कच्चा बादाम' चलाएंगे। अब जब भी कहीं मैं इस गाने को गाता हूं, उसे पोस्ट करते ही कॉपीराइट क्लेम आ जाता है।" उन्होंने आगे कहा, "उस आदमी ने पैसे देते हुए कुछ कागज पर भी हस्ताक्षर करवा लिए। मैं अनपढ़ हूं, तो मैं कुछ समझ नहीं पाया।"

    भुबन के लिए 'कच्चा बादाम' बना मुसीबत

    गाने से भुबन की जब अच्छी कमाई हुई तो उन्होंने अपने गांव में एक घर बनवाया था। अब इसी गाने की वजह से उन्हें अपना घर छोड़ना पड़ा। जब भुबन लोकप्रिय हुए तो उनके पास लोग वसूली के लिए आने लगे। इससे तंग आकर उन्हें अपना गांव छोड़ना पड़ा और अब वह किराये के घर में रहते हैं। कॉपीराइट की वजह से वो कहीं यह गाना नहीं गा पा रहे हैं और छोटा-मोटा काम करके घर चला रहे हैं।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    भुबन के साथ ही 'कच्चा बादाम' ने अंजली अरोड़ा को भी शोहरत दिलाई है। इस गाने पर अंजली का डांस खूब वायरल हुआ था। इससे वह इतनी लोकप्रिय हुईं कि उन्हें कंगना रनौत के शो 'लॉकअप' में जगह मिल गई।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    पश्चिम बंगाल
    बॉलीवुड समाचार
    संगीत इंडस्ट्री

    पश्चिम बंगाल

    पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी के खिलाफ अपमानजक टिप्पणी करने को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता गिरफ्तार कांग्रेस समाचार
    उपचुनाव नतीजे: कांग्रेस ने 3 सीटें जीतीं, भाजपा के खाते में आईं 2 सीटें उपचुनाव
    पश्चिम बंगाल में केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रमाणिक के काफिले पर हमला, TMC पर आरोप पश्चिम बंगाल की राजनीति
    पश्चिम बंगाल: मंत्री बाबुल सुप्रियो के सीने में उठा दर्द, अस्पताल में भर्ती बाबुल सुप्रियो

    बॉलीवुड समाचार

    दीपिका पादुकोण की तारीफ करने पर ट्रोल हुए विवेक अग्निहोत्री, ट्रोलर्स को दिया जवाब विवेक अग्निहोत्री
    जन्मदिन विशेष: सौरभ शुक्ला के किरदार, जिन्होंने फिल्मों को बनाया यादगार जन्मदिन विशेष
    सैफ अली खान नहीं कर रहे घर में घुसने वाले पपराजियों पर कानूनी कार्रवाई सैफ अली खान
    सुष्मिता सेन हार्ट अटैक के बाद प्रशंसकों से हुईं रूबरू, दी यह सलाह सुष्मिता सेन

    संगीत इंडस्ट्री

    बैकस्ट्रीट बॉयज जल्द भारत में करेंगे परफॉर्म, जानें कब और कहां होंगे कार्यक्रम संगीत समारोह
    गूगल ने पेश किया नया फीचर, यूट्यूब म्यूजिक यूजर्स आर्टिस्ट के आधार बना सकेंगे रेडियो स्टेशन यूट्यूब
    रणबीर-श्रद्धा की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' का गाना 'शो मी द ठुमका' रिलीज रणबीर कपूर
    सोनू निगम पर लाइव शो के दौरान हमला, घटना का वीडियो वायरल; थाने पहुंचा मामला सोनू निगम

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023