NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / चक्रवात 'मोका' आज हो सकता है सक्रिय, कई राज्यों के लिए अलर्ट
    अगली खबर
    चक्रवात 'मोका' आज हो सकता है सक्रिय, कई राज्यों के लिए अलर्ट
    चक्रवात मोचा को लेकर ओडिशा और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है

    चक्रवात 'मोका' आज हो सकता है सक्रिय, कई राज्यों के लिए अलर्ट

    लेखन आबिद खान
    May 07, 2023
    02:29 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि चक्रवात 'मोका' आज सक्रिय हो सकता है और इस हफ्ते ही यह पश्चिम बंगाल और ओडिशा में दस्तक दे सकता है।

    7 मई से पहले मछुआरों को सुरक्षित स्थानों की ओर लौटने को कहा गया है।

    इस दौरान तटीय राज्यों के अलावा मध्य राज्यों में भी अगले 4 दिनों में बारिश हो सकती है। एक-दो दिन में ये और खतरनाक हो सकता है।

    आइये इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

    डीटेल

    IMD ने चक्रवात के बारे में दी जानकारी

    IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि 7 मई तक बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में ऊपर की तरफ एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। 8 मई तक यह सिस्टम एक गहरे दबाव के रूप में विकसित होकर मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ेगा।

    मंगलवार या बुधवार तक यह एक चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। तूफान से जुड़ी जानकारी इसके फॉर्मेशन के बाद साझा की जाएगी।

    कहां से गुजरेगा

    कहां-कहां से गुजरेगा 'मोका'?

    चक्रवात के भारत के दक्षिण तटीय क्षेत्रों, ओडिशा और दक्षिण-पूर्व पश्चिम बंगाल से होकर गुजरने की संभावना है। हालांकि, इसकी ज्यादा स्पष्ट जानकारी चक्रवात के बनने के बाद जारी की जाएगी।

    ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश को अलर्ट पर रखा गया है। इस दौरान 7 मई को 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

    8 मई को हवा की रफ्तार बढ़कर 70 और 10 मई को 80 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।

    सलाह

    मछुआरों को सुरक्षित स्थान पर लौटने की सलाह

    IMD ने बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में आज से 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी दी है।

    मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व के लोगों को 7 मई और मध्य बंगाल की खाड़ी के लोगों को 9 मई से पहले सुरक्षित स्थानों पर लौटने की सलाह दी है।

    8-12 मई के बीच अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पास पर्यटकों और लोगों को समुद्री तट से दूर रहने को कहा गया है।

    अलर्ट

    ओडिशा में येलो अलर्ट

    ओडिशा के बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, कटक और पुरी समेत 18 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने चक्रवात से निपटने पर चर्चा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की है। राज्यों के जिला कलेक्टरों को भी अलर्ट रहने को कहा गया है।

    पश्चिम बंगाल में भी संभावित प्रभावित जिलों को अलर्ट पर रखा गया है।

    पूर्वानुमान

    IMD ने अगले 5 दिनों के लिए जारी किया पूर्वानुमान

    IMD ने अगले 5 दिनों के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

    पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ओलावृष्टि हो सकती है।

    हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, लद्दाख, कश्मीर, सिक्किम, ओडिशा, महाराष्ट्र, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, मेघालय, असम, आंध्र में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ हवा चलने और बारिश होने का अनुमान है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नवीन पटनायक
    ओडिशा
    तूफान
    चक्रवात

    ताज़ा खबरें

    घर पर मिनिएचर आर्ट के जरिए बनाएं ये 5 चीजें, आसान है तरीका लाइफस्टाइल
    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष

    नवीन पटनायक

    चक्रवात फेनी पर प्रधानमंत्री मोदी के फोन का ममता बनर्जी ने नहीं दिया जवाब ओडिशा
    फेनी प्रभावित ओडिशा के दौरे पर प्रधानमंत्री, राहत कार्यों के लिए की नवीन पटनायक की तारीफ ओडिशा
    प्रधानमंत्री मोदी का ममता पर फेनी पर राजनीति करने का आरोप, ममता ने दिया जवाब ओडिशा
    नतीजों से पहले घेराबंदी शुरू, सोनिया गांधी ने 23 मई को बुलाई विपक्षी दलों की बैठक भारतीय जनता पार्टी

    ओडिशा

    राज्यों में बाढ़ का कहर जारी; 40 की मौत, ओडिशा में 9 लाख प्रभावित मध्य प्रदेश
    ओडिशा: बीमार पद्मश्री पुरस्कार विजेता को अस्पताल में छुट्टी से पहले नाचने पर मजबूर किया सोशल मीडिया
    ओडिशा घूमने जाएं तो वहां से इन पांच चीजों को खरीदकर जरूर लाएं यूनेस्को
    महाराष्ट्र के कई हिस्सों में तेज बारिश, ओडिशा और केरल में भी अलर्ट जारी महाराष्ट्र

    तूफान

    सुपर साइक्लोन में बदल सकता है चक्रवाती तूफान 'अम्फान', ओडिशा और बंगाल में अलर्ट जारी ओडिशा
    तमिलनाडु की ओर बढ़ रहा साइक्लोन 'निवार'; पुदुचेरी में धारा-144 लागू तमिलनाडु
    'निवार' के बाद अब मंडराया एक और साइक्लोन का खतरा, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी तमिलनाडु
    'टाउते' तूफान से तबाह हुआ सलमान-कैटरीना की फिल्म 'टाइगर 3' का सेट मनोरंजन

    चक्रवात

    तमिलनाडु पहुंचा 'गाजा' तूफान, आंधी और बारिश से कई जगहों पर नुकसान तमिलनाडु
    साइक्लोन गाजा: एक नजर सरकार और NDRF की तैयारियों पर तमिलनाडु
    शुक्रवार को तट से टकराएगा फेनी चक्रवात, कई जिलों में अलर्ट जारी, 100 ट्रेनें रद्द ओडिशा
    ओडिशा के तट से टकराया चक्रवाती तूफान फेनी, सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए 10 लाख लोग ओडिशा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025