NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / चक्रवात 'बिपरजॉय': गुजरात समेत 8 राज्य अलर्ट पर, 37,800 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया
    अगली खबर
    चक्रवात 'बिपरजॉय': गुजरात समेत 8 राज्य अलर्ट पर, 37,800 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया
    गुजरात में चक्रवात 'बिपरजॉय' के कारण हाई अलर्ट है

    चक्रवात 'बिपरजॉय': गुजरात समेत 8 राज्य अलर्ट पर, 37,800 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया

    लेखन नवीन
    Jun 14, 2023
    11:24 am

    क्या है खबर?

    चक्रवात 'बिपरजॉय' के 15 जून को गुजरात के कच्छ जिले से टकराने की संभावना है। चक्रवात के भारत पहुंचने से पहले कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है।

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र और गोवा आदि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप के लिए चेतावनी जारी की है।

    IMD के मुताबिक, चक्रवाती तूफान 165 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से कच्छ के जखाऊ बंदरगाह की ओर बढ़ रहा है।

    प्रशासन

    गुजरात में 37,800 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा 

    चक्रवाती तूफान बिपरजॉय से पहले गुजरात के तटीय इलाकों में समुद्र की बड़ी लहरें उठ रही है। इसके चलते 16 जून तक बंदरगाहों पर होने वाली गतिविधियों को रोका गया है और यहां 8 जिलों में हाई अलर्ट है।

    गुजरात के तटीय इलाकों के पास रहने वाले लगभग 37,800 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। चक्रवात की स्थिति पर नजर बनाए रखने के लिए यहां अलग-अलग जिलों में 5 केंद्रीय मंत्री भी मौजूद हैं।

    बैठक

    गुजरात के मुख्यमंत्री ने बुलाई आपात बैठक

    गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने आज चक्रवात की स्थिति की समीक्षा के लिए आपात बैठक बुलाई और आपातकालीन सेवा नियंत्रण कक्ष का दौरा किया।

    गुजरात सरकार द्वारा चक्रवात के संभावित प्रभाव को देखते हुए कच्छ, पोरबंदर, अमरेली, गिर सोमनाथ और द्वारका जिलों के स्कूलों में 2 दिन की छुट्टी घोषित की गई है।

    चक्रवात के गुजरात के पोरबंदर और द्वारका के तटीय क्षेत्रों से गुजरने की संभावना है।

    सुरक्षा

    गुजरात में NDRF और SDRF की कई टीमें तैनात 

    IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज गुजरात में चक्रवात बिपरजॉय का सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा। यहां द्वारका और कच्छ जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

    गुजरात में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की 15 और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की 12 टीमें अलग-अलग जिलों में तैनात की गई है।

    गुरुवार यानी 15 जून की दोपहर को चक्रवात कच्छ के जखाऊ बंदरगाह पहुंचेगा, जिससे निपटने के लिए प्रशासन ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली है।

    आश्रय गृह

    द्वारका जिले में बनाए गए 400 आश्रय गृह 

    गुजरात के द्वारका जिले में 400 से ज्यादा आश्रय गृह बनाए गए हैं, जहां लोगों को स्थानांतरित किया गया है। राज्य और केंद्र सरकार द्वारा अधिकारियों और मंत्रियों अलर्ट रखने और आवश्यक सावधानी बरतने के निर्देश दिये गए हैं।

    आज सुबह अमरेली पुलिस द्वारा गुजरात के जाफराबाद में सियालबेट के ग्रामीणों तक सब्जियां और दूध सहित अन्य राशन का सामान पहुंचाया गया है।

    चक्रवात के पहुंचने से पहले तटीय इलाकों के पास समुद्र में काफी हलचल हो रही है।

    असर

    राजस्थान के कुछ हिस्सों में आंधी और बारिश की संभावना 

    चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के कारण राजस्थान के कुछ हिस्सों में आंधी और भारी बारिश की संभावना है।

    IMD के अनुसार, 15 जून को चक्रवाती तूफान का प्रभाव जोधपुर और उदयपुर में भी दिखाई देगा। साथ ही 16 जून को दक्षिण पश्चिमी राजस्थान में 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

    इसके अलावा 17 जून तक जोधपुर, उदयपुर और अजमेर के आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    चक्रवात
    भारतीय मौसम विभाग
    गुजरात

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी

    चक्रवात

    बुधवार दोपहर तक महाराष्ट्र के तटीय इलाकों से टकरा सकता है चक्रवात निसर्ग, अलर्ट जारी मुंबई
    आज महाराष्ट्र से टकराएगा चक्रवात निसर्ग, 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं मुंबई
    चक्रवाती तूफान निसर्ग: इस दौरान सुरक्षित रहने के लिए क्या करें और क्या न करें? मुंबई
    चक्रवाती तूफान अम्फान के बाद पश्चिम बंगाल गए NDRF के 49 जवान कोरोना संक्रमित ओडिशा

    भारतीय मौसम विभाग

    दिल्ली-NCR में बारिश की संभावना, हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट जारी दिल्ली
    कई राज्यों में बदलेगा मौसम, महाराष्ट्र और ओडिशा समेत कई हिस्सों में बारिश की संभावना महाराष्ट्र
    भारत के कई हिस्सों के तापमान में होगी 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी- IMD गर्मी की लहर
    मौसम विभाग ने जताई संभावना, इस साल सामान्य रहेगा मानसून मानसून

    गुजरात

    गुजरात: सूरत में 30 साल पुराना 85 मीटर ऊंचा कूलिंग टावर गिराया गया, वीडियो वायरल सूरत
    गुजरात: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास को उड़ाने की धमकी, आरोपी सूरत से गिरफ्तार बिहार
    ठग किरण पटेल मामले में गुजरात सरकार के वरिष्ठ अधिकारी ने दिया पद से इस्तीफा  जम्मू-कश्मीर
    CBI द्वारा रिश्वत लेते हुए पकड़े गए केंद्र सरकार के अधिकारी ने गुजरात में की आत्महत्या  केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025