Page Loader
दिल्ली-NCR में बारिश की संभावना, हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट जारी
दिल्ली और आसपास के शहरों में बारिश की संभावना (तस्वीर: pixabay)

दिल्ली-NCR में बारिश की संभावना, हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट जारी

लेखन गजेंद्र
Apr 06, 2023
10:56 am

क्या है खबर?

भारतीय मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि दिल्ली और उसके आसपास गुरुवार को मौसम बदल सकता है। इस दौरान बारिश और बूंदा-बांदी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। यहां शुक्रवार को मौसम साफ रहने का अनुमान है, लेकिन 11 अप्रैल को तेज हवाओं और गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम

राजस्थान और हरियाणा में भी बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के अलावा राजस्थान और हरियाणा के कुछ हिस्सों में भी अगले 24 घंटे में बारिश हो सकती है। हरियाणा के रोहतक, खरखौदा, भिवानी और कोसली और राजस्थान के छिटपुट स्थानों में हल्की बारिश होगी। मौसम विभाग ने आंतरिक महाराष्ट्र, तेलंगाना और ओडिशा में 7 अप्रैल को गरज और बिजली के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अगले पांच दिन तक मौसम नहीं बदलेगा।